गुरुवार, 25 अक्तूबर 2012

आधुनिक राजनीतिक वातावरण

कम्प्यूटर युग है | हर चीज आधुनिक | आधुनिक हो गया है राजनीतिक वातावरण भी | मेरा आशय मीडिया पर इसकी निर्भरता मात्र से नहीं है | आप गौर करें कि इसका चलते आज कितने तो युवा राजनीति के शीर्ष -शिखर पर आ गए हैं | IIT - IIM शिक्षित चिकने चुपड़े छोरे सांसद विधायक बन रहे हैं | मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं | कम्प्यूटर- लैपटॉप वितरित किये जा रहे हैं | आप इससे प्रसन्न हैं क्या ? तो मैं ही शायद  निराशावादी सोच और प्रवृत्ति का हूँ जो इसमें निगेटिव एस्पेक्ट का दर्शन कर रहा हूँ | मेरे ख्याल से यह फेनामेना देहात और शहर , अमीर और गरीब के बीच खायी को और बढ़ाएगी , और वह भी प्रगति और विकास के नाम पर | क्योंकि इन आधुनिक ' युवाओं ' में अन्य चाहे जो गुण हों , इनका जोड़ कहीं भारत की असली भूमि से नहीं है | और भावभूमि से ? सवाल ही नहीं उठता |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें