शनिवार, 8 दिसंबर 2012

माँ की याद ही


* दवा है मेरी
तुम्हारा इंतज़ार
युग जी लेता |

*  कम्युनिस्ट हूँ
लेकिन मार्क्सवादी
संशय में हूँ |

* भेदभाव था
भेदभाव रहेगा
भेदभाव है |

* माँ की याद ही
माँ का आशीर्वाद है
करो तो पाओ |

* आप ग्रस्त हैं
अतिरिक्त मोह से
तो विचार क्या |

* कथ्य में डूबा
तथ्य कहाँ जानूँ मैं
क्या लिखूँ लेख |

* क्या करता हूँ
लिखता पढ़ता हूँ
खाक काम है |

* मन तो सही
मन में कुछ नहीं
ध्यान का फल |

* बस ध्यान ही
बेड़ा पार लगाएगा
मानवता का |

* चाहे हम हों
सबकी ज़िन्दगी है
चाहे आप हों |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें