बुधवार, 14 नवंबर 2012

ईश्वर मुक्ति अभियान


[ अद्भुत आयडिया ]       " ईश्वर मुक्ति अभियान "

* अभी तक मैं सोचता था , और बहुत से आन्दोलन इस दिशा में चल भी रहे हैं , कि ईश्वर से मुक्ति पाई जाये | यह और इसकी परिणति ' धर्म ' तमाम समस्याओं कि जड़ हैं | लेकिन गौर से देखा तो पाया कि ईश्वर तो बेचारा खुद ही असहाय है | उसे तो उसके भक्त जन अपने मंदिरों जैसी निर्मितियों में , या फिर अपने दिलों , अपने ह्रदय में क़ैद किये हुए हैं | वह तो इनका दास है | जब कि दास प्रथा तो समाप्त है | ऐसी दशा में हमें ईश्वर की आज़ादी के लिए जंग छेड़नी  पड़ेगी | युद्ध स्तर पर आन्दोलन होने चाहिए , और इसमें सभी स्वतंत्रता संग्राम वादियों , मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को - अरुंधती राय को , कश्मीर के जिहादियों को , नक्सलवादियों को , गांधीवादियों को , राजनेताओं - पत्रकारों को ,सबको शामिल होना चाहिए और ईश्वर को मनुष्य के मन / मंदिर रूपी जेल से बाहर निकालना चाहिए , जिससे वह भी खुली हवा में साँस ले सके , मानवेतर नहीं तो मनुष्य का तो जीवन जी सके | यह ईश्वर का नहीं उत्तिष्ठित जागृत मनुष्यों का आधुनिक लोकतान्त्रिक कार्यभार है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें