शनिवार, 20 अक्तूबर 2012

अंग्रेजी दवाखाना


Fishing an Idea :-
हिंदी छाँडि अंग्रेज़ी ध्यावो | - अंग्रेजी दवाखाना |
  जिस प्रकार अंग्रेजी दवाखाना होता है | जिसका मतलब होता है - आधुनिक , वैज्ञानिक दवाओं की दूकान  | दूसरी और अन्य देसी यूनानी , आयुर्वेदिक , होमियोपैथिक , और नीम हकीम दवाखाने होते हैं , जिनका आशय होता अवैज्ञानिक और दकियानूस - पारंपरिक आदि | जैसे हर कोई हार थक कर अंततः आधुनिक अंग्रेजी इलाज के ही शरण में जाता है [ रामदेव भी गए थे, सांस्कृतिक अटल जी ने भी घुटनों का इसी प्रकार इलाज कराया ] , उसी प्रकार सारे सड़े गले , पुराने दकियानूसी , पारंपरिक अर्थात हिंदी धर्मों को छोड़कर आधुनिक अंग्रेजी धर्म अपनाने का आइडिया निकाल रहा हूँ | अब धर्मों का वर्गीकरण भी इन्ही दो नामों में कर दिया जाय जिससे इन्हें समझने , संदर्भित करने में सुविधा हो | हिंदी  [ देसी ] धर्मों के अंतर्गत हिन्दू - मुस्लिम - सिख - और कठमुल्ले ईसाई रखे जाएँ | और अंग्रेज़ी धर्म के तहत सेक्युलर , नास्तिक , तर्कशील , प्रगतिशील विचारों को रखा जाय | और हाँ , मार्क्स वाद , लेनिनवाद , माओवाद तो मैं छोड़ ही गया | उन्हें भी अंग्रेज़ी धर्म में रखा जाय |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें