शुक्रवार, 17 दिसंबर 2010

साधारण हिन्दू मुसलमान

साधारण हिन्दू मुसलमान
साधारण हिन्दू मुसलमान सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं , क्योंकि वे ही ख़ास हिन्दू - मुसलमानों द्वारा ज्यादा इस्तेमाल होते हैं | खास लोगो के वश का कुछ न हो यदि ये आम लोग उनका काम न करें | हर दंगे -फसाद के ये भागीदार होते हैं | अयोध्या की मस्जिद इन्होने तोडी , वरना अडवानी -उमा भारती की तो साड़ी - धोती ही फंस जाती और वे धडाम से नीचे गिर जाते | साधारण पैंट -बुश्शर्ट वाले लोगों ने बड़ों की योजना में भागीदारी की | इन्हें आम आदमी कह कर उन पर दया नहीं की जा सकती | ये लोग ही बड़े दुष्ट लोगों का कहना मान कर उनकी योजनाओं को क्रियान्वित करके उन्हें
सफलीभूत बनाते हैं | अच्छा हो अब ये स्वयं कुछ ख़ास हिन्दू मुसलमान बन जांय |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें