रविवार, 6 मार्च 2011

Your God's Religion

*  Your God's Religion   [ a good idea for religious movement ]
यह विचार मूलतः No God's religion का है जो आया प्रथमतः No man's Land शब्द से | क्योंकि धर्म , धर्म का नाम, व्यक्ति की पहचान के लिए अपरिहार्य हो गया है | ऐसी दशा में हमें नाम तो चाहिए,पर ईश्वर नहीं चाहिए | इसमें सुविधा हमें यह प्राप्त है कि उसे किसी भी रूप में माना जा सकता है | 
     अब इसकी सफाई , स्पष्टीकरण के लिए कुछ बिंदु इस प्रकार हो सकते हैं :-
१ - पहले तो ,यदि आप ईश्वर को नहीं मानते ,तो वह आपका ईश्वर है [जो नहीं है ] | तब आपका विवेक , आपकी नैतिकता आपका धर्म है |
२ - कोई ईश्वर है तो उसकी छवि आपकी अपनी बनायीं हो सकती है | उसे मानने के लिए आप स्वतंत्र और सक्षम हैं , इस धर्म में |
३ - आप परंपरागत ईश्वर कि मूर्ति के स्थान पर उसका कोई भी रूप गढ़ने के लिए स्वतंत्र हैं , चाहे प्रकृति के रूप में , नैतिकता के रूप में , या अपने राष्ट्र के रूप में |  ###

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें