रविवार, 6 मार्च 2011

देवी का चेहरा

*  देवी का चेहरा
कोलकाता में एक मुसलमान ने अपने में दुर्गा जी के चेहरे का कट आउट टांग लिया , जैसा की अमूमन बंगाली घरों में होता है | फिर क्या हुआ ? कुछ नहीं हुआ | ##
--------------------

* एक बूढ़ा , बीमार व्यक्ति राह चलते चक्कर खाकर एक किनारे सड़क पर बैठ गया | पास में ड्यूटी पर बैठे दारोगा ने उसे उठाकर अपनी कुर्सी पर बिठाया , पानी पिलाया ,और स्वस्थ होने पर वह वृद्ध चला गया | घर पहुँच कर उसने किस्सा बताया | उसे सुनकर बड़ा बेटा फ़ौरन दफ्तर के लिए रवाना हुआ | वह एस .एस. पी था | उसे इस घटना का पता आफिस में ही हो गया था और इस अपराध के लिए कि दरोगा ने अपनी सरकारी कुर्सी पर क्यों किसी को बिठाया , उसके लिए सस्पेंसन आर्डर स्टेनो को लिखा आया था | उसे वापस जो लेना था |###
--------------------------

* प्रेम प्रतीक
एक विछोही , विक्षुब्ध प्रेमी एक स्त्री के साथ ,उसे अपनी प्रेमिका  के प्रतीक  के रूप में मान कर रहता है | रहते -रहते एक दिन उसकी असली प्रेमिका उसे मिल गयी | प्रेमी ने उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया | बोला - अब मैं तुम्हारे प्रतीक को छोड़ नहीं सकता |##
----------------------------

*  वेश्या
एक व्यक्ति वेश्या के पास ५०रु व्यय कर आता है | पत्नी को बताता है |
पत्नी - ' बड़ा अनिष्ट हो गया |'
पति - हाँ ! ५० रु कोई कम थोड़े ही होते हैं |
पत्नी - नहीं , रूपये की कोई बात नहीं , क्षति तो दूसरी हुयी |
पति - अजीब बात है ! ५० रु चले गए , उसका कोई दुःख नहीं , और दो बूँद पानी का इतना मलाल , जो शाम तक पूरा हो जायगा ? कहना तो सिद्ध करके दिखा दूंगा | ##
----------------------------------------------------

*  दहेज़  /  अजीब दकियानूस
एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की शादी में लड़की वालों को चूस लिया | हर रस्म पर यह करो , इतना करो , करके परेशां कर डाला | वर -वधू के लिए एक कार , एक बंगला तक ले लिया | परंपरा निभाने के चक्कर में , जब कि स्वयं वह अपने पुश्तैनी घर में पुराने शहर में रहता था , और साईकिल से चलता था |
         कुछ दिन बाद उसने कोलकाता में अपने मित्र के साथ रहने कि ठानी  | पुत्र बधू के भाई से बोला , तुम लोग अपने घर में कीच -कीच रहते हो , मेरा घर ले लो , फैलकर  आराम से रहो |
   भाई बोला - बाबूजी , आपका घर कम से कम बीस लाख का ही | हम कहाँ से दे पाएंगे ? अभी बहन कि शादी का ही कर्जा चुकाना है |
      बूढ़ा बोला -तुम मुझे पैसे क्यों दोगे ? अब तो तुम मेरे रिश्तेदार हुए | घर भी ले ले लो और उधार चुकाने के लिए पैसे भी मैं तुम्हे देकर जाऊंगा |  ##
    

     

Dekha - dekhi

*  लोगों के व्यवहार देखकर अभिनेता फिल्मों में एक्टिंग करते हैं | फिर ,इन एक्टरों की नक़ल करके लोग समाज में व्यव्हार करते है |##

D V Singh

*  सम्राट अकबर के ज़माने में जोधाबाई के भाई श्री मान सिंह का नाम इतिहास में जिस फॉण्ट में लिखा जाता है , उसी फॉण्ट में कांग्रेस के महासचिव श्री दिग्विजय सिंह का नाम भी  लिखा जायगा , इसकी मुझे पूरी आशंका है |##

इजराइल एक राष्ट्र

*  राष्ट्रवाद बहुत अच्छी चीज़ नहीं है , लेकिन कल्पना करके देखिये , यदि इजराइल एक राष्ट्र न होता तो उसकी क्या गति बनी होती ? वह सशक्त न होता तो क्या उसका वजूद बचता ?## 

Advocate

* advocate का मैं हिंदी में समान ध्वन्या शब्द ढूंढ रहा था | लगभग तो मिल ही गया है = अधोगति |

*  कहीं ऐसा दुर्दिन न आये , और मुझे कहना पड़े की हिंदुस्तान " तीसरा  पाकिस्तान " है !

शनिवार, 5 मार्च 2011

रक्षक राज्य

*  रक्षक राज्य
स्वतंत्रता प्रेमी को तो राज्य चाहिए ही , उसकी आज़ादी की रक्षा के लिए |आज नाक्साल्वादी राज्य के लिए उत्पात कर रहे हैं | यदि अभी कोई उनका बाप ,उनसे बड़ा और ताक़तवर राज्यवादी उनके मुकाबले में आ जाय , और इन्हें और कश्मीरी अलगाववादियों की पिटाई करने लगे तो उन्हें कौन बचाएगा यदि राज्य न हो ?
      राज्य ,मानव स्वाधीनता का एक प्रकार से रक्षक भी है | इसलिए यह सभ्यता के लिए आवश्यक है | इसीलिये सभ्यता ने इसका आविष्कार भी किया है |
----------------------------------------------------------

*  जब हम अपनी सरकार स्थायी नहीं बनने देते  ,तो हम अंग्रेजी राज , दारुल इस्लाम , खालसा राज्य क्योंकर बन ने देंगे ? बस देश  में एक मानव वादी प्रबंधन होना  चाहिए ,और उसे चलाने के लिए उपयुक्त प्रबंधक | कोई नेता नहीं | वह क्या करेगा / क्या करता है भला ? ##
--------------------------------#############   

राजनीति के विरोध में

*  हम राजनीति के विरोध में सोच रहे हैं तो क्या हम राजनीति नहीं कर रहे हैं ?

Democratic God

* ईश्वर निश्चय ही अत्यंत लोकतान्त्रिक है , जो मेरे जैसे अपने विरोधी दुश्मन को भी प्रश्रय देता है . पालन - पोषण करता है , जीवन की सारी  खुराकें देता है ,ताक़त  और माद्दा देता है उस से लड़ने की | और प्रेम भी बेहद करता है | ##

----------------

*  जो हम ईश्वर को मानते हैं ,तो वह भी हमारी बुद्धिमानी के तहत है , न की अज्ञानतावश , या किसी कमज़ोर की आह ' की तरह |  ##

-----------------

*  धर्म की एक गड़बड़ी सबसे बड़ी है  | धार्मिक जन अपने आप को श्रेष्ठ होने की भावना से ग्रस्त कर लेते हैं | आम जन से थोडा सा या बहुत ज्यादा ऊपर |वे इन्हें कीड़े - मकोड़े , नीच -पापी , अज्ञानी और हेय समझने लगते हैं |   

झूठ की शक्ति

*  लोग दीवाली मनाते हैं 
मैं उजाले में सो नहीं पाता
लोग पटाखे फोड़ते हैं 
मैं आवाज़ बर्दाश्त नहीं कर पाता |

-----------------------------------

*  मैं एक नाटक कर दूं
आप रो पड़ेंगे
मैं एक कविता पढ़ दूं
आप हँस देंगे
जब की सब झूठ | 
सत्य का गुणगान तो सबने किया है 
झूठ की शक्ति की 
पहचान अभी होनी है |

------------------------- 

WOODLAND


*
*[WOODLAND] 
पर्यावरण  विद  सलाह  देते  हैं  की  –प्रकृति  में  रहो , प्रकृति  के  साथ  रहो  | इसीलिए  हम  अब  WOODLAND ब्रांड  पसंद  करते  हैं |  

kudi ko kar buland

* कितनी मौतों की ख़बरों को झेला मैंने ,
कितनी जीवनियाँ मुझसे हतप्राण हुयीं !

---------
*  जिस अनुभव से गुज़रा उसको दर्ज किया ,

--------------
*  खुदी को कर बुलंद इतना कि, मगर इतना न कर फितना '
खुदा बन्दे से यह पूछे - बता तेरी रजा क्या है /

[खुदा को भी हो यह लाजिम बता बन्दे रजा क्या  है ?]

-----------------------------------------------------


कोलकाता से लखनऊ

* बहुत  बहादुर   बनती  हैं  औरतें ! अपना रोने का औजार कहीं भूल आयें . फिर देखें |##

* बैंकिंग में आगे की प्रगति यह होनी चाहिए कि किसी भी बैंक का चेक किसी भी बैंक में आनर हो जाय |

*Rennaissance की तर्ज़ पर क्या religionaissance भी हो सकता है ?

* कैसी आस्था ,और कितनी आस्था !तनिक यजमान को बनारस के पंडों से पाला पड़ने दीजिये | साड़ी आस्था का कचूमर निकल जाय | भूल जायं भूल से भी तीर्थ -यात्रा |

* कोलकाता में आम तौर पर औरतों को बहुत सम्मान प्राप्त है | वहाँ  का सोनागाछी  भी मशहूर   है |

*  मुझे किसी भी कोण से यह उचित नहीं लगता कि मेरे बच्चे मेरे पाँव छुएँ | यह तो औपचारिक स्पर्श है | उनके तो पूरे शरीर मुझसे छूने हैं |

*  लेखक जन बहुत अच्छा लिख पाते हैं , जनता के लिए , जनता के हित में | इसलिए हम जो लिखते हैं लेखकों के लिए लिखते हैं | उनको लिखने कि सामग्री / मसाला मुहैया करते हैं |

* मुक्ति ? मुक्ति तो मेरे ख्याल से लिखने से मिलती है |

* लेखक जगती के लिए लिखता है | मैं अपने लिए लिखता हूँ | इसलिए मैं लेखक नहीं हूँ |

* कवि नहीं था तो कैसे कह देता - कविराज हूँ मैं ?

*  आश्चर्य है कि हिंदी की इतनी वैज्ञानिकता के बावजूद , वह भाषा सफल हो रही है , जिसमे लिखते कुछ और हैं ,और बोलते कुछ और !

*  यदि स्वानुभूत साहित्य को ही विश्वसनीय और मौलिक माना जाय ,तो क्षमा करेंगे , तमाम दलित लेखकों ने भी दलित पीड़ा को भोगा नहीं है | दूर -दूर से उसकी छवि ली है और लिखने की काबिलियत के बल पर उसे कागज़ पर उतारा है  | एक तरह से वह भी सहानुभूतिक रचनाएँ ही हैं |

*  हरिजन " नाम प्रदान , संभव है सदाशयता से परिपूर्ण रहा हो | पर नाम से होता क्या है ? उनके नाम तो वैसे भी सीता राम , राजाराम राम किशुन , तुलसी राम आदि थे | उस से क्या हासिल हो गया था उन्हें ?  

*  कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी " लिखने वाले को यह सूचना देनी है कि हमारी हस्ती लगातार मिटती जा रही है | पाक के बंटवारे के बाद हर हिस्सा हिंदुस्तान से हटना चाहता है |
सुन रहे हो न , अल्लामा इकबाल !
* कोलकातासे लखनऊ तक का हमारा टिकट पक्का था | पर हमें पहुचाने आये बेटा बहू को प्लेटफार्म टिकट लेने के लिए उसी सामान्य टिकट खिड़की की लाइन में लगना पड़ा की हमारी गाडी छूटने छूटने को हो गयी | क्या प्लेटफार्म टिकट  के लिए कोई सुविधाजनक व्यवस्था नहीं हो सकती ? जैसे कि पान की दुकान के बारे में भी सोचा जा सकता है |           

*कोलकाता की दो लड़कियों को मैं आशीर्वाद प्रेषित करना चाहता हूँ | एक लडकी ने बस में मुझे खड़ा देखने पर अपनी सीट मेरे लिए छोड़ दी , जब कि उसे उतरना नहीं था | कहने लगी - यह अच्छा नहीं लगता कि आप खड़े रहें | दूसरी घटना दखिनेश्वर मंदिर की है | वह दरवाज़े से एकाएक पीछे मुडी और उसका पैर मेरे पैर पर पड़ गया | उसने अपने  माँ -पिता -भाई - बहन के समक्ष ही पूरा झुक कर मेरे मेरे दोनों पैरों के पंजे छूकर क्षमा मांगी | जुग -जुग जियें वे लड़कियां और खूब सुखी रहें | 
            ऐसे में मैं बंगलुरु के   एक नाट्य घर में मिले उस सख्स को भी नहीं भूल सकता जिससे रास्ता पूछने पर वह अगले चौराहे तक मुझे छोड़ने आया और रास्ता तथा बस नम्बर बता कर ही वापस गया | 
औरउस ट्रैफिक पुलिसके सिपाहीको जिसने सड़क पार करने में मेरी परेशानी देखकर सीटी बजाकर दोनों तरफ की ट्रैफिक रोककर मेरा हाथ पकड़ कर सड़क पार कराया |

* सरकारी मेडिकल आफिसर खुद तो मरीजों का इलाज करते नहीं , उन्हें झोला छाप [ quacks ] को लाइसेंस प्रदान करने का अधिकार और काम अवश्य मिला हुआ है |

* मै अपनी कुछ बीमारियों की परवाह नहीं करता | जैसे यही snoring [ खर्राटे] का मामला है | लोग बिलावजह परेशान रहते है और सो नहीं पाते | और इधर मैं चैन से सोता हूँ |      

शुक्रवार, 4 मार्च 2011

girl friend / mahila vishesh

* Ref , Sahara  18 /11 /०९
girl friend  को खुश करने के लिए बन गए लुटेरे |[news ]
- बेचारे लुटेरे तो धरे गए | अब क्या उन लड़कियों की तलाश करके उन्हें आरोपित नहीं किया जाना चाहिए ,\
जिनके लिए ये युवा चेन -लुटेरे बनते हैं ? ##
===============

* महिलाओं  के विशेषाधिकार   
  1. वे अपने मायके को भी अब 'घर 'कहने लगी हैं | मर्द अपने ससुराल को घर नहीं कह सकता |
  2. शेर के साम्राज्य क्षेत्र में बाहर की मादा तो आ सकती है , लेकिन नर शेर आएगा तो मारा जाएगा | बंदरों का भी ऐसा सीमा क्षेत्र होता है |
  3. जनखे अपने आप को " कहती हैं " यानी स्त्रीलिंग कहते हैं | इस प्रकार उनकी जन संख्या  भी औरतों में शामिल हो जाती है |
  4. महिला सामान्य सीट पर बैठ सकती है , लेकिन पुरुष महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर नहीं बैठ सकता |
  5. बलात्कार के केस में महिलाओं को कुछ कानूनी   विशेषाधिकार   प्राप्त है | [आरोपित को अपना निर्दोष सिद्ध करना होता है ] | जब किपुरुष के साथ कुछ भी हो जाय ,उसे बलात्कार नहीं माना जायगा |
  6. महिलाओं को तमाम पुरुष जन मुड -मुड कर देखते हैं | पुरुषों पर कोई स्त्रियाँ भर-नज़र नहीं डालती |
  7. महिलाओं se  कोई jaldi  jhagda  नहीं karta | जब कि पुरुषों को zara  see  भी baat पर peet  diya   jata   है |
  8. ladki  की suraksha , uske vivah के लिए mata -pita chintit hote हैं , prayas karte हैं | ladkon की utni parvah n hone के karan वे zyadatar aawara nikal jate हैं |
  9. akhbaron में friendship club के vigyapnon में inki membership free hoti है |
  10. उसके बेटा -बेटी उस से यह नहीं कह सकते की तुम मेरी माँ नहीं हो |
  11. उनके जन्म पर जनखे उनके माता - पिता को नेग के लिए तंग - परेशान नहीं करते |  ##= 

आदमी तो हूँ

*   [शेर]

   मैं देवता नहीं हूँ मगर आदमी तो हूँ !
===============

*  गीत 

सूखे पत्ते आग बुझा क्या पायेंगे ?
भाई , कुछ तो गीलापन हो उनकी आँखों में !
वर्ना वे तो खुद ही उनके साथ जलेंगे ,
खाक भला वे देश-भला कर पाएंगे |
================

*   गीत 

अजब देश है भारत जी ,
गज़ब देश है भारत जी |

चेन - लुटेरों की प्रेयसियां 
बहुत खूब हैं भारत में 
आतंकी वीरों के घर भी 
फूल रहे है भारत में   

फिर भी अपनी शान में ऐंठे -
ऐंठे रहते भारत जी |

अजब देश है भारत जी 
============###

BloodyIndian/Swiss bank

*     BloodyIndian
मुझे समझ नहीं आया रामदेव  जी इस विशेषण पर इतना बिदक क्यों गए ? इसका अर्थ  यही तो होता है की जिस भारतीय के नसों में खून बहता हो ? तो यह तो रामदेव जी में भरपूर है | हाँ, मुझे कोई ऐसा कह दे तो मैं ज़रूर बुरा मानूंगा क्योंकि मेरी रगों में खून नहीं पानी है |
   
*      Swiss बैंक
इसी तरह लोग अपना पैसा बाहर के बैंकों में रखते हैं तो भ्रष्टाचार विरोधी लोग शोर मचाये हुए हैं ,जब की देख रहे हैं कि देश में पैसा रखना  कितना असुरक्षित है | यहाँ तो बैंक के मनेजेर ही खतों से पैसा गोल कर देते हैं |

           *   पहली आश्चर्य
  • दुनिया में औरतें लगभग पुरुषों के बराबर ही हैं | फिर भी मुझे अभी भी लगता है कि औरतें दुनिया की पहली आश्चर्य हैं | और इन्हें देखकर मैं चकित  रहता हूँ |  ###  

गुरुवार, 3 मार्च 2011

उससे मिलो

*  जो सामाजिक रूप से सक्रिय नहीं है , उसे मैं साहित्यकार नहीं मानता | 

* अपने आपसे बाहर निकलो , तब न उससे मिलो ! 

मंगलवार, 1 मार्च 2011

कुछ कथन

१ - मैं हिम्मत करके यह कहना  चाहता हूँ कि गाँधी जी गलत कहते थे | आंबेडकर जी भी गलत ही थे |
--------------------
२ - नेतागिरी  चमकानी  हो तो और बात है | लेकिन यदि देश को चमकाना हो तो वाह ! क्या बात है |
-------------------
३ - Democracy is like a religion , set of values to be followed by citizens , as well as state |

अभिजात्य इस्लाम

                                                         आरक्षण  से  क्षमा 
     *        भारत से पाकिस्तान  के बंटवारे पर जब भी सभा सेमिनारों में चर्चा चली है , उस पर पानी फेरने के लिए मुस्लिम वक्ताओं की जुबानी  बार- बार यह सुना गया है कि वह सब कुछ अभिजात्य मुसलमानों की कारस्तानी थी और साधारण मुस्लिम जनता की कोई चाह न थी | इसे मानना पड़ता है और हम मान भी लेते हैं | चलिए  उसे भूल जाते हैं | लेकिन अब देखते हैं सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट को लागू करने मांग करने वालों की हैसियत को , तो फिर वही मंज़र याद आता है | ये सब के सब इलीट या अभिजात्य वर्ग के लोग हैं | कम से कम  ये वे लोग तो नहीं हैं जिन्हें लाभ मिलने वाला है | ऐसी दशा में फिर कोई गलती दुहरायी क्यों जाये और इनकी रपटों को लागू करके एक और बंटवारे का मार्ग क्यों प्रशस्त किया जाय ? देश हित में , राष्ट्रीय एकता को अक्षुण   रखने की गरज से उन्हें कूड़ेदान में क्यों न फेंक दिया जाय | ध्यान देने की बात है कि इससे केवल  अभिजात्य मुसलमानों की राजनीतिक कुचेष्टाओं को ही क्षति पंहुचेगा और कथित लाभार्थी साधारण मुस्लिम जनता का कोई नुकसान नहीं होगा |
                  कारण , प्रथम तो यह कि उनके  अभिजात्य उन लाभों को उन तक पहुँचने ही न देंगे , जैसा कि हिन्दू दलितों के आरक्षण के साथ हुआ , दूसरे इसलिए कि आरक्षण की मांग उनकी है ही नहीं | वह उसी प्रकार की  कटेगरी के अभिजात्य मानवाधिकार प्रेमी हिन्दुओं  की ऋषि दधीचवादी दान या वरदान ज्यादा और दलित मुस्लिम - ईसाईयों की आवश्यकता कम है |
       इन निष्कर्षों में कोई अतिशयोक्ति नहीं है | स्पष्ट देखा जा सकता  है कि उन्होंने इसके लिए कोई संघर्ष नहीं
किया | करने की ज़रुरत भी नहीं  थी क्योंकि वे गरीब भले रहे हों पर दमन के शिकार नहीं थे | उन्हें अपनी धार्मिक व्यवस्था से कोई शिकायत  नहीं थी न उसमे उन्हें कोई परेशानी थी | फिर वे दलित कैसे कहे जाएँ और क्यों | यहीं यह भी ध्यान में रखने की जरूरत है कि हिन्दू दलितों को आरक्षण उनके आर्थिक उत्थान के लिए नहीं , बल्कि उनके सामाजिक  सम्मान के हेतु है , और दरअसल इसी सम्मान कि लडाई  थी ही उनकी | ऐसा वे स्वयं समझते और कहते हैं | ऐसा न होता तो आर्थिक दशा अच्छी हो जाने के बाद भी बड़े बड़े दलित अधिकारी आरक्षण छोड़ चुके होते |
     अब देखना है कि इस  सामाजिक प्रतिष्टा  को हासिल करने   के लिए उन्हें क्या क्या  करना  पड़ा | कहाँ  से शुरू कीजियेगा  ? आंबेडकर  युग  से ही ले  लीजिये  | क्या  क्या  पापड़ नहीं  बेले  और क्या  क्या  नहीं किया | हिन्दू धर्म  की  व्याख्या  में उसकी  बखिया  उधेड़  डाली  , तार तार ,रेशा रेशा छिन्न भिन्न करके तहस -नहस किया |  कथित पवित्र  किताबों    वेद  - पुराणों  की अवमानना  की , मनुस्मृति   जलाई  , देवी  देवताओं  को गालियाँ  दीं  , संतों  - महात्माओं  पर कीचड़  उछाले , ब्राह्मणवाद की ऐसी - तैसी की, गाँधी से पंगा लिया , वाइसराय से जिद किया , और कुछ भी तो करना बाक़ी नहीं  रखा ,यहाँ तक कि धर्म परिवर्तन करके बौद्ध भी बने  | तब  जाकर  अभी  थोड़ा  सा  पा  सके  हैं | अब भी उन पर उत्पीड़न  जारी  है और उनका  संघर्ष भी |
      इसके बरक्स    मुसलमान  भाइयों ने क्या किया ! वे  इस्लाम  से चिपके रहे ,उसके वफादार बने रहे , उसका गुणगान करते रहे , रोजे नमाज़ के पाबंद रहे ,मजारों पर चादरें चढाते रहे | फिर क्या परेशानी है ? इस्लाम  तो पूरी सामाजिक व्यवस्था है, उसमे गरीबी का भी उपचार और इंतजाम है | दान , ज़कात की व्यवस्था इसीलिये की गयी है जिससे गरीबों , मजलूमों का भरण - पोषण हो और वे धर्म के अंतर्गत और अधीन बने रहें | इस कथन में भी कोई अतिशयोक्ति नहीं है , क्योंकि इनकी इन्ही व्यवस्थाओं के कारण आज तक कोई उदहारण नहीं है कि इस्लाम या ईसाई धर्म से निकलकर किसी ने कोई दूसरा धर्म अपनाया हो | यह तो महज़ एकमात्र  नालायक हिन्दू धर्म है जिसके तमाम लोग इस्लाम और ईसाई मजहबों में समता , बराबरी  ,भाईचारा , मानवाधिकार , स्त्री अधिकार और क्या -क्या के स्वर्ग का सब्जबाग देखकर इससे निकलकर इन मजहबों कि गोदें भरते रहे | ज़ाहिर है उन्हें हिन्दू धर्म में परेशानी थी | यह भी सच है कि उन मजहबों के गुण अब भी उसी प्रकार गाये जाते हैं | कही कोई क्षोभ नहीं , कोई पश्चाताप , कोई पुनरीक्षण नहीं | वे अब भी वैसे ही समतावादी , मानववादी होने के लिए ख्याति प्राप्त करने की होड़ में संलग्नरत - प्रयासरत हैं | उसे सबसे उचित और सबसे श्रेष्ठ सिद्ध करने में लादेन की अलक़ायदा से लेकर डाक्टर  जाकिर नाइक व एक छोटे से छोटे गाँव का गरीब से गरीब  मोलवी-मौलाना  तक लगा हुआ  है | उधर सुदूर जंगलों और आदिवासी क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियां भी यही काम कर रही हैं | इनकी वकालत में भारत के महान  बुद्धिजीवी भी यही कहते हैं कि आतताई हिन्दू धर्म से ये निकल न जायं तो क्या  करें ! ज़ाहिर है कि वहां निश्चय ही उनका अच्छा भविष्य  है |
               यह तथ्य इस बात से भी प्रमाणित होता है कि जहाँ तक हमारी जानकारी है , इन मजहबों के इन्ही सदगुणों के कारण किन्ही ईसाई देशों और पाकिस्तान , ईराक -ईरान , अरब मुल्कों में आरक्षण की  कोई मांग या कोई  व्यवस्था सुनाई नहीं देती  | सब उनकी सुराज के कारण है , जो हिन्दू धर्म में नहीं है  | और यह हिन्दू  धर्म केवल हिंदुस्तान में है |
                ऐसी दशा  में प्यारे गरीब ईसाई - मुस्लिम भाइयों से यह पूछना है कि वे हिन्दू धर्म की जेहालत - जलालत में क्यों लौटना चाहते हैं ? आरक्षण व्यवस्था इनके अपने दलितों के लिए की  गयी व्यवस्था है | वह भी इनकी गरीबे दूर करने के लिए नहीं , इन्हें सामाजिक सम्मान दिलाने के लिए | गरीबी के लिए तो बी  पी एल कार्ड है | यदि आप में तनिक भी ईमान है तो इनके हक में आप कृपया छीछा   न करें , छीजन न करें | यही न्याय की बात होगी , अन्यथा उनके ऊपर आप और अन्याय डाल रहे होंगे , जिससे वे पर्याप्त पहले से दबे हैं |
      निवेदन है कि इन सच्चर , रंगनाथ  मिश्र लोगों   पर न जाएँ और अपनी नैतिकता की आवाज़ सुनें  | हिन्दू धर्म की तमाम बुराईयों  में एक बुराई यह भी शामिल है कि यहाँ एक ईश्वर और उनका एक सन्देशवाहक नहीं होता | यहाँ तमाम देवता होते हैं | इसी प्रकार के देवता हैं हमारे ये सच्चर , रंगनाथ  मिश्र  लोग | महात्मा गाँधी ने तो जान ही गँवा दी पाकिस्तान को कुछ करोड़ रूपये भारत सरकार से दिलवाने के लिए | हिन्दू के दधीच तो आपके लिए अपना  अंग -अंग दान देने को तैयार हो जायेंगे | पर क्या उसे लेना  आप के लिए उचित और शोभाकर होगा ?
          इस पर गंभीरता से सोचा जाना है  कि देश  का हर आदमी देवता नहीं है , वह दुनियादार भी है  | सेकुलरिज्म या धर्म निरपेक्षता का एक अर्थ पारलौकिकता से परे इहलौकिकता भी है | अब वह अपने महात्माओं के विपरीत धर्मों की साजिशें और उनकी राजनीतिक रणनीतियां भी बखूबी
 समझता है | अब हर भारतीय को हर समय मूर्ख नहीं बनाया जा सकता | उसने देखा कि आयोग के ही एक सदस्य ने दलित अन्य धार्मिक समुदायों के लिए आरक्षण के विरुद्ध आख्या दी है और वह सर्व सम्मत नहीं है |  हिन्दू दलितों की फर्क स्थिति को वहां भी रेखांकित किया गया है | आरक्षण का समर्थक  कोई सचमुच यह बताये कि मोहम्मद साहेब के कार्टून के विरोध में जो लाखों गरीब मुसलमान लखनऊ और अन्य जगहों पर निकल आये ,क्या उतने अपनी गरीबी के विरोध में कभी उतर  सकते हैं ? इस्लाम का कोई विरोध , जिसमे उन्हें कथित दलितावस्था झेलनी पद रही है, क्या वे कुछ कर रहे हैं? तसलीमा नसरीन को वीजा मुसलमानों के भय से नहीं दिया जा रहा है , और भारत में इस्लाम की ताक़त इनके  गरीब मुसलमान ही  है, न की सारे अमीर लोग | इसीलिये , गौर से देखें , सारे अमीर इन्हे आरक्षण दिलाने के लिए ऐंडी चोटी एक कर रहे हैं |
          लेकिन बन्धु , अब यह तो नहीं चलेगा  कि जब समता का मज़ा लेना हो तो ईसाई बन जांयें , इस्लाम ग्रहण कर लें , और जब आर्थिक सुविधा लेनी हो तो जय श्री राम का नारा लगायें | हाँ , लें ही है तो हिन्दू धर्म के दोज़ख और नर्क में आइये | यहीं से गए थे तो अब क्यों पड़े हैं उस स्वर्ग और जन्नत में ! वरना तो यदि सेकुलर देश में आप तसलीमा को वीजा नहीं देने देंगे , तो हिन्दू देश आपको कोई आरक्षण देने में असमर्थ है | कृपया क्षमा करें |    
07/01/2011                                                                                      --- उग्रनाथ श्रीवास्तव  ' नागरिक '
L-5 / 185 / L , Aliganj , Lucknow. 226024
email :  priyasampadak@gmail.com               [Published , Hindi Pioneer , Lucknow , 15/1/2011]
blog :  nagriknavneet.blogspot.com
mobs  :  9415160913  /  9565443900

सोमवार, 28 फ़रवरी 2011

कोई इंसान नहीं

* केवल राजनीति रह गयी है , धर्म नहीं रह गया है | यह तो दूर की बात  है | कोई इंसान नहीं रह गया है | कोई हिन्दू  मुसलमान भी  नहीं रह गया है | क्या कोई व्यक्तिअपनी चारित्रिक विशेषताओं के आधार पर 
हिन्दू मुसलमान पहचाना जा सकताहै ? मसलन , ईमानदारी , सत्यनिष्ठा एवं ज्ञानार्थी , पवित्रता के 
अर्थों में ?
* वह सर्वशक्तिमान  है , तो अपने सम्मान की रक्षा करने में स्वयं समर्थ |# 
* मैं अपने इस आरोप पर आपसे सहमति चाहता हूँ कि, लगभग सारे के सारे अपने को आस्तिक कहने वाले लोग ईश्वर में सचमुच  विश्वास  नहीं रखते , इसीलिये उसके नाम पर पूजा - पाठ एवं अन्य खुराफात अनावश्यक रचते रहते हैं |

*  Assigning the supernature [ as it is called ] with names of Ishwar / Allah is a blasphemy in itself .

साहित्यकार मठ


* - मठ कहते हैं  कि वे नागरिक को साहित्यकार नहीं मानेंगे | नागरिक की  जिद  है  कि वह  उनसे अपने को  साहित्यकार मनवाएगा  नहीं | ##

* - भूखे भजन न होय गोपाला , ले लो अपनी कंठी - माला | इस संवाद में ईश्वर का नाम तो है ,लेकिन यह सेकुलर दोहा कहा जायगा क्योंकि इसमें पेट की चिंता है , परलोक की नहीं |## 

ब्राह्मण / आज़ाद औरतें

ब्राह्मण , महा सूचना अधिकारी
आर टी आई के तहत आजकल लोग सरकार के विभिन्न विभागों से सूचना मांगने पर तुले हुए हैं | साकार हीला -हवाली करती है और जनता उसे हलकान किये रहती है | इस चक्कर में कभी जनता परेशान होती है, तो कभी मारी -पीटी भी जाती है | ऐसा तब है जब हमारे समाज में तमाम सूचनाओं का भंडार पारंपरिक रूप से उपलब्ध है | ब्राह्मण के पास | वह केवल वर्तमान ही नहीं ,भूत और भविष्य की भी साड़ी बातें बता सकता है | सरकार कब बनेगी , कब गिरेगी, क्या करेगी ? सूखा , अकाल ,बाढ़ , आंधी -तूफ़ान ,प्रलय सबकी सूचना मिनटों में तैयार है |
यहाँ तक कि प्रश्न  कर्ता कब मरेगा , मर -कर स्वर्ग या नरक जायेगा ? पुनर्जन्म होगा तो किस योनि में वह पैदा होगा ? विवाह कब होगा , कितने वैध -अवैध बच्चे होंगे ,सबकी जानकारी उसे ब्राह्मण जी से मिल सकती है | मेरे विचार से लोग अनावश्यक दस रूपये सरकार को देकर सूचना की बाट जोहते हैं , एक रुपया और मिला कर पंडित जी के पास जाएँ तो बेहतर बातें वे जान सकते हैं | ##  
   
कहने के लिए आज़ाद औरतें
मेरे अनुभव में तो अपने आप को आज़ाद से आज़ाद कहने वाली औरतें बस कहने भर को आज़ाद हैं , वरना सचमुच तो वे आज़ाद नहीं हैं | मैंने तो इनमे से किसी को नहीं देखा कि वे किसी मर्द से साफ़ प्रस्तावित करती हों किसी शारीरिक -सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जैसा कि मर्द जन करते हैं और इसीलिये  वे ज्यादा आज़ाद हैं | औरों का मन न मचलता हो , यह तो हो नहीं सकता , पर वही सामाजिक परंपरा , जिसे वे दकियानूसी नैतिकता कहती हैं , उन्हें बांधता है , और वे उसे निभाती जाती हैं सीता -सावित्री की तरह | कहने को कहती जाती हैं कि वे आज़ाद हैं | चलिए , हम भी मान जाते हैं क्योंकि ऐसी और इतनी ही आज़ादी तो पुरुष समाज उन्हें देना चाहता है | ##    







गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

बच्चे प्रश्न पूछते

[ कविता ]
*बच्चे प्रश्न पूछ  रहे हैं
उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता 
बच्चे चुप हो रहे हैं 
उनसे कहा जा रहा है =
बच्चो , प्रश्न पूछो 
वरनाज्ञान कैसे पाओगे ?
बच्चे , अज्ञान के अज्ञान 
प्रश्न पूछ रहे हैं |  ###

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

देश विभाजक लोग

देश विभाजक लोग
         कांग्रेस के एक नेता हैं , दिग्विजय सिंह , यानी डी .वी .सिंह | आजकल वे देश विभाजक सिंह की भूमिका का सफल निर्वहन कर रहे हैं | हमने इस उम्मीद में कुछ नहीं कहा कि उनकी पार्टी ही कुछ उन्हें समझाए -बुझाएगी , डांटेगी | लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और उनके बयान एक - एक करके आगे बढ़ते जा रहें हैं , इसलिए हमें कुछ लिखना पड़ रहा है |
       उनका पहला बयान तो और कुछ था , उसे छोड़ते हैं | दूसरा बयान आया कि द्विराष्ट्र का सिद्धांत जिन्ना से  पहले सावरकर का था | अब भला इसे कौन पढ़ा - लिखा व्यक्ति नहीं जानता ? पर इससे क्या सिद्ध करना चाहते हैं वह , और कहने का उद्देश्य क्या है ? यही  तो कि जिन्ना से बड़े अपराधी सावरकर थे ! जी नहीं , जिन्ना से ज्यादा समझदार -बुद्धिमान सावरकर इस प्रकार सिद्ध होते हैं | क्योंकि जिस सत्य व यथार्थ या फेनोमेना को जिन्ना  बाद में समझ पाए , उसे सावरकर बहुत पहले भांप या समझ गए थे | फिर , सावरकर ने तो बुद्धि के स्तर पर उसे समझा था , जिन्ना ने तो उनके  अनुमान , परिकल्पना या परिज्ञान को अंततः सही ही सिद्ध  कर  दिया और उनके ही सही , द्विराष्ट्र के सिद्धांत को अपनाकर भारत को बाँट कर पाकिस्तान को इस्लामी मुल्क बनाकर यह व्यवहारतः प्रमाणित कर दिया कि मुसलमान किसी अन्य के साथ नहीं रह सकते | अब ऐसा ही अनुभव दुनिया की अन्य जम्बूरियतों , फ्रांस-ब्रिटेन -इटली -अमरीका आदि को भी हो रहा है | तो इससे क्या सबक ली जाय ? यह कि दोनों ही खलनायक थे या यह कि दोनों ही अत्यंत बुद्धिमान और अपनी सदी के महान नायक ? एक ने सिद्धांत समझा ,तो दूसरे ने उसे अमल करके  दिखाया | फिर जनाब डी वी सिंह का बयान इस तर्क की रौशनी में कोई मायने नहीं रखता , जिसका उन्होंने कलुषित इरादा किया है |       

           श्रीमान जी का अगला ताज़ा बयान लखनऊ में प्रस्फुटित हुआ | इसके लिए वे मौलानाओं से एक प्रस्ताव तैयार करने को बोल  गए हैं , जिसे लेकर वह चिदंबरम  साहेब से मिलेंगे , और ज़ाहिर है ,उसे लागू करायेंगे | मुसलमानों को  और चाहिए ही क्या ! उनके जैसा मुस्लिम और इस्लाम हितैषी हिन्दू नेता ,वह भी सत्ताधारी दल का ! फिर कहना ही क्या !मुसलमानों के लिए उनकी नई इमदाद यह है कि ज़कात को इनकम टैक्स से बरी किया जाय | वाह ! ज़कात दो , इस्लाम धर्म का पालन करो ; अपना परलोक तो बनाओ ही , साथ में अपना लोक भी फायदे में रखो | क्या खूब विचार है | ऐसा एक हिन्दू ही सोच सकता है | हमें प्रथम दृष्टया  उन पर गर्व होना चाहिए | लेकिन ऐसा हम सावरकर प्रेमियों का ख्याल नहीं है | 
         कारण यह है कि ज़कात की व्यवस्था हमारे वर्तमान संविधान में नहीं है | ज़ाहिर है , कांग्रेस यदि चाह देगी तो आधुनिक सेकुलर नेता मुस्लिम प्रिय सेकुलरवाद के प्रभाव और प्रवाह में संविधान में परिवर्तन , संशोधन -संवर्धन करा ही ले जायेंगे | हम उनका कर ही क्या लेंगे सिवा उनको अपने दो -चार वोट देने से हाथ खींच लेने के |
             लेकिन आगे हमारी तरफ से एक और तार्किक रूकावट दरपेश है | यदि ज़कात की व्यवस्था है ,और वह दी जाती है तो ज़ाहिर है उसे लेने ,पाने वाले भी कुछ लोग होंगे ! तो जो लोग उसे प्राप्त करने वाले हों , उन्हें राजकीय आर्थिक आरक्षण क्यों दिया जाय ? स्पष्ट होना चाहिए कि दलितों के समान मुसलमानों को सच्चर +रंगनाथ द्वारा प्रस्तावित आरक्षण उनके  
सामाजिक सम्मान की अभिवृद्धि के हेतु नहीं है , और इसलिए हिन्दू दलितों का उदाहरण कोई देने का कष्ट न करे तो अच्छा हो |    
          यह किसी भी प्रकार उचित  नहीं है कि हिन्दू दलितावस्था से ऊबने का नाटक करके उससे उबरने के लिए इस्लाम / ईसाई धर्म अपनाओ , मौक़ा मिले तो इनके आधार पर देश का विभाजन करवाओ | यदि इसका अवसर न मिले और मजबूरन हिन्दुओं के साथ रहना पड़े तो एक हाथ से अपने लोगों से ज़कात का लाभ लो , जिससे दानी मुस्लिम भाइयों को  सरकारी इनकम टैक्स में  छूट मिले | उन्हें पैसो से भी फायदा हो और मृत्योपरांत जन्नत भी नसीब हो | और दूसरे हाथ से सेकुलर सरकार से आरक्षण का फायदा लो |
           ऐसा तो न करो भाई ! अकेले दोनों हाथों  से लड्डू न बटोरो | कुछ तो जाहिल हिन्दुओं पर कृपा करो | उन्हें भी इस देश में रहने  दो | इसका हक बनता है उनका | सावरकर को यदि बुरा कहते हो तो उनके सिद्धांत और जिन्ना के व्यवहार  को फिर से इस बचे हिंदुस्तान में न लागू करो | और बहुत सेकुलर कोशिश करने का दम हो तो पडोसी मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान में हिन्दुओं को ऐसा थोडा सा हक दिलाकर दिखाओ |आखिर वहां भी बरेली - देवबंद की बात चलती तो है ही | दुनिया ने देखा नहीं क्या कि अभी जल्दी ही अपने अंगरक्षक द्वारा हत्या कर दिए गए गवर्नर की लाश को इनके द्वारा काफिर करार दिए जाने के कारण बहुत देर तक दफनाये जाने से वंचित रखा गया , और हत्यारे की तारीफें की गयीं ?
         फिर विनायक जी को परेशानी क्या है ? अभी तो सबसे निचली अदालत ने फैसला दिया है | उनके पास उच्च और सर्वोच्च न्यायालय बचे हैं अपील के लिए , जहाँ कि
अक्सर मामले उलट तक जाते हैं |हाँ , इतना हो -हल्ला करके यदि न्यायपालिका के खिलाफ माहोल बनाना हो तो और बात  है| [और अभी हिंदुस्तान  की जनता पाकिस्तान कि तरह इतनी "जागरूक और सचेत " नहीं हुई है कि कोई अदालत यदि उन्हें बरी करती है या उनकी सजा में कुछ कमी करती है ,तो जनता उस न्यायाधीश को मौत के घाट उतार दे |   
         अब एक और विशिष्ट नाम है भारतीय प्रतिभा जगत में | उनके नाम का उल्लेख करके हम अपने आप को धन्य करना चाहते हैं क्योंकि ये विश्व के सर्वोच्च पुरस्कार - ''नोबेल'' से नवाज़े जा चुके हैं | अमर्त्य सेन नाम है उनका | ऐसा नाम सिर्फ हिन्दू संस्कृति की देन हो सकती है , और है | वे अब अपने को थोड़ा और अमर्त्य बनाना चाहते हैं | विनायक सेन जी की गिरफ़्तारी के विरोध में तर्क पेश करते हुए वह कहते हैं कि इस प्रकार तो यदि मैं भी किसी की चिट्ठी किसी को पहुचाऊँ तो मुझे भी जेल हो सकती है |  अब बताईये , यह है नोबेल पुरस्कार विजेता का अति विवेकी  बयान | लेकिन इसे इस नाते नज़र अंदाज़ किया जा सकता है कि उनका क्षेत्र अर्थशास्त्र  है | कानून उनका विषय नहीं है | विषय तो हमारा भी नहीं है लेकिन यह सामान्य ज्ञान के आधार  पर उनसे हमारा विनम्र सुझाव है कि ज़माना बहुत ख़राब चल रहा है | यहाँ किसी का भी खाना ख़राब होते देर नहीं लगती | यदि उन्हें कोई , कोई पत्र किसी को देने के लिए दे तो वह यह ज़रूर देख लें कि पत्र कौन दे रहा है , जिसे देने के लिए कह रहा है वह कौन है और हो सके तो यह भी जाँच लें कि उस लिफाफे में है क्या ? यदि कोई आपत्तिजनक या कानून विरोधी चीज़ हो तो उसे लेने -देने से साफ़ मना कर दें ,भले वे दोनों उनके अभिन्न मित्र हों | क्योंकि यदि सामान निरापद पहुचाने में सफल हो गए तब तो कोई बात नहीं है , नहीं तो पकडे जाने पर भारत को अपने एक और डाक्टर से महरूम होना पड़ेगा | यार ! कैसे इतना बड़ा ईनाम पा गए जब इतनी छोटी सी बात नहीं समझते ? जानते नहीं कि यहाँ ज़्यादातर गलत लोग नहीं पकडे जाते , गलत लोगों के चक्कर में सही आदमी ज्यादा मार खाते हैं | दुनियादारी  समझिये , बुरे में फंसे दोस्त का साथ ज़रा बच -बचा कर दीजिये | साथ ही देना हो तो उसकी भी सीमा समझिये | हद  से आगे न जाईये | और जाईये भी तो ऐसे बयान न दीजिये जो हास्यास्पद लगें |  और डी वी, दिग्विजय सिंह की तरह ऐसे बयान तो कदापि न दीजिये , जिससे लगे कि आप देश को तोड़ने , यहाँ की शांति -सुरक्षा को भंग करने वालों का साथ दे रहे हैं |
      खास बात यह जानने की है कि सरकारें तो कभी अकर्म की अवस्था में हो भी सकती हैं , बहुत सी जनता इस हनक में नहीं आती  कि कोई नोबेल या मग्सैसे पुरस्कार विजेता है , या किसी बड़ी भारी पार्टी का  बड़ा  भारी नेता | बहुत से लोगों के अजेंडे पर देश और लोकतंत्र पहले नंबर पर  अभी भी है |       [प्रकाशित , हिंदी पायनियर ,लखनऊ १२/२/२०११ ]   

सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

प्रार्थना - गीत


                        बंदउँ चरण कमल सुखदायी 
                    जासु कृपा हम दफ्तर में कछु घूस -पात पा जाई
वह़ि के बल पर रोज उड़ाई रबड़ी, दूध, मलाई {2}

साल बीतिगा पढ़ि ना पावा इम्तिहान सर आई
प्रभु ने ऐसो पुरजी भेज्यो अव्वल नम्बर पाई {2]

अपने किहे न कुछ ह्वै पावा, बाप ने ब्याह कराई
ऊ बड़भागी मोर बहुरिया बहु दहेज लै आई {2}


मेहरारु के डर से कतहूँ ताकि-झाँकि ना पाई
प्रभु की माया टीवी रानी सगरौ देत दिखाई  { 2}


रविवार, 6 फ़रवरी 2011

यह है समाजवादी


1 - जैसे समाजवादी चाहते थे। सड़क और संसद ( विधान सभा ) में कोई फर्क उन्होने नही छोड़ा राज्यपाल पर कागज के गोले बनाकर फेकते रहे। जब यह लोग संसद और संविधान की गरिमा की रक्षा नही करना जानते या नही चाहते हैं। तो ऐसी पार्टीयाँ देश और देशी की जनता की गरिमा की ख्याल कैसे रख पायेगी।    

2- यह जानना भी बहुत जरुरी है कि बाहर का कितना पैसा हमारे देश के किन-किन संस्थानों को प्राप्त हो रहा है। 

३ - यह समय हमारा [विज्ञानं  या स्सिएंस ] का नहीं है | हम असफल एक कोने में पड़े हैं , उपेक्षित ,अलक्षित , क्षीण शक्ति , अमान्य , 
अग्राह्य ,हीन भावना के शिकार |समय बाबाओं के अन्धविश्वास , साईं बाबा, टी.वी पर भजन , मंदिरों में भीड़ ,मदरसों के तालीम का है |    हम कहाँ हैं अपने hindustan   में ?
==================###विचार शिला

सोमवार, 17 जनवरी 2011

औरतो ! [kavita ]

औरतो !
जुबानें रोक कर तुम
चाल तेज़ कर पाओगी
या चाल तेज़ करके
जुबानें रोकना चाहोगी ?
--------------

रविवार, 16 जनवरी 2011

झूठै-मूठे गायित है

              नागरिक उवाच
    * ठीक है आप न कीजिये स्वान्तःसुखाय और जो कुछ भी कीजिये महान सामाजिक क्रांति के लिए कीजिये |
लेकिन इसका क्या कीजियेगा यदि  जो कुछ आप कर रहे हैं वह अंततः आपका स्वान्तःसुखाय ही होकर रह जाय ?
इसीलिये हम अपने कामों को पहले ही   स्वान्तःसुखाय कह दिए रहते हैं , जिससे हमें कोई तकलीफ न हो , यदि
जनता हमारे कर्मों को अस्वीकार कर दे | और यदि स्वीकार कर ले तो हमारी ख़ुशी तो सुनिश्चित है | बाबा तुलसीदास
जीवन भर लताड़े गए पर उन्हें कोई चिंता न थी क्योंकि उन्होंने सब स्वान्तःसुखाय लिखा था | और अब वे स्वर्ग में कितना खुश हो रहे होंगे , सोचिये !

   * भ्रष्टाचार भारत के लिए नवीन नहीं है | वैदिक काल को छोड़ दिया जाय , गुरु दक्षिणा को फीस मान लिया जाय ,
भगवानों को भी बक्श दिया जाय जो वे बिना पूजा - अर्चना , फूल माला बताशा लिए प्रसन्न नहीं होते , जी हुजूरी -
चापलूसी अर्पित करने - ग्रहण करने को भी भ्रष्टाचार न मना जाय , तो भी दहेज़ लिप्सा और कन्या पक्ष द्वारा ऊपरी कमाई वाले वार की तलाश बताती है कि यह समाज में गहराई से व्याप्त है | यद्यपि सरकार को इस ज़िम्मेदारी से तनिक भी मुक्त नहीं किया जा सकता कि वह अपने और अपने कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से सख्ती से निपटे तथापि यह समाज का भी काम है कि वह लालच के खिलाफ ज़मीन व भाव भूमि तैयार करे क्योंकि सरकार कि मशीनरी
समाज के व्यक्तियों से ही निर्मित होती है | इस ओर समाज सुधारकों का भी ध्यान जाना चाहिए बजाय इसके कि वे
केवल सरकार के खिलाफ अपनी रोटी  सेंकें |
---------------------------
* [ कविता ]
                           हम झूठै-मूठे गायित है 
बहुत अच्छे गीत सुने हैं हमने
उनसे  अच्छे गीत
तुम गा सकते हो
तो हम सुनेंगे |
लेकिन सत्य और यथार्थ का
झांसा मत दो हमें ,
कुछ झूठ और काल्पनिक सुनाओ
बलरामपुर के पं०जगदीश मणि त्रिपाठी की भाँति-
-- "   हम झूठै-मूठे गायित है,
आपन जियरा बहलायित है | "
विपरीत , सत्य तो यह है कि हमें
सपनों का सब्जबाग दिखाकर
ठगा जा रहा है ,
अब हमें झूठ की ताक़त का
अहसास कराओ ,
कुछ   "झूठै-मूठे " गाकर सुनाओ
ऐसे अच्छे गीत सुनाओ |
----------------

लघु वार्ता

बेरहम  [ Unpity ]
 " दया  धर्म  का  मूल  है " 
इसलिए  हम  नास्तिक  अधार्मिकों  को  दया   नहीं  करनी  चाहिए  ,
बेरहम  होना  चाहिए  | जानवरों  या  मनुष्यों  के  प्रति  नहीं
विचारों  , सिद्धांतों ,उसूलों  , परम्पराओं  , संस्कारों  और  
अंधविश्वासों  के  प्रति  | अपनी  लालच  , अपने  अहंकार  ,अपनी  महत्वाकांक्षाओं   के  प्रति  |
-          भारतीय   मनीषा     [ Indian wisdom ]

समय  सहचर --
                          ज़िम्मेदारी
सुप्रीम   कोर्ट  ने  अपनी  भूल  स्वीकार  की  और  ज़िम्मेदारी  ली , कि  
इमरजेंसी   के  दौरान  मानवाधिकारों  का  हनन  हुआ  था  और  उस  
समय  का  उसका  निर्णय  गलत  था  | ज़ाहिर  है  ये  वे  न्यायाधीश  नहीं  
हैं  जिन्होंने  वह  निर्णय  दिया  था  , फिर भी  एक  संस्था   के  तौर  पर  अपने  
तत्कालीन  जजों  के  निर्णय  की  गलती  मानी  | ऐसा  ही  सरकारों  को  भी
 करना   चाहिए  तभी  उनकी  विश्वसनीयता  और  ताक़त  बढ़ेगी  | अभी  
तो  हर  नई  सरकार  पुरानी  सरकार  की  बखिया  ही उधेड़ती  है  | किसी  भी  
सत्तासीन  सरकार  को  पिछली  हर  सरकारों  की  भली  – बुरी  सब  स्वीकार
 करनी  चाहिए , अपने  सर  पर  उसका  ज़िम्मा  लेना  चाहिए  | e.g .
परमाणु  परीक्षण  हमने  किया  , बाबरी - गुजरात  की  असफलता  हमारी  
असफलता  थी  , etc|
= = = = = = = = = =   
नागरिक  उवाच
* १ - डिमोक्रेसी  को  यदि  आप  अच्छा  समझते  हैं  , तो  आप  तो  जानते  ही  हैं  
कि  वह  हमारा  धर्म  ही  है  | किन्तु  यदि  लोकतंत्र  को  आप  बुरा  समझते  
हैं  तो  इसे  हम  नास्तिकों   की  नालायकियत  समझ  लीजिये  और  क्या  !

* २ - " बड़ा   उनको  कहिये  जो  बड़ा  कहे  जाने  पर फूल कर कुप्पा   न  होते  हों | "

शनिवार, 15 जनवरी 2011

लड़कियों को मोबाइल

५ - उवाच
और   यदि  लीक  तोड़ना  ही  परिपाटी   बन  जाय  तो  लीक   पर  चलना  भी  परिपाटी   को  तोड़ना  हो  जाता    है  |
--------------------------------

 १ - प्रश्न वाचक
क्या  कारण  है  कि  १९८४  के  दंगों  की  बरसी  पर [ जिसमे  कुछ  लोग  मरे भी  थे और तमाम लोग पीढ़ियों के लिए अपाहिज ]  , मुसलमानों   में  कोई  हलचल  नहीं  दिखाई  पड़ती   , जब  कि  ६  दिस . बाबरी  बरसी  पर  वे  पूरे  देश  को  पुलिस  की  तैनाती  से  लबरेज़  कर  देते  हैं  ? क्या  बाबरी  मस्जिद  कोई  हिन्दुओं  का  सोमनाथ  मंदिर   जैसा  हो  गया  ? हिन्दू  तो  चलिए  मूर्तिपूजा  के  लिए  चिर  –कुख्यात और अपमानित   हैं , लेकिन  मुसलमान  कब  से 
मूर्तिपूजक  हो  गए  ? क्या  उन  पर  भी  हिन्दुओं  का  भूत  सवार  हो  गया  और  वे  मुसलमान   नहीं  रह  गए  ?
---------------------
२ - [ बदमाशी  ]
  परधानों  की  एक  पचायत  ने  लड़कियों  को  मोबाइल  रखने  पर  रोक  लगा  दी  है  | उनका  आदेश  सही  है  या  गलत  ,यह  मैं  नहीं  जानता  | मैं  कुछ  कर  भी  नहीं  सकता |  उनका  सहयोग  मैं  इस  प्रस्ताव  के  साथ  कर  सकता  हूँ  कि  उन्हें  जब  भी  बात  करनी  हो , मेरी  मोबाइल  से  कर  लिया  करें  | उनका  कोई  पैसा  भी  खर्च  नहीं  होगा   और  चुपके  से  काम  भी  चल  जाएगा  |
----------------------
३  – यथाकथा
एक  दोस्त  बड़ा  उदास  दिख  रहा  था  |
 दूसरे  ने  पूछा  –क्या  बात  है  भाई  ?
--क्या   बताऊँ  बहुत  दिनों  से   मुझे   हँसी  आ   ही  नहीं  रही  है  |
दूसरे  ने  तजवीज़  बतायी  – किसी  अख़बार  में  या  वेब  पर  जाकर  किसी  उलूम  का  कोई  फतवा  क्यों  नहीं  पढ़  लेते  !
तीसरे ने हंसकर कहा - मुझे कभी रुलाई नहीं आती |
तुम्हारे लिए भी तरीका है  - खाप पंचायतों के निर्णय  सुन लो |
----------
४ - शेर
शमा  की  तीरगी  को  देखा  है 
मुझे  मत  ले  चलो  उसके  नीचे  |
-------
५ - उवाच
 "और  यदि  लीक  तोड़ना  ही  परिपाटी   बन  जाय  तो  लीक   पर  चलना  भी  परिपाटी   को  तोड़ना  हो  जाता    है  | "
===========================================10-12-2010
 

गुरुवार, 13 जनवरी 2011

No Killing and some poems

१ - मेरी राजनीतिक नीति में प्रथम है - हत्या -क़त्ल नहीं , अनहिंसा ( UNVIOLENCE - no killing at any cost , in any case , by the individual , or by the state - There shall be no capitol punishment [ मृत्यु दंड ] in our regime ).
-----------------
२ - I have a programme of full expression , saying - तथाकथित or कथन  [ सब कुछ कह देना / कुछ कहने से रह न जाए }. तो डेमोक्रेसी का कुछ काम हल हो जाए |
------------------
३ - व्यवहार उन्ही कथनों से आकार लेगा | [लेकिन व्यवहार का मतलब व्यावहारिक होने , poltically correct होने से नहीं है ] , और ज़ाहिर है कि कथन कहीं  हवा से नहीं , संवेदना और वैचारिक ऊर्जा से निकलते हैं  | अर्थात हम मूलतः चिंतन करते हैं पर व्यवहार को ज्यादा महत्व देते हैं | और हाँ , कहने - बोलने - लिखने में न कहना - न बोलना -न लिखना भी तो शामिल है ! इसी को तो राजनीति ,politics कहते हैं न !
----------------
४ - भारत के किसी राजनीतिक संगठन का नाम ' चाणक्य " हो सकता है |
------------------
५  - हम अपनी योग्यता लिखते हैं 
कविता तो हर कवि  लिखता है
अपनी संवेदना
या विचार , लेकिन
मैं कहना चाहता हूँ कि
मैं अपनी भरसक
योग्यता भी लिखता हूँ
सम्पूर्ण कौशल के साथ
मैं जितना
जिस प्रकार लिखता हूँ
उससे बढ़िया,
बेहतर तरीके से
 मैं नहीं लिख सकता |
--------------------
६ -" राजनीति में तो  तब जाऊं जब नेता का जन्म दिन मनाऊँ "|
-------------------
७ - * रोज़ लगता है
आज मर जाऊंगा
रोज़ जिंदा
रह जाता हूँ |
-----------------
८ - * सफ़र करते करते
कहाँ पूरा हुआ
रुक गया
तब हुआ |
--------------
९ - तथाकथित [ school of expression ]  /  कथन [ Akademy of Expression ]
-----------------------end

मंगलवार, 11 जनवरी 2011

गवर्नर की हत्या

* ज़रा फिर से तो कहिये कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता | पाकिस्तान के गवर्नर की हत्या करने वाला हिन्दू / मुसलमान नही था !

गाँधी से नाराज़ स्त्रियाँ

* भारत की नारीवादी स्त्रियाँ गाँधी जी से नाराज़ दिख रही हैं | क्योंकि उन्होने कस्तूरबा से मैला साफ़ करने के सम्बन्ध में कुछ जबरदस्ती की थी |
[ गाँधी से नाराज़ स्त्रियाँ ]

सोमवार, 10 जनवरी 2011

गल्प

    *  चिढ़

     दो सहेलियां थीं | साथ रहती थीं | एक दिन दो बलात्कारी आये | दोनों अपने कमरे में थीं | लेकिन दोनों ने केवल एक के साथ सामूहिक बलात्कार किया , और दूसरी  को छुआ तक नहीं  क्या वह इतनी कुरूप या अनाकर्षक है ? फिर  उसने न शादी की , न उसका ब्याह हुआ | अब वह नारी सुरक्षा कार्यकर्त्ता है | और जहाँ भी कोई बलात्कार की घटना होती है वह बलात्कारी को सजा दिलवाकर ही दम लेती है | ### 
-----------------------------------------------

आदमी में कमियां हैं [ कविताएँ ]

१ - रोना ,
रोज़ - रोज़ का
फेनामेना |

२ - नक्सलवादी
वहां हैं ,
क्योंकि हम
वहां नहीं हैं |

३ - गालियाँ वही हैं
अब भी वही हैं
हूबहू वही ,
सिर्फ भाषा बदली है
गँवारु से हटकर
सम्भ्रांत दिखती
अंग्रेजी में हो गयीं हैं
अंगों के अंग्रेजी नाम
अब सभ्य हो गए है
बस और कुछ नहीं
गालियाँ अब भी हैं
और बिल्कुल वही हैं |

४ - आदमी में कमियां हैं
वही जो आदमी
इन कमियों से
ऊपर उठ जाता है ,
सम्मान्य हो जाता है ,
अब मेरा कहना यह है कि
जो आदमी
इनसे बाहर न निकल पाए ,
अपनी कमियों को
छोड़ न पाए  
उसे असम्मानित
न किया जाए |

             ५ - वह पैदा क्यों हुयी
मेरी समझ में नहीं आता
की आखिर वह
पैदा ही क्यों हुयी ,
और पैदा  भी हुयी
तो गरीब के घर क्यों जन्मी ?
और फिर उसने
छोटी जात , गाँव -देहात
क्यों चुना ?
-चलो वह भी सही
पर वह पैदा होते ही
मर क्यों नहीं गयी ?
नहीं मरी तो नहीं मरी
पर वह दस वर्ष की क्यों हुयी ?
वह जवान क्यों हुयी ?
वह लडकी ,जो घरों में
बर्तन मांजते पिटी
और कुछ दिन पूर्व
एक चकलाघर को
बेंच दी गयी ?

वह जिंदा क्यों है
हर क्षण मरने वाली
सुन्दर , गुडिया सी
मेरे मन में बसी
लडकी ?
  ###
             ६ - [ शेर ]
* ऊब जाता हूँ काम कर - कर के ,
काम से फिर भी जी नहीं भरता |
##   

शनिवार, 8 जनवरी 2011

भिक्षां देहि

* भगवान की ही नहीं , भारत के संतों - कवियों की भी महिमा अनंत है | कभी - कभी तो वे पाठक को ऐसा भंवर में डालते हैं कि उससे निकलते नहीं बनता | जैसे रहीम दादा कहते हैं कि जो किसी से कुछ मांगता  है [ भिक्षा  ] , उस नर [ मनुष्य ] को मरा हुआ समझो | लेकिन तुरत कहते हैं कि " उनसे पहले वे मुए , जिन मुख निकसा नांहि " | अब बताईये हम क्या करें ? भीख तो न मांगें पर यदि भिक्षा न दें तो भी वह हमें मार डालते हैं | और यदि कोई मांगेगा नहीं तो हम कैसे उसे देंगे या नहीं देंगे ?
   [ भिक्षां देहि ]
================================
* बधाई ही बधाई [ नेतागिरी के लिए बैनर ]
समस्त मोहल्ला / वार्ड / ब्लोक / तहसील / जिला / विधानसभा क्षेत्र / लोकसभा क्षेत्र / प्रदेश / देश के निम्न शुभ अवसरों पर बधाई :
होली , दीवाली , दशहरा , मकर संक्रांति , ईद , बकरीद , क्रिसमस , नव वर्ष , कार्तिक पूर्णिमा , छठ पूजन , महावीर जयंती , आंबेडकर जयंती , १५ अगस्त , २६ जनवरी , गाँधी जयंती , शहीद दिवस , वसंत पंचमी ,माघमेला , कुम्भ स्नान , महाशिवरात्रि , दुर्गापूजा , राम विवाह , भैया दूज , कलम पूजा , विश्वकर्मा पूजा , काली पूजा , शरद पूर्णिमा , नवरात्रि , गुरु पूर्णिमा , गंगा महोत्सव , करवा चौथ , ----, -----, --------, शुभ तिलकोत्सव , बाल विवाह , सती दिवस , भ्रूण हत्या आदि
के उपलक्ष में हार्दिक बधाईयाँ |
 निवेदक - खब्बू भैया , सामाजिक कार्यकर्ता | आपके सुख - दुःख  का हमेशा साथी |
======================================
* मेरे अपने पास मोटर कार नहीं है | पुरानी एक खरीदी थी उसे कबाड़ में बेंच दी | लेकिन मै अपने मित्रों  - रिश्तेदारों को , जिनकी नौकरी अभी जल्दी लगी होती है , और वे सेटिल करना शुरू करते हैं , उन्हें कार खरीदने के लिए उकसाता ज़रूर हूँ | यहाँ वह कहावत न याद करने लगिए कि जब किसी से दुश्मनी निभानी हो , उसे हलकान करना , परेशानी में डालना हो तो उसे नया घर बनवाने की सलाह दे दो |
     दरअसल यह उनकी भी इच्छा होती है और मेरी नज़र इस बात पर होती है कि रर  रिश्तेदारी में शादी - व्याह , मरनी -करनी में जहाँ वे जायेंगे , उनके साथ हम बूढ़े - बुढ़िया भी लटक लेंगे | 
 =========================================================सम्प्रति समाप्त

शुक्रवार, 7 जनवरी 2011

उछलना / संस्कृति

* संस्कृति = जीवन जीने की सामूहिक जिद |

* बहुत  उछल कर गिरने में चोट ज्यादा लगती है |

*यूँ  पैर छूने की प्रथा में मुझे  कोई  सैद्धांतिक बुराई नहीं  दिखती , लेकिन व्यव्हार में यह न ही रहे तो ठीक |  ##  

ऐसा होगा क्या !

* लोग  कहते  हैं
    समय बदलेगा
     और मैं हूँगा मंच पर |
     ===========
* एक कविता
   ख़त्म होते ही
   दूसरी कविता
   चली आती है दिमाग में |
   जीवन के साथ भी
   ऐसा होगा क्या !
===================
* भय या भलाई 
   दोनों कारण हैं
   ईश्वर के होने के
   मानव जीवन में |
   =================== end

बचपना

* मुझमे बचपना बहुत है |
    जानना चाहता हूँ की मैं बूढ़ा कैसे बनूँ |
          ============
*  मैं कहीं तो   नही फिट बैठ पाया | न जाति में न सम्प्रदाय में , न कुल न परिवार में , न गाँव में न देहात  में ,
    न बोली  में न भाषा में , न आयु में न लिंग में , न शिक्षा - अशिक्षा में , न हिन्दू - मुसलमान में ,
    न धर्म में   न राजनीति में , न अमीरी में न गरीबी में , न पठन में न लेखन में , न साहित्य की किसी विधा में ,
    न हस्तलेखन    में न ब्लॉग में , और कहाँ तक गिनाऊँ , कहीं भी तो नहीं मैं एडजस्ट हो पाया |
=============================end 

मुक्त विचारक / संस्कृति संरक्षण / जन भागीदारी

                  १ - मुक्त विचारक और वामपंथी जन जो राष्ट्रवाद की अवधारणा पर मुंह सिकोड़ते हैं , उन्हें ज्ञात होना चाहिए की उदाहरनार्थ , भारत एक राष्ट्र है , और इसी नाते तसलीमा नसरीन को यहाँ की नागरिकता नहीं मिल रही है , जैसा कि वे अपने मुस्लिम वोटरों के दबाव में चाहते हैं | यह राष्ट्र न होता तो उन्हें भारत भ्रमण अथवा निवास से कौन रोक सकता था | तब न उनकी इच्छा पूरी होती ,न दकियानूसी मुसलमानों कि | अतः आप कि इच्छा पूर्ति के लिए भी एक राष्ट्र आवश्यक है |

                २ - मूल नागरिक संस्कृति संरक्षण
                    -------------------------
      कोई बुरा माना करे , लेकिन राष्ट्रों की तमाम समस्याएं आब्रजन जनित हैं , और इसका उपाय है प्रत्येक राष्ट्र के मूल नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण , या कह लें उनके विशेष  अधिकारों का संरक्षण | मुझे इसमें कोई बुराई या इससे लोकतंत्र का कोई हनन होता दिखाई नहीं देता | सब अपने -अपने देश में विशेष  अधिकार रखें |
    ऐसा न हुआ तो सब में सबका  घालमेल हो जायगा और कहीं शांति और सामंजस्य स्थापित न होने पायेगा | आब्रजन के मार्फ़त सभी जातियां सभी देशों में उत्पात करेंगी | ये अपने प्रसार के लिए प्रत्येक राष्ट्र की मूल संस्कृति पर अपनी धर्म - संस्कृति लादने और फ़ैलाने के प्रयास क्रम में प्रदूषित / मटियामेट करती रहेंगी | उदहारण किसी भी देश का लिया जा सकता है | लेकिन भारत - ब्रिटेन जैसे उदार पंथी देशों में इनके उत्पात ज्यादा स्पष्ट दिख सकते हैं | कट्टर मुस्लिम राष्ट्र अपने देशों में अपनी धर्म - संस्कृति की हिफाज़त का पूरा इंतजाम करके अपनी प्रभुता तो कायम रखते हैं , पर दूसरे देशों में उनकी लोकतान्त्रिक व्यवस्था व संस्थाओं का इस्तेमाल कर , उनकी सदाशयता का लाभ उठा कर घुसपैठ करने में सफल हो जाते हैं|
        अतः अब लोकतान्त्रिक देशों को अपने मूल्यों  की ही  रक्षा के लिए आब्रजन की नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए |
            [ जैसा देश वैसा भेष / Live in Rome as Romans do ]
                         ३ - जनता की  भागीदारी
                            ------------------------
          जनता की भागीदारी के नाम पर भी जनता का शोषण होता है , इसकी ओर ध्यान खींचना है | वामपंथियों का सब काम ' जन ' शब्द से आद्यांत  होता है और उससे अंततः जन का शोषण होता है , यही कहने का मेरा आशय नहीं है | हर टी वी सीरियल ,यथा बिग बोंस, हास्य -संगीत की प्रतियोगिता कार्यक्रमों में एस एम एस के द्वारा जनता की भागीदारी कराकर कम्पनियाँ करोड़ों की कमाई करती है , जो जनता की ही जेब से जाता है |

                        ४ - राजस  का विरोध
                             ---------------------
        मेरे विचारों / लेखों से कोई यह अर्थ निकाल सकता है की मैं मार्क्स व मुसलमान विरोधी हूँ | मुझे स्वयं कभी-कभी  ऐसा आभास होता है | लेकिन जब शांत चित्त , धैर्य पूर्वक इसका विश्लेषण व अन्वेषण करता हूँ , तो पता हूँ कि ऐसा वास्तव में है नहीं | वस्तुतः मैं राजाओं , नवाबों और तानाशाहों का विरोध करता हूँ | मैं पाता हूँ कि ये दोनों लोग राजा खानदान के हैं , बिगड़े  हुए राजकुमार हैं  , इसलिए निश्चय ही इनकी मुखालफत करता हूँ |
       कम्युनिस्टों को देखिये तो उनकी नज़र में केवल सत्ता और राज्य ही दिखाई पड़ता है | मनुष्य या व्यक्ति वहां नहीं है | है तो वह सामाजिक परिस्थितियों अथवा राज्य का दास है | उनका सर्वहारा ,प्रोलीटेरिएट भी तानाशाही ,डिक्टेटरशिप की मुद्रा में है , सामान्य जनता की  स्थिति में नहीं |
        लगभग यही हाल मुसलमानों की है | बिना  सत्ता के वे चुपचाप रह ही नहीं सकते | उन्हें निजाम - ए -मुस्तफा चाहिए ही चाहिए | हिंदुस्तान पर हज़ार साल शाशन कर चुकने के दंभ ने उनका दिमाग और खराब किया हुआ है | यहाँ वे अल्पसंख्यक होने का रोना रोकर विशेषाधिकार की स्थिति में हैं और उसे मज़बूत बनाने के प्रयास में लगे रहते है | उनका अलग ही तंत्र है , न्याय और सामाजिक व्यवस्था है | वे धर्म निरपेक्ष लोकतंत्र में अपना अनुकूलन करने के बजाय , लोकतंत्र का दुरूपयोग इस्लामी राज्य के लिए करने के फिराक में हमेशा रहते हैं |
               इसीलिये मैं इन राजसी प्रवृत्तियों का विरोध करता हूँ | वरना मार्क्सवादी या  मुसलमान ही क्यों हम मानववादियों के लिए तो सभी  मनुष्य समान और सम्मान्य है | 

                                      ५ - मेरी नागरिकता

मैं थोडा अपनी परेशानी की जड़ में जाता हूँ | और वह है लोकतंत्र | यह मुझे अपने नागरिक कर्मों की की चेतना जगाती है| जो कुछ घट रहाहै राजनीति के क्षेत्र  , उस पर सोचो , प्रतिक्रिया करो और क्रियात्मक बनो |   
तो इसमें परेशानी  तो होगी ही!
    अब अपने को समझाना चाहता हूँ - यार नागरिक , लोकतंत्र में अपनी जान न गंवाओ , उसमे जाने से अपने क़दम पीछे खींचो | सोच लो कि यह सब राजाओं का खेल है जैसा पुराने ज़माने में होता था  | तुम हो जनता , रियाया | तुम्हारा काम नहीं है राजा के कामों में दखल देना , टांगें अड़ाना | तभी मैं सुखी रह सकता हूँ | बस यह समझ लो कि जैसे मैं व्यापार व मनोरंजन जगत , शेयर ,स्पोर्ट्स , फिल्म , रेडियो टी वी , फैशन , पेज ३, आदि यह सोचकर पलट देता हूँ कि यह मेरी दुनिया नहीं है |
     लेकिन यार , तुम्हारे कहने पर छोड़ तो दूँ राजनीतिक टिप्पणियां करना [ इसके अलावा मैं और करता ही क्या हूँ ],लेकिन यह तो हमारा इलाका ,क्षेत्र था , जिसमे मेरा हिस्सा ,मेरा योगदान होना ही चाहिए था , और उसका प्रभाव भी प्रत्यक्ष  -प्रकट दिखना भी चाहिए था |## 

=======================================================
मुक्त विचारक / संस्कृति संरक्षण / जन भागीदारी / राजस का विरोध/ नागरिकता

गुरुवार, 6 जनवरी 2011

विचारधारा का अंत

जब समाजवादी यह मानने को तैयार नहीं कि मार्क्स की विचारधारा का अंत हो चुका है ,
तो हम ही यह क्यों मान लें कि गांधीवाद मरने जा रहा है ?

गाँधी को कोई

गाँधी को कोई
मान नहीं सकता
गाँधी को मानने से
कोई बच नहीं सकता |
=============  #

बुधवार, 5 जनवरी 2011

कृतघ्न भारत

क्या कीजियेगा जुग सुरैया बाबू ! [ TOI 5/1/2011] , यह हिंदुस्तान  देश ही ऐसा है | यह इसकी भलाई करने वालों का भी
अहसान नहीं मानता | याद कीजिये किस्सा जो संत बार -बार बिच्छू को पानी से बाहर निकलता  बिच्छू बार -बार साधू को डंक मारता |  अब यह देश एक बहुत बड़े डाक्टर , समाजसेवी , त्यागी - तपस्वी ,मानवाधिकार - कार्यकर्त्ता विनायक सेन के
लिए राज्य  के खिलाफ खड़ा होकर देश में आग नहीं लगा रहा है , आप और तमामों की कोशिशों के बावजूद तो क्या किया जाय ? ऐसे में सब्र ही किया जा सकता है , या फिर उनकी रिहाई नक्सलियों के ऊपर छोड़ दी जाय |
    ऐसा ही तो इस कमबख्त देश ने अयोध्या निर्णय के समय भी किया था | तब भी इसने कोई अराजकता नहीं फैलाई
और हम आप लोग कितना निराश हुए थे ! क्या किया जाय ? हमको तो  इसी देश में रहना है | अब आप कहते हो कि न्यायपालिका ही गलत है | तब तो आप  विनायक सेन का केस ऊपर के अदालतों में भी नहीं ले जांयगे , वरना आप लोगों के पास सच्चर जैसे एक से एक बड़े वकील और उनके समर्थक हैं , तो हो सकता था , बल्कि निश्चित था , कि वह छूट जाते | लेकिन अब क्या करें ? इसके लिए दुःख ही मना सकते हैं कि डॉ सेन एक निचली अदालत के फैसले के कारण उम्र क़ैद बिताएंगे  |
   याद कीजिये , संजय दत्त का मामला भी कुछ ऐसा ही था | उसके जानने वालों ने उसके घर में कुछ हथियार रखे थे ,
जिसके बारे में वह अनजान था | उसके पक्ष  में तो आप लोग बिल्कुल  नहीं बोले थे | चलिए , अब बोले तो बोले | पर अब देश आप के पक्ष में नहीं खड़ा हो रहा है तो क्या करें ? - यह कृतघ्न देश !    

बच्चे नक़ल करते [ कवितायेँ ]

१ - बच्चे नक़ल करते हैं   
बच्चे नक़ल करके 
सीखते , बड़े होते हैं |
अब ऐसी स्थिति में ,
ऐसे समय में ,
उनके पास सीखने ,
पढ़ने , बड़े होने के 
कौन से साधन 
उपलब्ध हैं भला !
किसकी तो नक़ल करें वे ?
===========
२ - कमाता कोई नही है 
मेहनत  की कमाई में
भला क्या बरक्कत !
 ईमानदारी से कोई
लखपति - करोड़पति
नहीं बनता |
सब लूटते हैं , चोरी करते ,
डाका डालते हैं  ;
घूस लेते , भ्रष्टाचार -
स्कैम करते
अपने ही तरीके से 
छद्म या प्रकट 
सूक्ष्म  या स्थूल
हर कोई , छोटा बड़ा 
कर्मचारी - व्यापारी - अधिकारी 
तभी वह धनाढ्य बनता |
हराम की कमाई तो बस 
दो जून नमक - रोटी ही दे सकती है 
किसे संतोष इतने पर !
====================  [ कवितायेँ ]

रास्ता है

रास्ता है
सहारा भी है
बस ,
मेरे चलने की देर है |
================ $

समतावादी [ कथन ]

*   आप समतावादी हैं इसलिए आप उनके बराबर होंगे ,
            मैं विषमतावादी हूँ इसलिए मैं  उनके बराबर नहीं हूँ  |#
[ कथन ]

सुनने वाला नहीं [ कविता ]

*  यदि कोई सुने ही नहीं
     कोई सुनने वाला ही न हो
       तो चिल्लाने से कोई
        फायदा नहीं होता  |
[  कविता ]

रामायण मेला

* लोहिया जी ने रामायण मेला क्या लगवा दिया कि उनकी धर्म निरपेक्षता की साख पर रामायण भी
  धर्म निरपेक्षता  हो गया |

*  सिर्फ धार्मिक सीरिअल ही जनता में अंधविश्वास नहीं भरते , सामान्य टी वी के सीरिअल और सिनेमा
    भी यह शुभकाम  पर्याप्त  करते हैं |

टोका - टाकी

*  मेरे पिता मुझे बात - बात पर टोकते थे , तब बुरा लगता था |
    अब पुत्र मेरी किसी बात से मतलब नहीं रखता तो बुरा लगता है |
                                                                                          [ व्यक्तिगत ]

मंगलवार, 4 जनवरी 2011

मुस्लिम राजनीति

निजाम की मुखालफत
             इस्लाम की आलोचना करो तो वह ईश निंदा , blasphemy , हो जाती है , और हम मुसलमान की आलोचना करना नहीं चाहते | इसलिए , ऐसी दशा में , हम मुस्लिम राजनीति का ही विरोध करना उचित और सुरक्षित समझते हैं |
                                                                                                            वैज्ञानिक हिन्दू परिषद् ?
                                                                                                                                                [ बेहतर इंसानी भविष्य के लिए ]

मूर्खता का प्रदर्शन

१ - आप बदलाव की चिंता करें , यह तो अच्छी बात है | लेकिन यह भी तो देखें , इसकी भी तो समीक्षा करें कि चीज़ें बदल क्यों नहीं रही हैं , हमारे - आपके तमाम प्रयासों के बावजूद !

२ - अपनी मूर्खता का बुद्धिमत्ता पूर्वक प्रदर्शन ही संस्कृति है |

इंतजार [ कविता ]

१ -    बिस्तर बिछाता हूँ   
         इंतजार कर
          थक हार कर , फिर
             समेट ले जाता हूँ  |
                        ****

 २ - ईश्वर की बातें
      इसलिए सच हैं , क्योंकि
      वह स्वयं झूठ है
      और कुछ नहीं |
      कुछ नहीं की ,
     कुछ नहीं होने की ,
     शून्यता की स्थिति में
     कोई भी आएगा
     वह सच ही कहेगा
     तुम भी , मैं भी , वह भी  |
===========
३ - मैं  कह नहीं रहा हूँ
     इसका मतलब यह नहीं है
     की मुझे कुछ
     कहना नहीं है
     कहना तो है
    पर कह नहीं रहा हूँ  |
==============
४ - दरअसल होता यह है
     की हम या तो
     किसी  के होते हैं ,
     या फिर , उसके नहीं होते |
    मीन - मेख निकलना
     संभव नहीं होता , उसमें
    जिसके हम होते हैं ,
    और सहमति होते हुए भी
     मुश्किल होता है खड़ा होना
     साथ उसके
     जिसके हम नहीं होते  |
==========                         

शनिवार, 1 जनवरी 2011

new year 2011 nonstop nonsense

१ - चाहे  ३१  दिसंबर  हो  चाहे  पहली  जनवरी  , ख़ुशी   मनाने की  बात  क्या  है  ? 
२ -  चलो  एक  पाखंड  निभाएं   / नया  साल  , नव वर्ष  मनाएं  /
३ - ६  महीने  तक  नया   , फिर   ६  महीने  पुराना  आने  वाला  वर्ष  २०११  आपको  शुभ  हो 
==========
अब आगे मानुषेर मुंशी के स्थान पर  लिखूंगा =     नॉनस्टॉप   नोंसेंसे  
बुद्धि विहीना      nonstop nonsense        [कोई समझदारी हो जाय तो क्षमा करें ]