गुरुवार, 24 मार्च 2011

दो कहानियां



१ - यूनियनें
            भाई साहब , बड़ा शोषण है | इसलिए यूनियन बनानी पड़ी |
---- कौन करता है शोषण ?
---- ऊपर वाली श्रेणी के लोग |
---- पर उन्होंने भी तो यूनियन  बना रखी है !
---- हाँ , उनका भी शोषण  होता है |
----उनका शोषण कौन करता है ?
---- उनके ऊपर वाले लोग |
---- और वे भी अपना सशक्त यूनियन  बनाये हुए हैं |

#######

२ - ग़रीबों के लिए 

      भाई साहब , मुझे तो कम्युनिस्टों से चिढ़ होने लगी है |
---- क्यों भला  ? वे तो ग़रीबों के लिए बहुत काम करते हैं |
---- ग़रीबों के लिए  काम करते हैं , पर ग़रीब  तो नहीं होते !

####### 
-----------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें