रविवार, 19 दिसंबर 2010

नई टिप्पणी

 झूठी इज्ज़त
करोडो का महल बनवा लिया तो इसमें   सच्चा मान- सम्मान है , और लडकी घर से भाग गयी  तो यह झूठी इज्ज़त है   ?

विद्रोह  बनाम आतंक 
अफगानिस्तान - पाकिस्तान में इस्लामी जेहाद आतंक नहीं , विद्रोह है | भारत में इस्लामी जेहाद आतंक है | यहाँ उसे विद्रोह की संज्ञा नहीं दी  जा सकती  | इसी प्रकार , भारत में कथित  भगवा आतंक आतंक नहीं , हिदू विद्रोह है | यही अगर वे पाकिस्तान में अंजाम दें तो वह निश्चय ही भगवा आतंक कहा जायगा | आतंक और विद्रोह देश - देश के अनुसार अलग - अलग परिभाषित होता है ||

आज़ादी का मतलब 
गुलाम भारत में जनता का कोई काम बिना सोर्स - सिफारिश -घूस के नहीं होता था , क्योंकि  तब विदेशी राज था और देश
आज़ाद नहीं था | अब अगर हर जगह नीचे से ऊपर तक जनता का कोई काम बिना सोर्स - सिफारिश -घूस के नहीं होता तो
फिर आज़ादी कहाँ है ? मेरी दृष्टि में तो आज़ादी का यही पैमाना घूम रहा है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें