बुधवार, 26 दिसंबर 2012

लड़ लो


[ कहानी ]
                       " लड़ लो "
* - माँ का दूध पिया है तो आओ लड़ लो |
= माँ का दूध ? वह तो मैंने पिया नहीं |
- क्यों ? क्या माँ नहीं थी ?
= नहीं , वह तो थी | अब भी है , पर मैंने उसका दूध पिया नहीं |
- माँ थी ! तब कैसे नहीं पिया ?
= उसने कभी अपना दूध मुझे पिलाया नहीं |
- फिर कैसे पले , बढ़े /
= माँ बताती है , उसने मुझे डिब्बे का दूध पिलाया |
- तो चलो यही चैलेन्ज रहा कि पिया हो असली डिब्बे का दूध तो आओ लड़ लो |
= अब यह भी मैं नहीं कह सकता कि डिब्बे का दूध असली था या नकली ?
- तो फिर तुमसे क्या लड़ना | चलो भागो यहाँ से |
# # #

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें