शुक्रवार, 17 जून 2011

भाषा विवाद

*  मैं भारत में भाषा विवाद  समाप्त करने के लिए संस्कृत को प्रतीक के तौर  पर राष्ट्रभाषा बनाने का पक्षधर हूँ | अब भी वह संकल्प डस्टबिन में नहीं फेंक रहा हूँ | पर कल के  में छपे एक समाचार से मुझे पर्याप्त धक्का लगा | खबर है :-
    " उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान में इस समय ज्योतिष एवं वास्तु प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया जा रहा है --|--  संस्थान की निदेशक  सुनीता चतुर्वेदी ने बताया  कि इसमें सैकड़ों लोगों का भाग  लेना अच्छी खबर है | संस्कृत भाषा का मर्मज्ञ ही ज्योतिष एवं वास्तु का अच्छा जानकार हो डाकता है | --- "  जन सन्देश [लखनऊ]
           अब हम क्या मुँह लेकर  संस्कृत की वकालत करें ? कोई भी समझदार , तार्किक , सत्यान्वेषक , वैज्ञानिक बुद्धि का व्यक्ति , ऐसी दशा में संस्कृत क्यों पढना चाहेगा , जो उसे ज्योतिष और वास्तु में पारंगत बनाये , जिसकी कोई प्रासंगिकता न हो ? और यदि अपने इसी  दकियानूसी  अवगुण के नाते यह भाषा अधोगति को प्राप्त होते -होते  समाप्त हो जाने की कगार पर आ गयी है तो इसमें किसी का क्या दोष ? भाषा तो वही आगे बढ़ेगी जो उसके  पढ़ने - लिखने -बोलने वाले व्यक्ति को आधुनिक ज्ञान -विज्ञानं से लैस बनाये , न कि वह जो जनता को अंध विश्वास के कुएँ में डाले || 
           फिर भी इसे  केवल प्रतीक ,केवल नाम के लिए भारत  का हाथी का दाँत बनाने की समझदारी से  मैं अभी डिगा नहीं हूँ | ##           

अन्ना पानी की टंकी पर

  • अन्ना हजारे और बाबा रामदेव एक काम बेहतर तरीके से कर सकते थे | करना चाहिए था , और है | लेकिन शायद ऐसा वे चाहते ही नहीं थे , इसकी नीयत ही नहीं थी या उतना नैतिक साहस नहीं था | जब कि ये उलटे सरकार  की नीयत पर प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं | जिस प्रकार जय प्रकाश नारायण  ने डाकुओं से आत्म समर्पण कराया था , ये अपनी संतई के बल पर जंतर मंतर या राम लीला मैदान में भ्रष्टाचारियों से भविष्य में कोई भ्रष्टाचार न करने का संकल्प दिला सकते थे | यह कार्य उनके स्टार [stature]  के सर्वथा अनुकूल होता और सरकार एवं राष्ट्र उन्हें भरपूर सम्मान देता , यद्यपि यह भी अंततः एक नाटक ,एक पाखण्ड ही साबित होता | लेकिन इससे संतों की नीयत और उनकी देश भक्ति का खुलासा तो होता | ऐसा नहीं हुआ ,क्योंकि ऐसा होना ही नहीं था |  ##
  • आज लखनऊ में फिर कोई अपनी मांगें मनवाने के लिए ऐशबाग की पानी की टंकी पर चढ़ गया | इस से यह विकल्प सूझा कि यदि सरकार [ रामदेव का तो अब एक दशक तक अनशन पर बैठने का सवाल ही नहीं उठता ]  अन्ना को दिल्ली में अनशन करने का कोई स्थान स्वीकृत न करे तो वह और वे किसी   पानी की टंकी पर चढ़ जायं , और माँग करें कि सरकार अभी-अभी , फ़ौरन  जन -लोकपाल कानून बना कर हमें दिखाए वरना हम पाँच के पाँचो इस टंकी से कूदकर जान दे देंगें | तब उनकी बात मान भी ली जायगी और कुछ अच्छा तमाशा भी हो जायगा | हैं भी इसी प्रकार की हवाई और उतनी ही हल्की और छिछली माँगें इन लोगों की | ##    

देश शर्मसार

  • देश शर्मसार सनातन युग के योगियों की बात छोड़ दीजिये , अभी अधिक दिन नहीं हुए , इस देश में योगिराज अरविन्द हुए , गोपीनाथ हुए , विवेकानंद हुए ,स्वामी  दयानंद हुए और हुए बाबा देवराहा | जिन्हें लोग किस सम्मान , विश्वास और आदर के भाव से याद करते हैं ! कितने  स्वनाम धन्य नाम उचारे जाएँ कोई न कोई शुभनाम छूट ही जायगा | इधर शिर्डी के साईं बाबा को ही ले लीजिये | कितना तो श्रद्धा और सम्मान प्राप्त है उन्हें | और ये सब अपने श्रद्धालुओं की कसौटी पर खरे सिद्ध हुए | 
  • लेकिन अब देखिये ! नए एक साईं बाबा तो अभी जल्दी ही ईश्वर को प्यारे हुए |  एक महेश योगी , फिर चंद्रास्वामी जी महराज का नाम ले लीजिये | फिर न भूलिए आज प्रसिद्धि के टॉप पर खड़े योग गुरु और राजनेता बाबा रामदेव को | उन्हें बचने का रास्ता हम निकाल सकते हैं कि वह योगी नहीं , योग शिक्षक /टीचर हैं | पर क्या सचमुच आपको नहीं लगता कि कहाँ तो इस विद्या को बढ़ते विज्ञानं के साथ उच्चता के शिखरों को छूना चाहिए था ,इन लोगो के कारनामों के कारण योग विद्या , योग शास्त्र , हमारा देश , इसका धर्म और संस्कृति , जिस पर हम फूले नहीं समाते , शर्मसार हुआ है | या अब भी कुछ बचा है हमारे सर उठाने के लिए ? क्या यह उचित न होगा कि इन्ही से पूछा जाय कि उनके इस महा अपराध के लिए उनके लिए क्या सजा मुक़र्रर की जाय ? या ईश्वर पर ही छोड़ दिया जाय , इनके पापों का फल इन्हें देने के लिए ?  ##   

Dead Honest

  • प्रजातंत्र के साथ खराबी यह  है कि इसमें हर कोई अपने को राजा समझने लगता है | कोई प्रजा बनकर तो रहना चाहता ही नहीं ! ##
  •  बूढ़े अन्ना हजारे को क्यों मारने पर तुले हो भाई ? ड्राफ्ट तुम्हारा , जिद तुम्हारी और जान ले रहे हो अन्ना की ? यह तो जान ही लो  कि अब इतनी भीड़ नहीं जुटेगी उनके अनशन में | बहुत समर्पित हो अपने उद्देश्य के प्रति तो आप अन्य लोग जान देने  के लिए अनशन पर बैठो और अन्ना को आशीर्वाद देने के लिए सुरक्षित रखो | वरना उनकी हत्या का पाप तुम पर लगेगा ,और यदि कहीं रामदेव सरीखा सख्त लोकपाल हुआ ,तो तुम लोगों को फांसी की  सजा देगा |#
  • राजनीति क्यों  न रक्तबीज या भस्मासुर का रूप धारण करे ? एक सन्यासी की  मौत पर , तथा एक बाबा की  मौत की धमकी पर सारे नेता पहुँच गए सहानुभूति की टोकरियाँ लेकर | पर आज दो लड़कों की मौत वी आई पी इलाके में सीवर साफ़ करते समय हो गयी और कहीं कोई आवाज़ नहीं खड़ी हुयी, क्यों ? क्योंकि ये मरने वाले  राजनीतिक मुखड़े नहीं थे अन्ना , रामदेव , निगमानंद की  भाँति | सभ्य समाज भी कहीं नहीं दिखा | मैं नहीं सनझ पाता ,इन्हें सिविल सोसायटी कहा ही क्यों जाता  है  ? क्योंकि ये कुछ बड़े और पढ़े -लिखे लोग हैं ? यह तो विद्रूप स्थिति  है | कर तो मैं भी कुछ नहीं पा रहा हूँ , लेकिन मैं विचलित हूँ और स्थितियों को इस रूप में सामान्य जनता की ओर से देख रहा हूँ | पाता हूँ  कि , यही कारण   कि लोग अराजक राजनीति में उछल -कूद कर भाग लेने को प्रेरित होते हैं और राजनीति खरदूषण हो जाती  है|  ##
  • बड़ी गलतफहमियां हैं लोगो को भ्रष्टाचार को लेकर | यद्यपि अनावश्यक  है ,पर कहना चाहता हूँ  कि कानून कायदों का पूरी तरह पालन करते हुए भी आदमी महा - भ्रष्टाचार संपन्न कर सकता  है ,और बिना कोई कागज़ -पत्तर पूरा किये भी कोई व्यक्ति महा सत्यनिष्ठ [Dead honest] हो सकता  है | सत्यनिष्ठा नितांत निजी नैतिकता  है | और हाँ , याद आया जब  आप  किसी  को dead honest  कहते  हो  तो  कभी सोचते हो  कि honest आदमी  dead  क्यों  है, या क्यों  होता  है  ?  # 

मंगलवार, 14 जून 2011

स्वाधीनता के दो पुजारी

* बुरा न मानिये तो अन्ना टीम भी एक नौटंकी में तब्दील हो चुकी है | ८ जून को वह बाबा रामदेव के समर्थन में धरने/अनशन  पर बैठे | सोचने की बात है , यदि उन्हें बाबा से बड़ी सहानुभूति थी तो उन्होंने बाबा को अपनी टीम में क्यों नहीं शामिल किया ? बाबा तो जंतर मंतर गए भी थे | यदि उनकी मांग वाजिब थी तो उसे भी अपनी मांगों में शामिल कर लेते ,तो बाबा को सामानांतर आन्दोलन रामलीला मैदान में न करना पड़ता , न ४ जून की अनावश्यक घटना होती |##

* एक बुज़ुर्ग दिवंगत दार्शनिक शायर की कविता है कि :
" जहाँ स्वाधीनता के दो पुजारी युद्ध करते हों , वहां समझो अभी बाक़ी ग़ुलामी की निशानी है |" 
वहां कवि का आशय गाँधी - सुभाष के बीच मतभेद , तनातनी से था , जब कि दोनों ही भारत की आज़ादी के लिए कृत संकल्प थे | अब वही बात इन दोनों योद्धाओं पर लागू नहीं होती क्या ? ###
  
* सब व्यवसाय है , व्यापार | सरकार खादी वस्त्रों पर सब्सिडी देती है , उसी प्रकार उसने अन्ना को सरकारी  कार्य में नियुक्त कर लिया , भले अब वह सरकार के गले की हड्डी बन गयी | रामदेव , चूंकि स्वयं सफल -समृद्ध उद्योगपति हैं ,इसलिए उसने इनसे कोई पी.पी.पी. नहीं किया | ये सब व्यापार के लक्षण हैं या नहीं ?##

* मनोरंजन के लिए एक बदमाशी की बात यूँ ही दिमाग में सूझ  रही है | अपनी कुछ ऐसी ही हवाई मांगों को लेकर  बाबा के तर्ज़ पर ,आगे के समय में कोई टाटा या बाटा कहीं अनशन पर बैठ जाएँ , मसलन इसलिए कि उन्हें उद्योग के लिए ज़मीनें दी जाएँ , निर्यात का शुल्क माफ़ हो , या कानून बनाकर हर सरकारी कर्मचारी को बाटा के जूते पहनना अनिवार्य किया जाय , तो कल्पना करने  में क्या हर्ज़ है कि तब कैसी स्थिति होगी ? ####    

बहस ज़रूर होनी चाहिए

बहस होनी चाहिए
बहस ज़रूर होनी चाहिए कि
* जनता को क्यों ईमानदार होना चाहिए ? जब किसी के पास अरबों की संपत्ति हो और उसके पास कुछ भी न हो |उसे अरबपति साधुओं -नेताओं पर क्यों विश्वास करना चाहिए ?

* क्या लोकपाल की जाँच के अधीन गाँव का प्रधान और ग्राम पंचायत  अधिकारी भी जिसका जुल्म और शोषण जनता रोज़-ब-रोज़ झेलती है ?

 बहस ज़रूर होनी चाहिए |

असभ्य सिविल सोसायटी

  •  
    • यह सब इस्लाम के आने की पूर्व सूचना है | वहां बाबा दाई , आंत्रिक -तांत्रिक के लिए कोई जगह नहीं होती , सिर्फ एक अल्लाह के अलावा , और उसका एकमात्र, अंतिम सन्देश वाहक |
    • जब दो पक्ष एक साथ बात चीत  के लिए बैठते हैं तो कोई पक्ष यह नहीं कह सकता कि  उसकी हर बात दूसरे पक्ष को अनिवार्य रूप से मान ली जाय | लेकिन हमारा असभ्य सिविल सोसायटी लोक पाल बिल का मसौदा करने में यही कर रहा है  | वह जिद पर अड़ा है कि प्रधान मंत्री और मुख्य न्याया धीश को लोकपाल के अधीन लाओ | इसके खतरों से तमाम अन्य बुद्धिजीवी  आगाह कर रहे हैं कि लोकपाल को कोई महा शक्ति मत बनाओ | लेकिन यह अन्ना कम्पनी को समझ नहीं आता | इस से सिद्ध होता है कि ये लोकतान्त्रिक सोच के लोग नहीं हैं | इन्हें लगता है मानो कल को ये ही कल को लोकपाल बनने वाले हैं | कमेटी के बाहर का एक नागरिक , मैं स्वयं इनकी मांग और हठ धर्मी से सहमत नहीं हूँ , तो क्या मैं सभ्य नहीं हूँ ? इनकी यह हालत तब है जब कि इनका कमिटी में लिया जाना ही गलत है [जैसा कि , इनसे कम नहीं पढ़े लिखे विशेषज्ञ  बताते हैं ] , और इनके पास कोई कानूनी ताक़त नहीं है | सोचने की बात है कि कल को यदि सचमुच यही लोकपाल हो गए तो सारी विधायिका , न्याय पालिका , कार्यपालिका की नाक में दम कर देंगे | सचमुच ये तानाशाह लोग हैं , जो बिना चुनाव लड़े बैक डोर से सत्ता हथियाना चाहते हैं | इसीलिये ये लोकपाल के लिए असीम शक्तियों की मांग कर रहे हैं | यह एक तरह से सिविलियन कूप [coup] होगा फौजी कब्ज़े का प्रशांत स्वरुप |भ्रष्टाचार शब्द तो इनके लिए बस आंड  है,जैसे वी  .पी. सिंह ने राजीव गाँधी से सत्ता हथियाने के लिए बोफोर्स का  बहाना लिया था  और बाद में कन्नी काट कर मंडल लागु करने में देश को उलझा दिया |  इसलिए ज़रूर ही   इनकी मंशा को पहले ही भाँप कर विनष्ट किया जाना चाहिए | मैं माँग करता हूँ कि इन्हें कमेटी से निकाल बाहर किया जाय | इनकी जगह पर या तो दूसरे सभ्य नागरिक  रखे जाँय , या फिर सभी राजनीतिक दलों के एतराज़ को देखते हुए सरकार स्वयं बिल तैयार करे | इनके अहंकार की हास्यास्पद हालत यह है  कि इन्हें  अपने अलावा किसी और का देश भक्त होना स्वीकार ही नहीं है | इसलिए ये चाहते हैं कि देश के मालिक यह अकेले बनें , चाहे वह अन्ना हों या बाबा रामदेव |कोई साधारण नागरिक भी ज़रा इनकी हैसियत को चुनी हुयी केन्द्रीय सरकार के मुकाबले रखकर आँक सकता है और इनके दुराग्रह  को  भी  तब ठीक से समझ सकता है | पर दिक्कत यह है कि इस पेंच को तमाम लोग समझते नहीं और लोकतंत्र की हवाई उड़ान में हैं , जिसकी उन्हें कोई समझ नहीं है | 
    • अब इनका यह कुप्रचार जारी है कि ४ जून  को जलियाँ वाला बाग़ हो गया  और हालत इमरजेंसी की है | पहले तो मैं यह गलत बात ही कह दूं कि यदि इसके लायक व्यवहार करोगे तो ऐसा शासन पाओगे ही   | लेकिन यह तो देखो कि जनमत के दबाव का सम्मान करते हुए ही कानून से परे जाकर गैर सरकारी सदस्यों को कमेटी में लिया | अन्धविश्वासी भक्तों का भी आदर करते हुए चार मंत्रियों  ने बाबा रामदेव से बात की , जिसके लिए सरकार ने भीतर -बाहर लांछित भी हुयी | और क्या चाहते हैं ? आप चाहते हैं कि सरकार कुछ काम न करे , पर तमाम लोग सरकार को सुपुष्ट और सक्रिय देखना चाहते हैं , क्योंकि यह उनकी सरकार है , जिसकी कमजोरी का अर्थ है - गुलामी | आप को दिख नहीं रहा है कि आप देश को किस तरह गुलामी में ढकेलते जा रहे हैं |##


    • एक साम्य दिख रहा है नक्सलवादियों और गाँधी वादी कार्य शैली में | माओवादी भोले - भाले जंगल वासियों को अपने काम के लिए तैयार करते , उनका इस्तेमाल करते हैं | सभ्य आन्दोलनकारी किसी सीधे -साधे  गाँधी वादी को पकड़ कर उन्हें आने काम के लिए तैयार करते , उन्हें भूखो मारने का जतन करके उनका इस्तेमाल करते हैं | नतीजा - मरना तो है जंगल वासी को , या गांधीवादी  को | गौर करें , गैर गाँधीवादी बाबा तो मंच से कूद कर भाग जायेंगे | ##
    • ऐसा ही साम्य एक दिशा में और भी है | जैसे N .G .O . लोग काम तो पिद्दी भर करेंगे , पर रिपोर्ट लिखेंगे लम्बी चौड़ी ,खूबसूरत फोटुओं -चार्टों - डिजाइनों के साथ , वैसे ही सिविल सोसायटी [हैं तो एन जी ओ ही] सरकार से अपने वाक् -कर्म को भी वीडिओ ग्राफी  द्वारा अपना प्रचार करना चाहती है | ऐसे में , चाहे फिर मुझे कोई गाली ही दे , मुझे इस्लाम की याद आती है , जहाँ इस तरह फोटोग्राफी , नाच -गाना - बजाना सख्त मन है | मैं विवश हूँ सोचने पर कि क्या कोई समाज बिना किन्ही प्रतिबंधों के चल सकता है ? वह प्रतिबन्ध चाहे धर्म और ईश्वर का हो [जो कि अब रहा नहीं], या फिर राज्य की तरफ से हो [ जिसे तो हम हलुवा -पूड़ी बनाने पर तुले हैं]  |  ###          

सोमवार, 13 जून 2011

योग गुरु के नौ दिन

बाबा रामदेव पर दिमाग , अक्षर और शब्द बरबाद करना बेकार ही है , मेरे लिए तो वे हमेशा निरर्थक रहे , पर ज़रूरी है कि उनके बहाने हम कुछ राजनीतिक प्रशिक्षण लें | यथा -
१ -उन्हें सरकार द्वारा सचमुच कोई महत्त्व दिए जाने से इन्कार किया जाना चाहिए था क्योंकि वे एक संविधान विरोधी क्रिया कलाप में संलग्न थे | नीति के अनुसार सरकार का कर्तव्य है जनता में वैज्ञानिक सोच का विकास करे और समाज की संस्थाओं को भी उसमे सहयोग करना चाहिए | लेकिन रामदेव शुरू से अवैज्ञानिक आस्था जनता में फैलाते रहे | कायदे से तो सरकार को ऐसे लोगों को चिन्हित करके उन पर नज़र रखना , उन्हें हतोत्साहित करना और ज़रुरत पड़ने पर इन पर मुक़दमा चलाकर इन्हें जेल भेजना चाहिए | इसी खामी का खामियाजा अब सरकार को भुगतना पड़ रहा है | और देश को यह विडम्बना सहनी पड़ रही है कि जो देशद्रोही है वह देश भक्ति का नाटक कर सक रहा है |#

       २ - ख्याल आता है कि कहीं यदि अंग्रेजी डाक्टर उनका इलाज़ करने से इन्कार कर देते तो ? कारण यह कि वह अपने योग शिविरों में इन डाक्टरों की छुट्टी ही किये दे रहे थे | सारा काम उनका योग करता | तो अब क्यों आये हो बाबा इस अस्पताल में ?अपने योग से अपना इलाज करो , हम तो नहीं चढ़ाते तुम्हे ग्लूकोज़ | इस बार तो कर दिया , भविष्य में इन्हें एलोपैथिक चिकित्सा प्रदान नहीं की जानी चाहिए | हंसी की बात है , यदि मुसम्मी का यही जूस दो दिन पहले अपने भव्य आश्रम में ही पी लिए होते तो अस्पताल क्यों आना पड़ता ? आखिर उन्हें अनशन करना तो था नहीं ! केवल उन्हें अपनी अहमियत जतानी थी , सो टी वी पर बने रहे |##


  • हमारे घरों की साधारण अ -योगिनी , केवल घर के काम करने वाली औरतें पूरी नवरात्रि व्रत रह जाती हैं | योग गुरु के  नौ  दिन उन पर भारी पड़ गए  | इस पर उनके भक्तों  को ही उन पर धोखा धड़ी  ,जालसाजी का मुकदमा करना चाहिए |###
  • फिर ,गुरु तो गुरु ,यह बालकृष्ण क्या नारद  मुनि बना हुआ है और मीडिया में प्रतिष्ठा पा रहा है ? अन्ना हजारे तो अपना वक्तव्य स्वयं देते हैं , जबकि उनके पृष्ठ सहयोगी किसी से भी ज्यादा काबिल हैं ? ####
  • किसी भी एमबीए, सी ए ,के क्षात्र को रश्क हो सकता है कि क्या वह कभी उतनी कम्पनियों का डाइरेक्टर हो सकता है जितने के बाल कृष्ण है ? संभव नहीं बच्चू , तुमने जो अंग्रेजी में मैनेजमेंट  पढ़ी  है | बालकृष्ण प्रबंधन महाविद्यालय में प्रवेश हेतु धन का प्रबंध करो | ####          

सुन्दरता

* केवल सुन्दरता से काम चल जाता तो क्या था ? ##

छोटे अक्षर

* [कविता ]

छोटे अक्षर ही
काम आते हैं
इलेक्ट्रोनिक पतों में
गूगुल सर्च में |
मुझे छोटे अक्षरों में तलाश करो 
छोटे अक्षर बनकर |
### 

रविवार, 12 जून 2011

भद - भद - भद

अजीब दुनिया का वक्तव्य
                                                भद - भद - भद

* एक बिंदु पर सरकार की बड़ी भद पिट रही है की वह रामदेव  से मिलने हवाई अड्डे क्यों गयी ? इस पर हम अपनी बुद्धि से उत्तर दे  रहे हैं | कि, अव्वल तो  यह कि मंत्री जन रामदेव का स्वागत [उन्हें रिसीव] करने  नहीं गए थे , न किया  | इसे बार -बार स्पष्ट किया गया है ,तब भी आश्चर्य है कि यह कांग्रेस के महासचिव को ही नहीं पच रहा है,और किसी को क्या कहें | रणनीति यह थी कि बाबा से बातचीत करके उन्हें वहीँ से वापस कर दिया जाय ,लेकिन बात नहीं बनी |
      दूसरे  "साम -दाम -दंड- नीति" से काम लेना तो राजनीति का धर्म  है | तमाम मूढ़ जनता के ही सही , अगुवा छद्म संत- योगी रामदेव को महत्व देकर , उनको आदर देकर सरकार ने कुछ भी गलत नहीं किया ,कोई पाप नहीं किया | अब इस से बाबा का दिमाग खराब हो गया ,उनका अहंकार बढ़ गया तो क्या किया जाय |लेकिन वह उनकी हठधर्मिता के आगे झुकी तो नहीं , और उसके आगे का उसका व्यवहार प्रशंसा योग्य है | जो लोग ४ जून के प्रति बहुत भावुक हैं और उसकी हास्यास्पद तुलना इमरजेंसी व जलियाँवाला बाग से कर रहे हैं , उन्हें पता होना चाहिए कि इससे कहीं  ज्यादा दुर्घटना  सामान्य से सरकारी  यूनियनों के आंदोलनों में हो जाया करती  है |
   फिर ,आखिर एक पागल आदमी से और कितने लोकतांत्रिक ढंग से निपटा जा सकता है ?  अन्ना के साथ तो ऐसा नहीं हुआ | अब , अलबत्ता अन्ना भी बाबा की भाषा बोलने लगे हैं | उन्हें अपनी गाँधी वादी प्रकृति  पर आ जाना चाहिए , और अजरी  - खजरी  वालों के झाँसे में नहीं आना चाहिए | उन्हें समझना चाहिए कि केवल वही पाँच देश के सभ्य नागरिक नहीं हैं ,और जो बाहर के लोग हैं वे उनसे उन मुद्दों पर सहमत नहीं हैं जिन पर उनको उकसाने वाले लोग जिद कर रहे हैं | जिस तरह वे तर्क देते हैं कि सरकार को सभ्य जनता की बात सुननी चाहिए, उसी तर्क पर उनके लिए भी यह वाजिब है कि वह अन्य सभ्य नागरिकों की भी बात सुनें , जिनके प्रतिनिधि होने का दावा वे कर रहे हैं ,वरना वे भी बाबा की तरह ही छद्म  हो जायेंगे और अंततः बाबा की तरह ही अपनी भी भद पिटायेंगे |

           लेकिन एक बात हमारी समझ में नहीं आई | वह सरकार की भी है और अन्ना जी की भी |  अन्ना सफाई देते हैं की वह भाजपाई नहीं हैं  | न हों, लेकिन वह हो क्यों नहीं सकते ? वह कोई भी 'आई' हों इस से क्या फर्क पड़ता है ? यदि उनकी माँग सही है तो सरकार को उस पर ध्यान देना चाहिए |  सरकार भी वही गलती कर रही है बाबा या अन्ना को हिन्दूवादी संगठनों से पोषित उनका मुखौटा बताकर | उनको कहाँ से साथ -समर्थन मिल रहा है , इससे क्या ? वे संगठन देश के बाहर के तो नहीं हैं ,न देशद्रोही  ही  करार दिए गए हैं |
     यह अच्छी राजनीति नहीं है | जिस तरह उन्होंने बाबा का सब कुछ जानते हुए एअर पोर्ट पर उनसे मिलना तय किया था , उसी प्रकार अन्ना से  उनकी किसी के साथ संलग्नता जानते हुए भी उनके साथ सुयोग्य व्यवहार करना चाहिए  | वरना वह भी जनता के बीच अपनी  भद पिटाएगी |


        * बाबा रामदेव के भक्तों  -सेवकों  -संगियों  को अभी  बाबा का विशेष  ख्याल  रखना  होगा  | बाबा बहुत कमज़ोर  जीव  हैं और इस समय   हताशा   के अत्यंत  शिकार  | कहीं डिप्रेशन  के चलते  वह कहीं आत्म हत्या न कर लें !   

गुरुवार, 9 जून 2011

नौ दो ग्यारह

* इतने बड़े देश का  गुरु , और आमदनी सिर्फ ग्यारह सौ  करोड़ ? तभी तो बिचारे को भूखा रहना पड़ रहा है |# |

* अभी तो रामदेव का भारतीय जन मानस से पटाक्षेप हुआ है | उनके साथ अभी और तमाम जायेंगे | आर एस एस , वि हि प , फिर भाजपा भी अंतर्धान होगी और देश कुछ चैन की साँस लेगा | हमें ख़ुशी है कि यह सब संभव होगा | धन्यवाद बाबा को ,कि वे इस देश सफाई के कारण और कारक बने | और यदि कहीं इनके साथ ही भारत से अंधविश्वास , अंधी आस्था का भी अंत अथवा शमन हो जाय तो भारत सचमुच रामदेव के ही सपनों का  सोने की  चिड़िया हो जाए |
 कैसी विसंगति की बात है  कि जो सपने देखते हैं , वही उन सपनों को तोड़ने के मूल में हो जाते हैं , अपने निजी स्वार्थ और अहंकार के कारण ! ##

* उनके शिष्य तो ज़्यादातर बूढ़े , रिटायर और बीमार लोग हैं | बाबा कहाँ से ग्यारह हज़ार युवकों की सेना इकट्ठा करेंगे ? फिर भी यदि वे इस हेतु समर्थ ही हैं , और ऊपर से राष्ट्रवादी भी ,तो इतने जवानों को भारतीय सेना में क्यों नहीं भेज देते ? लेकिन नहीं उन्हें देश से कहाँ मतलब , उन्हें तो अपनी और अपने मठ की  सुरक्षा की चिंता है | है भी तो इतना बड़ा साम्राज्य ? लेकिन वे भूलते हैं कि वह ओशो से ज्यादा ज्ञानी -विज्ञानी नहीं हैं | जब उनका यह हश्र हुआ ,तो ये  किस खेत के मूली हैं | फिर उन्हें याद दिला दूँ कि यह देश सचमुच ऋषियों -मुनियों का है जो अदृश्य हैं ,और उनके आगे रामदेव कुछ भी नहीं हैं | वह अपनी सीमा में आ जाएँ ,वर्ना उनका विनाश तो सुनिश्चित है ,उनके साथ देश का भी कुछ नुकसान हो जायगा |    ###

*     एक चैनल पर यह  प्रश्न पूछा जा रहा है कि भारत में कितने पीठ हैं | श्रोता अगर पतंजलि योग पीठ को जोड़ लेंगे ,तो उनका उत्तर गलत हो जायगा ? #### 

बुधवार, 8 जून 2011

पवित्र वस्त्र वाले लोग

* [कविता ]
                    समुद्र में ही
                    घर बना है ,
                    समुद्र से
                    कैसे लड़ेंगे ?
                      #
* [अनुभव ] 
                    भारत माता की जब हड्डी चूसनी हो , तब 'भारत माता की जय 'से अच्छा कोई नारा नहीं हो सकता | सुरक्षित और सम्मान जनक | जो इसे जितना जोर से बोलता है,समझिये वह उतना ही देश सेवा के नाम पर स्वयं सेवा के मार्ग पर अग्रसर है | साफ़ कहूँ कि रामदेव,सेवक संघ , विहिप ,भाजपा , शिवसेना आदि के कार्य राष्ट्र हित के प्रतिकूल हैं , किंवा वे राष्ट्र के कारकुन हैं ही नहीं, और केवल कुछ व्यक्तियों , बासी , सड़े- गले विचारों के अहंकार के पोषक है | स्पष्टतः, देश के लिए घातक , विभाजक और प्रतिगामी हैं | और मज़े की  ऐतराज़ की  बात यह कि वे स्वयं अपने उदघोषणाओं का पालन नहीं करते | यथा कहेंगे -हिन्दू संस्कृति , फैलायेंगे असहिष्णुता, घृणा ,हिंसा , बैर ,किंवा अधर्म के मन्त्र | नाम लेंगे  सादे   , नैतिकता पूर्ण जीवन का , रहेंगे रंगमहलों में , बटोरेगे धन येन - केन- प्रकारेण | चिल्लायेंगे हिंदी -हिन्दू -हिंदुस्तान , भेजेंगे अपने बच्चों को अमरीका -ब्रिटेन अंग्रेजी पढ़ने - बड़ी नौकरियां करने के लिए | हिंदुस्तान को अपनी चेरी समझेंगे और दलितों ,कृषक- मजदूरों -मेहनतकशों को , जो कि असली हिन्दू हैं , भारत का राज्य नहीं देंगें | सब छद्म , दोमुहाँ आचरण | और बुद्धि से ? कुछ न कहिये | बिलकुल पैदल [हाँ , यह उनके  सामूहिक पार्टी / दल के लिए एक अच्छा नाम  हो सकता है, पुनः झूठा  ही सही ] | अब ऐसे लोग देश की  क्या सेवा, उसका  क्या भला करेंगे ? कहावत है न ! नादान दोस्त से दानादार दुश्मन अच्छा | अतः ,समझदारी इसी में है कि इन दोस्तों से दूर रहा जाय | ##

* [ टीका  ]
                सुषमा स्वराज के नृत्य पर भला हमें क्या ऐतराज़ ? हम संगीत -नृत्य -कला कौशल के पक्षधर हैं ,और चाहते हैं कि पूरा देश नाचे - गाये | पर वही छद्म आचरण वाली  बात ! अभी रामदेव के लिए रो रही थीं , अभी नाचने लगीं , और वह भी जैसा ऊपर हमने कहा -देश भक्ति के गीत पर, अपनी पार्टी को देशभक्त सिद्ध करने के लिए | क्या इसे नारी चरित्र कहा जाए ? नहीं , सुषमा मामूली नारी नहीं हैं | फिर यह तो हमारी नहीं उनकी 'नैतिकता ' की  व्याख्या के विपरीत है - सार्वजनिक स्थल पर नारी का नाच ! बाल /राज ठाकरे उन्हें क्षमा कर दें तो हमें क्या ऐतराज़ ? हमें तो अच्छा लगा | ###       

* [टिप्पणी ]
                    आजकल एकाएक पता नहीं कहाँ से मेंढक की तरह भारत माता पर जान देने वाले इतने सारे लोग निकल आये ! यहाँ तक कि बालकृष्ण भी गोबर्धन उठाकर नेपाल से भागकर भारत को बचाने आ गए हैं | अब भला हमारे मुल्क का कौन बाल बाँका कर सकता है ? पर यक्ष प्रश्न  तो यह है कि अब तक कौन लोग देश को दीमक की तरह खा रहे थे ? कौन थे जो भ्रष्टाचारी थे ? एक शायरा का शेर याद आ रहा है :-
" मैं अपने खून के धब्बे कहाँ तलाश करूँ, तमाम[सभी] लोग मुक़द्दस लिबास [पवित्र वस्त्र ]वाले हैं | " 
है कोई आश्वस्ति देने वाला जवाब किसी के पास ?    
        ऊपर से  हास्यास्पद  तो यह है  कि जब जान देने का अवसर आता है तब सभी खिसक लेतें हैं | रामदेव कूद कर नारी वेश में भाग खड़े हुए , सुषमा जी जान देते देते नाचने लगीं, बालकृष्ण कुछ दिन गायब रहे ,अब  रो - रोकर जान दिए दे रहे हैं  | और अन्ना जी पर तो तरस खाना  पड़ेगा | अच्छे - भले अपने दुग्ध विहार में पड़े थे , अब ऐसे सभ्य गिरोह के हत्थे चढ़ गए हैं जो उनसे अब जब - तब भूख हड़ताल कराकर मार डालेंगे | लेकिन रुकिए , तब भी अन्ना कहाँ मरेंगे 'नया गाँधी' मरेगा | कितनी बार गाँधी को मारोगे भाई ! मरना हो तो कोई अपनी जान दो ,यदि तुम्हारे पास हो तो,| वह भी अपने मन से ,किसी के उकसाने पर नहीं , न किसी गाँधी पुरस्कार की लालच में |सचमुच आजकल अनेक  गाँधी और शहीद भगत सिंह मैदान में हैं | अपमानित करते हैं वे विभूतियों को स्वयं को उनके समकक्ष रखकर | शर्म हमें आनी  चाहिए  जो हम इनके साथ हो लेते हैं |
  देखिये  अन्ना कहते क्या हैं ? "लाठी से डरना क्या ? " मानो सरकार का यह शौक है कि वह इनको मार गिराए |बुजुर्गवार ,कुछ तो विश्वास भी दो सरकार को और बचपना न दिखाओ | उधर   रामदेव भी अपनी हत्या की साजिश बताकर जन सहानुभूति अर्जित करना  चाहते हैं , जो उन्हें नहीं मिलेगी क्योंकि उनकी  जान की कीमत इतनी है ही  नहीं  उनका अपने बारे में अनुमान  गलत है | क्षणिक उत्साह -उत्तेजना में एक बार लोग इकठ्ठा तो हो गए , अब वे अपने घरों में तुम्हारा सिखाया योग स्वयं कर लेंगे , आसन लगायेंगे | वे अपनी बीमारी का इलाज करेंगे , न कि तुम्हारे पीछे हर बार अपने हाथ होम करेंगे |
           सोचनीय बात है कि  कोई आन्दोलनकारी  यह तो सोचता ही नहीं कि वह अपने को राज्य के रूप में रखकर देखे | उन्हें भी कभी शासन चलाना  पड़ सकता  है | तब पता चलेगा आटे-दाल का भाव | चिंता का विषय है कि गैर जिम्मेदाराना बातों और अतिशयोक्तियों से अखबार और चैनेल भरे पड़े हैं | बातों में हिमाकतों की भी कोई सीमा नहीं | 
    नवाचारी बालकृष्ण  मानहानि के अपराध में जेल में होते यदि सरकार सचमुच सरकार होती , और न्यायपालिका सख्त | रामदेव तो थे ही , यह कामदेव सरीखा चेहरे वाला बोलता है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए हमारे ऊपर इलज़ाम लगा रही है |सचमुच यदि सरकार बचाती न होती तो वह और उसके गुरु कहाँ होते , यह हम भी जानते हैं | आखिर लोग इस तरफ ध्यान क्यों नहीं देते कि भ्रष्टाचार सरकार  नहीं करती " लोग " करते हैं ,उनमे वे भी शामिल हैं जो योग करते हैं , और वे भी जो एनजीओ चलते हैं  | पर  सरकार कानून के दायरे में सीमित अधिकार के वश में होती है , और उसे बाँधने वाले , रोकने वाले , पीछे खींचने वाले बहुत हैं , साथ देने वाले बहुत कम  | वह कोई जादू की छड़ी नहीं ,न नृशंस शासक | यही वजह है की आतंकवाद बढ़ा और भ्रष्टाचार भी | यह भारत की आत्मिक - आंतरिक नियंत्रण- अनुशासन के लोप  का भी प्रश्न है | यह तो योग की मूल परिभाषा के अन्दर का विषय था ! तुमने क्या किया ? मंच से तो भाग आये , ज़िम्मेदारी से भाग कर कहाँ जाओगे ? केवल तुम्ही योग नहीं जानते हो | तुम तो खैर जानते ही नहीं , तुम केवल कुछ आसन जानते हो | और हम कोई सरकार नहीं है जो तुम्हारी बन्दर घुड़की से सहम जाएँ | हम वे जोगी हैं जो बीस रूपये रोज़ पर गुज़ारा करते हैं , चार्टर विमान से दिल्ली नहीं जाते | हमें पता है कि  गुरुओं का काम व्यक्तियों को सही रास्ते पर लाना होता है | इस कर्तव्य को तुमने  कुछ पूरा किया क्या ? तुम्हारे खिलाफ क्या कार्यवाही की जाय, जो उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहे हो ? लेकिन छोडो , वह पुराने संतों का काम था | आज के बने  साधु अपने गुलाम शिष्यों के कंधों पर चढ़कर [सीकरी के] मंच पर चढ़ना चाहते  हैं , और मृत्यु के  भय की कल्पना मात्र से काँप , शिष्यों के कंधों पर पाँव रखकर नीचे कूद जाते हैं |"  भारत कब मर्दों   की भाषा बोलेगा " का नारा गढ़ने वाला स्वयं शिखंडी का रूप धारण करके अपनी जान बचाता है ,और अनुयायियों को त्रास सहने के लिए पंडाल में छोड़ देता है | फिर अनर्गल प्रलाप करता है | क्योंकि वह जानता है कि जनतांत्रिक सरकार किन्ही कारणों से कमज़ोर होती है , कमज़ोर है |  तभी प्रायवेट सेना बनाने का हौसला पाला जाता है |आत्मरक्षा  के नाम पर | नक्सालियों से जनता की रक्षा या आत्मरक्षा की दुहाई लेकर क्या रामलीला मैदान या जंतर -मंतर पर धरने पर नहीं बैठा जा सकता था ? लेकिन नहीं , न इनको नक्सालियों से खतरा है, न नक्सलियों को इनसे | ये एक दूसरे के प्रतिपूरक हैं | क्योंकि इनके शुभ कार्यों से सरकार  कमज़ोर होती हैं , जो कि ये चाहते हैं  | पर निरीह जनता की तो उसकी चुनी हुयी सरकार ही हमवार -मददगार होनी है | वरना ये तेंदुए उसे खा जाने के लिए हैं |              
                एक और भद्र शोषा-यती है जो अपना कुछ न होते हुए , असंवैधानिक होते हुए सरकार को नाकों चना चबवाये हुए है | एक मसौदा कमिटी में रखे गए थे तो सरकारी सदस्यों के साथ ड्राफ्ट बनाते | लेकिन वे तो सरकार के बाप हैं और अपनी ही बात मनवाएंगे , कैमरों के सामने अपनी वक्तृता से देश का मन मोहेंगे  | भले तमाम अन्य बाहर   के लोग चेताते  रहें कि यह गलत है | पर वे तो अब तानाशाह , राजा बाबू ,"साला मैं तो साहब हो गया " | 
   मैं एक लघुतर साहित्यिक कार्य कर्ता अनेकानेक उग आये कथित क्रांतिकारियों को आगाह करता हूँ कि शुक्र मनाओ कि  तुम लोकतान्त्रिक  शासन में हो , इसलिए ऐसा सब कर ले  जा रहे हो | ख्याल रखो , यदि देश कमज़ोर हुआ या गुलामी की गिरफ्त में आया तो इसके तुम  ज़िम्मेदार होंगे, जो बहुत अपने आप को काबिल समझ   रहे हो  [जी हाँ , अन्ना भी सुनें ] |
 चारो तरफ तमाम दुश्मन ताकतें हैं , और वे बड़ी शातिर और सशक्त हैं | उनकी बड़ी टेढ़ी नज़र हिंदुस्तान पर है , जिसकी भक्ति के नाम पर तुम राजनीति की रोटी सेंक रहे हो |  #### 

मंगलवार, 7 जून 2011

देश के लिए

*  सुषमा स्वराज achchha naach  लेती हैं | मलाल है कि मैंने अपने लड़के की शादी पहले क्यूँ कर दी ?
  
* मुश्किल   सवाल है कि बाबा रामदेव जिस महिला का सलवार  , कमीज़  पहन कर छिप भागे , वह महिला आखिर क्या पहन कर निकली होगी ? वह रामदेव का गेरुआ वस्त्र तो पहन नहीं सकती थी वरना लोग राह रोक कर उस से योगिक क्रिया और आसन सीखने लगते ,जो उस पर भरी पड़ जाता |##

* गज़ब के योगी निकले baal krishn bhi | itne दिन पंडाल में ही पड़े रहे , ज़ाहिर है , कोई सूक्ष्म रूप धारण कर कि पुलिस उन्हें देख नहीं पाई , और वे अपने शिष्यों कि देखभाल करते रहे | फिर वहां से चले आये क्योंकि यदि कोई उन्हें देख लेता तो उनकी क्या दशा होती ? फिर सोचा ,चाहे उनके प्राण चले जाएँ देश के लिए वे वहीँ आस -पास बने रहे | है न विसंगत -दर विसंगत बात ? बाबा के सहयोगी हैं न !  कितना कष्ट उठाते हैं लोग देश के लिए ,और एक हम हैं नालायक कि उनका मजाक उड़ाते हैं !###

  

भ्रष्टाचार से परेशान

* अरविन्द केजरीवाल  ६२ सालों से भ्रष्टाचार से परेशान हैं | उनकी आयु को देखते हुए मानना पड़ेगा की अपने जन्म के  पहले से | च --च -- cha --  

सोमवार, 6 जून 2011

केंचुआ

* केंचुए  की तरह यदि आप शरीर को ऐंठना जानते हैं , तो क्या समझते हैं आप सरकार को भी ऐंठ लेंगे ? #


* गलतियाँ तो सरकार ने की ,पर अब उसका स्टैंड सही हुआ है | जैसे मनमोहन का बयान कि इसके अलावा और कोई चारा नहीं था , निर्णय कि ३० जून तक लोकपाल विधेयक लायेंगे चाहे कोई आये या न आये | अब सबको अपनी हैसियत पता लग जायगी , यदि सरकार इस पर दृढ़ रह पाई तो | ##


* सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर क्या विचलित होना | उसे हक है जवाब मांगने का ,स्थितियों को समझने का | उन्हें बताया जायगा और वे मान जांयगे | ###


* रामदेव को अपनी भीड़ पर नाज़ होगा | तो क्या कांग्रेस के पास नहीं है ? बिना किसी ताक़त के वह सत्ता में है क्या ? वामपंथी सरकार होती तो अपना काडर इनसे भिड़ा देती | तब क्या होता ? ####


 * जूता प्रकरण एक संस्कृति का प्रश्न है , राष्ट्रीय व्यवहार का | इसकी सख्त निंदा की जानी चाहिए | रामदेव की की बचकानी मांग के तर्ज़ पर कहें तो उसे मृत्यु दंड अथवा आजीवन कारावास दिया जाना चाहिए , जिस से फिर किसी की हिम्मत न हो | सवाल किसी नेता के अपमान का नहीं है राष्ट्र की इज्ज़त  का प्रश्न है | आखिर हम क्या दिखा रहे हैं विश्व को | अब संस्कृति -निष्ठ भाजपा देखिये क्या कहती है ? उनका एक मूर्ख मुस्लिम नामधारी सदस्य इसे जनता का स्वाभाविक गुस्सा बता रहा है ,मानो जैसा नरेंद्र मोदी ने गुजरात में होने  दिया था | सारे के सारे भारत के गैर ज़िम्मेदार पार्टियों को आगाह करना कर्तव्य समझता हूँ की समझदार सांस्कृतिक राजनीति करें | आज उनके ऊपर जूता पड़ा है तो कल तुम्हारे ऊपर निश्चित पड़ेगा , क्या औचित्य सिद्ध करोगे | और यदि ऐसी गिरी हुयी राजनीती करोगे तो देश शीघ्र ही गुलाम होगा और उसका ज़िम्मेदार कोई यवन -अँगरेज़ नहीं ,तुम होगे | इसलिए कहो की हिंसा का रास्ता गलत है , जूता मरने वाला भी और जंतर मंतर ,रामलीला मैदान पर निजी दुराग्रह करने वाले भी | कोई देश का तानाशाह बन ने की कोशिश न करे तो देश बचेगा | #####


* सत्ता और सरकार भी हमारी सामाजिक सांस्कृतिक - आध्यात्मिक कृतियाँ हैं जैसे की ईश्वर | इसका भी एक निश्चित आदर करना हमें अवश्य सीखना चाहिए | अराजकता में मज़ा लेते लेते धीरे -धीरे यह पर - राज्य में तब्दील हो जाता है | ######


* अंत में -
             कोई कांग्रेस , भाजपा , समाज -मार्क्स वादी , कोई संघ , लीग - तबलीग माने न माने , मैं , भारत का एक अदना सा नागरिक  स्वीकार करता हूँ कि सारी गलती मेरी है जो अपने सहवासियों में वैज्ञानिक -तार्किक -मानव वादी चेतना नहीं भर पाया | उनका मानसिक -सांस्कृतिक विकास नहीं कर पाया | जिसका नतीजा यह हुआ कि कि एक ताईक्वांडो जैसा योग शिक्षक [ संत तो वह , खैर , कतई नहीं है | इसी समय इस गंदे  माहौल में भी  तमाम संत आस -पास हैं , जिनका वह धूल भी नहीं है ] इतने सारे लोगों की अविवेकी बुद्धि में घुस कर उसे खोखला बना देता है और उसका चिंतन शक्ति ' चूस ' लेता है | और राम लीला मैदान में उन्हें रावण सरीखा निर्देश देता है और इतने सारे लोग हिप्नोटाइज - मेसमराइज होकर उसके नारे लगते हैं | हमने देश को वज्ज्ञानिक विकास तो दिया , पर उन्हें वैज्ञानिक मानस से लैस नहीं कर पाए | मैं मानता हूँ की हम इस दोष के लिए सजा के पात्र हैं | कोई तो मुझे दंड देने के लिए आगे आये , कोई तो म्याऊँ का ठौर पकड़े ! #######   ,        

रविवार, 5 जून 2011

Dilli Aap Ki Hai

* दिल्ली किसी के बाप की नहीं -[रामदेव]
    $- नहीं -नहीं , ऐसा न कहिये | वह भारत के बाबा - दाईयों की तो है ही | तो यह आप की तो है  | आप लोग आराम से उसका अमन -चैन मिटा सकते हैं , नींद हराम कर सकते हैं, दिन -रात के धरना -प्रदर्शनों से  |  #

* विधेयक बनाना ,लाना सरकार का काम है, या जन -प्रतिनिधियों का |लोकपाल कमेटी से अन्ना पंचारे को निकाल बाहर किया जाय |इनकी जिद है की इन्ही की सारी बातें मानी जाएँ , जब की हठधर्मिता लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है | ##

* देश की सिविल सोसायटी को इस काम में मज़ा आने लगा है की कैसे सरकार की नाक में हमेशा दम किये रहा जाये | इसके लिए उनके पास पूरी फुरसत है,और क्षमता तथा संसाधन | लेकिन उनका यह मनोरंजन देश के लिए बहुत मँहगा पड़ने जा रहा है |###

*दरअसल ,अब सबके, ज़्यादातर पेट भरे हैं और जेब भी खाली नहीं |इसलिए अब उनका ध्यान राजनीति के ज़रिये नाम कमाने पर ज्यादा लग रहा है | इसमें कुछ ख़ास लगता भी नहीं है | तो ,यह काम शुरू होता है धरना -प्रदर्शन -जुलूस - नारेबाजी -अनशन - भूख हड़ताल से | फिर समस्याओं का हल कुछ हो न हो नेता के नाम का तो ध्यानाकर्षण तो हो ही जाता है | और क्या चाहिए ?####

* अन्ना हजारे जी ! अब आप धरने पर नहीं , अपने घर में ही बैठिये , प्लीज़ ! #####

* लोकतंत्र को इतना परेशान तो नहीं ही कीजिये, की वह देश छोड़ कर भाग जाय | वैसे ही ये आवाजें अभी चुकी नहीं हैं कि , हम लोकतंत्र के लायक नहीं हैं , यह हमारे खून में ही नहीं है | हम गुलाम ही रहने के योग्य हैं - डंडों से हाँके जाने के उपयुक्त | हमारा कोई लौकिक अनुशासन नहीं है ,न कर्तव्य निष्ठ | भारत वर्ष गुलाम रहने के लिए अभिशापित है | क्या सचमुच ऐसा ही है ? ######

* सबकी अपनी -अपनी सीमा है , सबको उसी में रहना चाहिए | उसे तोड़ने से बही घुसपैठियों को अपना रास्ता बनाने का मौका मिल जाता है | जी हाँ , सत्य और न्याय कि भी एक अवश्य सीमा है | पूर्ण निरपेक्ष कुछ भी नहीं | #######7        

आन्दोलनकारियों की योग्यता

* बहुत दिनों से यह माँग चल रही है की जन प्रतिनिधियों का कई न्यूनतम qualification होना चाहिए | फिर ऐसी क्या मजबूरी और यह क्यों ज़रूरी हो कि विरोधकर्ता आन्दोलनकारियों की योग्यता हाई स्कूल से आगे न बढ़ने पाए ? चाहे वह अन्ना हजारे हों या बाबा रामदेव |##

* मैया मैं तो चन्द्र खिलोना लैहों |
 यही हाल है बाबा रामदेव का | बचकाना आन्दोलन , बचपने की माँग | वरना माँग करने वाले को कम से कम यह तो पता होना चाहिए कि इसे पूरा की हैसियत सरकार में है भी या नहीं | राजनीति करने से पहले कुछ राजनीति की समझ भी तो पैदा करनी चाहिए , या केवल भक्तो के सामने जोर -जोर से चिल्ला कर बोलना और उनसे नारे लगवाना ही पर्याप्त है | गाँधी जी की समाधि पर फूल चढ़ाते हो तो यह भी जानो कि गाँधी जी कितना पढ़े थे , कितने योग्य थे , उनके प्रशंसक  किस श्रेणी के लोग थे ? गुरुता कुछ नहीं और चल दिए गुरु बन ने ! अब जो लोग गठिया ,सुगर ,साइटिका, रक्त चाप से पीड़ित हैं और आप से इलाज करने आये हैं वे पुलिस से भिड़ने में कितना समर्थ होंगे ,यह भी तो सोचना चाहिए था | 
      सीधे प्रधान मंत्री का चुनाव , तकनीकी डाक्टरी की लोक भाषा में शिक्षा , मृत्यु दंड पर विचार , विदेशी बैंक में पैसा क्या कोई नया विषय है ? इस पर बहस चल रही है , पर क्या किसी सरकार के पास लोकतंत्र में इतनी ताक़त है कि वह एक लाइन के आदेश से इसे लागू कर दे ? और आप इसके लिए बचकाना जिद लिए अनशन पर बैठे हैं | इन विषयों पर आप जनता के बीच जाइये , वैदेशिक नियम -प्रोटोकोल समझिये और बताइए कि कैसे हो सकता है यह सब ? पर आपने तो अपने और केवल  अपने को पूरा देश समझ लिया और अपने दिमाग कि खब्त को पूरे देश की मांग , तो यह कैसे संभव है ? इतनी सारी मांगों की सूची के साथ आप यह कहना तो बिल्कुल गलत है कि आप भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं | ऐसा होता तो आप अन्ना के ही साथ होते | उसी समूह को अपनी मांगों की प्रासंगिकता  समझा लेते तो हम भी समझते कि आप कुछ गंभीर हैं, आप की बातों में दम है | पर आप तो उन्ही की हवा निकलने लगे , उनका सहयोग क्या करते |कारण , आप तो व्यक्तिगत महत्वाकांछा लेकर केवल अपना क़द बढ़ाना चाहते थे | ऐसा संभव नहीं होता लोकतंत्र में , लोक -आन्दोलन इस तरह नहीं होते न सफल होते हैं | आप गंभीर गफलत और भ्रम में हैं |
           हम न भी कहें  कि धर्म गलत है या योग का कोई महत्त्व नहीं , पर जिस तरह आपने योग के बहाने लोगों को अपने दिमागी कब्ज़े में लिया ,उन्हें अपना अन्धविश्वासी भक्त बनाया , फिर उनसे धन कमाया और फिर उन्हें सत्ता के प्रति अपने व्यक्तिगत मोह के राजनीतिक कुएँ में ढकेल दिया, उस से योग भी बदनाम हुआ और धर्म भी | अब भला कौन सच्चा व्यक्ति योग और योगगुरु पर विश्वास करेगा | हर नया गुरु अब गंभीर शंका की दृष्टि से देखा जायगा | यह सब आप के कारण हुआ | यह अतिरिक्त आरोप आपके ऊपर बनता है | हम लोकतंत्र में जनता के अंधविश्वास में बढ़ोतरी के नहीं , उनमे वैज्ञानिक सोच में अभिवृद्धि के कायल और कार्यकर्ता हैं | हम आपके कृत्य की भर्त्सना करते हैं , समर्थन का तो सवाल ही नहीं उठता , जैसा आप अपने मन में शायद सोचे बैठे हों | ##        

शुक्रवार, 3 जून 2011

sapnon se pareshan -Hindustan

UVW  [उदगार विचार वर्कशाप]  notes upto 3/6/11
1 - I am with N.D.Tewari in the case un necessarily imposed upon him |Sharma[31] ko apne genetic baap ki izzat karni chahiye , if he is sure to be so | Brave Pandava's said father PANDU was a pandu Rogi ,and their mother  willingly conceived them [likewise  your mother too] from outsource |कोई बल प्रयोग नहीं हुआ , इसलिए तिवारी जी ने कोई पाप नहीं किया | Pay due respects to him and be happy and pleased to feel his wise and dignified son from outside . If you are earning give gifts to him . If you are bankrupt take help from him like a good , well mannered son | Also don't make a shame of your mother too|

2 - EVER BEFORE SPIRITUALISM USED TO GO INTO MINDS OF THE PEOPLE . NOW SAINTIZENS  PREFER  TO REACH THE RAJA government |

3 - हिंदुस्तान  की जनता अपने नेता के सपनों से परेशान है |नेहरु का सपना , गाँधी ,लोहिया , जयप्रकाश का सपना , और अब रामदेव  सरीखों का सपना | और अपना सपना कुछ नहीं ?

4 , अच्छा , यह समझ में नहीं आया कि जैसे लोग जब भूख हड़ताल करते हैं , तो यदि वे, उनके पास खाना  होते हुए भी न खाने से मरना चाहते है तो मरें/ मर भी जाएँ तो इस से देश का क्या नुकसान हो जायेगा ? लोग तो यूँ ही तमाम मरते रहते हैं | और डेमोक्रेसी में किसी का भी इतना ख़ास बनना उचित नहीं कि उसके मरने पर भूचाल आ जाये| इस कथित   गाँधीवादी धौंस नीति को हतोत्साहित करने की ज़रुरत है | गाँधी  ka  hathiyar  गाँधी hee  chala  sakte  the | doosre के haath से yeh hanikarak fal dega || ydi ese barhava diya gaya तो kisi din कोई pagal vyakti safed kurta pajama topi pahankar dharne पर baith jayega और kahega की sena की teenon kamanon को mere haath me do , nahi तो main jaan दे doonga |jaisa की dharmendra ने sholey film me Hema malini से vivah की mang को lekar kiya nahi tha ,और wh safal bhi हो gaya tha ? hum use ab duhrana -tihrana nahi चाहते |

5 - graduate लड़के -लड़कियां ५००/- प्रतिमाह पर Indian Convent schools me टीचरी कर रहे हैं | और नरेगा प्रतिदिन कितनी मजदूरी दे रहा है ? है कोई फायदा पढ़ाई - लिखाई से ?

६ भूमि अधिग्रहणसे पहले किसानों से रजामंदी लेने की बात जो करतेहैं , ऐसे वकील और उनके muvakkil apne putr-putriyon के vivah से poorv unse poochhna zarooree nahi samajhte | रजामंदी तो khap panchayaten tay कर deti हैं |


 7 - Corruption बंद करना चाहते हो तो उनके पास जाओ जो गंदे काम करते हैं | उन्हें समझाओ , नैतिकता के पाठ पढ़ाओ | सरकार को क्या धमकाते हो ? सरकार individual  तो हो nahi jaygi | vyakti को banana तो dharm ka काम है , jiska tum theka लिए हो | तो apna काम तो poora karo | ya fir jamta से poora samarthan lo , chunao jeet कर सरकार banao और dikhao bhrashtachar mita कर |

      
By-  XYZ  i.e . any of the vast Indian Citizenry
  

मंगलवार, 24 मई 2011

हिन्दू आतंकवाद

* मेरा भी यह ख्याल है कि  हिन्दू आतंकवाद जैसा कुछ नहीं है | वह मुस्लिम विरोधी आतंकवाद हो सकता है | [ जैसे नक्सलवादी हिंसा के सम्बन्ध में सभ्य लोग कहते हैं कि वह सर्कार विरोधी हिंसा है  ]  | और अलबत्ता उसमे राष्ट्रवाद कि उत्तेजना हो सकती है | पर वह हिन्दू आतंकवाद नहीं है | [अमरीका ने भी ऐसी कोई घोषणा नहीं की है ] | वह जो भी है ,केवल भारत में है , भारत के लिए है | उसने कौन सा ९/११ करने कि कभी सोची ,या किया ? फिर इसे कैसे आतंकवाद कह सकते हैं , जो किसी कोण से अंतर राष्टीय नहीं है ?  ###

*  फिर भी मैं हिन्दू आतंकवाद का समर्थन नहीं करूँगा , क्योंकि पाकिस्तान की तरह जब हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा तो यही उग्र / अतिवादी समूह पाकिस्तान कि भांति ही हिंदुस्तान के लिए भी सर दर्द और खतरनाक हो जायेंगे |###

तत्काल २४/५/११

*बाबा रामदेव के चेले चापड़ ज़्यादातर इस उद्योग में क्यों रहते हैं की उनके बाल काले हो जाएँ ? ##

*सेमिनारों के वक्ता से चलते - चलते अंत में यह पूछो कि, आप ऐसे [मूर्ख ] जन्म से हैं ,या बाद में ऐसे हुए ? ##

# बातों से भी क्रांति , कोई परिवर्तन , या संघर्ष किया जा सकता है , ऐसा मेरे एक मित्र दिव्या रंजन पाठक जी  सिद्ध कर रहे हैं |  ##

* अमरीका में CIVIL SOCIETY  नहीं हैं क्या ? या वे भारत की civil society सोसाइटी जितना सभ्य नहीं हैं ? क्योंकि लादेन के मरे जाने पर वहां कोई हो हल्ला ओबामा के खिलाफ सुनाई नहीं दिया |
   भारत में भी करूणानिधि की बेटी की गिरफ़्तारी पर कहाँ कोई सोसायटी बोली ! मतलब , इसमें संभव तः  हर कानूनी प्रक्रिया का सर्कार ने पूरी तरह पालन किया है | वर्ना ये बोलते ज़रूर , जैसे ये कथित अल्पसंख्यक आतंकवादियों और माओवादियों की तरफदारी करते रहे हैं | ##

* प्रधान मंत्री ,मुख्य न्यायाधीश के भ्रष्टाचार हमें ज्यादा प्रभावित नहीं करते | हम तो पीड़ित होते हैं लेखपाल , तहसीलदार , ग्राम विकास अधिकारी के भ्रष्टाचार से | उनके विरोध में लोकपाल विधेयक के पास क्या कार्यक्रम है ?##

*   Lokpal bill drafting committitee is a silent authoritative civilian coup in the offing , no better than a military coup . So, now much more responsibility rests with the govt members to curb ill-designs of civil society members >  ## 


सोमवार, 9 मई 2011

विप्लव विकल्प विकास

१०/५/११
* gmail group se विप्लव विकल्प विकास पर लिखने का invitation मिला  | व्यवस्था सम्बन्धी नए विचार , 
घटनाओं पर नवीन प्रतिक्रिया हेतु | पहले तो लोग यही  गलत  समझते हैं कि विप्लव की ज़रुरत सिर्फ व्यवस्था में है | मैं कहूँ , अपने भीतर एक महान आन्दोलन चलाने की ज़रुरत है, तो इसे अध्यात्मिक विलाप कहकर टाल दिया जायगा इसलिए मैं भी उसे छोड़ता हूँ |  लेकिन समाज के भीतर की कुत्सित शक्तियों और प्रवृत्तियों के खिलाफ तो जिहाद ज़रूरी है ही | इसे लोग करना कम पसंद करते हैं क्योंकि इसमें काम बहुत है और नाम बहुत कम | राजनीतिक विरोध के कामों में ख्याति और प्रतिष्ठा बहुत है | इसलिए उसमे लोग ज्यादा जुटे हैं | इससे कुछ ख़ास हासिल होने वाला नहीं है | अपनों से महाभारत लड़ना ज्यादा कष्ट साध्य तो है ,लेकिन येही है जो अधिक sustainable विप्लव विकल्प विकास धारी कार्य है |   और हाँ , यह तो कहना रह ही गया कि हर परिवर्तन के मूल में  एक साफ़ -साधा विचार होता है |   ###

रविवार, 8 मई 2011

बिना ओसामा/जामिया मिलिया/डाइनिंग टेबल

* ९/५/११
बिना ओसामा
पाकिस्तान की सरकार और फौज अपने देश के आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं करती ,तो यह  तो  बड़ी     अच्छी बात है | भले यह अमरीका या भारत के हित में न हो ,या  उसकी सुरक्षा / अखंडता के लिए नुकसानदेह हो , पर हिन्दुस्तान के महान अरुंधती  वादी नागरिक समाजियों के मंतव्य के अनुसार तो पाकिस्तान बिलकुल उचित ही कर रहा है जो अपने नागरिकों के खिलाफ पुलिस या फौज का इस्तेमाल नहीं कर रहा है| हमारे भारत सरकार  की तरह ,जो माओवादियों के खिलाफ ,असफल सही, कभी - कभी पुलिसिया एक्शन , राजकीय  हिंसा का सहारा लेती है  हमें अपने पडोसी की प्रशंसा करनी चाहिए, और अपने सरकार की भरपूर  आलोचना करनी चाहिए | अपने निंदक को बहुत नियरे रखना तो हमारी संस्कृति में है   |##


* जामिया मिलिया विश्व विद्यालय को अल्पसंख्यक दर्ज़ा दिए जाने का [अध्यक्ष - पी एल पुनिया] अनु. जा. ज जाति आयोग ने विरोध किया है | यह घटना मेरी उस स्थापना को पुष्ट करती है कि भारत में दलित राज्य ही देश में साम्प्रदायिकता का दमन कर सकता है |  वही सेकुलर एस्टेट कि अवधारणा को लागू कर सकता है , और भारतीय अवधारणा और परिस्थिति के वह अनुकूल भी होगा  | इसलिए हम नागरिकों को चाहिए  कि हर और हर प्रकार के चुनाव में दलित और केवल दलित उम्मीदवार को ही अपना अमूल्य वोट दें |
##

* क्षमा  चाहता हूँ | मेरे मन में एक गंभीर संदेह पैदा हो गया है , अलबत्ता मैं उस से उबरने कि चेष्टा कर रहा हूँ |  मेरे अनुमान में आ रहा है कि कोई अंग्रेजी टाईप  डेमोक्रेटिक सरकार सत्ता में आएगी ,तो जैसे मुलायम सरकार ने गाँव में शौचालय निर्माण के लिए पैसे भेजे थे , वह अति -उत्साह में डाइनिंग टेबल के लिए सब्सीडी उड़ेलेगी | तब क्या होगा , मैं इसकी चिंता में हूँ | खाने का ढंग तो हिंदुस्तान का सुधर जायगा ,पर वह उस पर खायेगा क्या ?
###    
[नागरिक जन उदगार]

बुधवार, 4 मई 2011

चाय का मतलब

* कोई कह रहा था कि लड़कियों का जींस नीचे जा रहा है | तो इसकी अनिवार्य परिणति होनी चाहिए कि औरतों  की साड़ी  
ऊपर को जाए | ##      ]बदमाश चिंतन [

* संत  भी  नेता  हो सकते हैं | क्यों नहीं हो सकते ? इसी प्रकार नेता भी संत हो सकते हैं , निस्संदेह  | लेकिन अन्ना हजारे जी न तो संत हैं , न नेता | फिर भला यह क्या हो सकते हैं ? ##
                   [तुलसी दल ]
* चाय का मतलब है , साथ मिल बैठने का बहाना | 
                                                                                                                          [उवाच]
* मुझे मटमैला रंग बहुत पसंद है | क्या यह भारत की मिटटी का कमाल है ?
                                                                                                                                  [व्यक्तिवाचक]
* [सन्देश]
                 कर्तव्यनिष्ठ बनो , यह तो मैं भी कहूँगा | लेकिन आज की दुनियादारी  का तकाज़ा यह है कि -don't be prompt . नहीं तो आप काम करते करते  मर जायेंगे और आप के काम पर दूसरे लोग मजे उड़ायेंगे | ##

* इस अखबार में परिवार के हर सदस्य के लिए सामग्री है | बच्चों के लिए फ़िल्मी पन्ना , बूढ़ों के लिए फैशन  परेड   , लड़कों   के लिए पाक शास्त्र  , लड़कियों के लिए कैरियर   , मर्दों   के लिए गृहसज्जा   -किटी  पार्टी   , औरतों के लिए खेती बारी  - खेल   - सट्टा  बाज़ार   -राजनीति  इत्यादि  | और क्या चाहिए !  ##   
          ]बदमाश चिंतन [

*आँख बंद करो तो
कुछ आकृतियाँ
मूर्तियाँ तो
बनती ही हैं ,
उन्हें ईश्वर ,
देवी - देवता
कहो न कहो |  ##

Nothing Strange/Anna /4/5/11


*भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन है , भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नहीं |

* Can the honest people of U.P donate their hard earned money to IAC [India Against Corruption] to the tune of 16 Lakh for  Anna  Hazare  movement ?------
*Donors can supply more and more money to fight against corruption, lest they are not asked to be corruptionfree themselves.------------
*For what expences to meet ,such a huge amount is being collected through donations ? 

सोमवार, 2 मई 2011

दिमाग तो है [ Book-8 ] हाइकु संग्रह app 100


* ईश्वर अब
 मनुष्यों का तो एक
आइकन है |

* लुटाना और
लूटना भी चाहिए
प्राप्तकर्ता को |

* भक्तों की भीड़ 
नहीं बचा पायेगी 
राम , देव को |

* कहीं पहुंचा
अब कहीं पहुंचा
हूँ मैं आकर |

* आँख बदर
दिल बदर मैं हूँ
देश बदर |

* चाहा था पर
अब तो नहीं चाह
बची है कोई |
* हर व्यक्ति का
शातिर दिमाग तो
होना चाहिए |

* अँधेरा कोना
है , जिसमे मैं हूँ
और ईश्वर |

* बोलते नहीं
हम किसी को दोस्त
आज़ादी प्रिय |

* स्वार्थ  , परार्थ
मिल जुल कर हैं
खींचते पृथ्वी |

* प्रेम कम है
प्रेम का प्रदर्शन
बहुत ज्यादा |

*चीन जाते हैं
पुरानी हुयी बात
ज्ञानार्जन की |

* मैं सोता रहा
घड़ी चलती रही
वह न सोयी |

* मैं तो मैं हूँ ही
मैं अकेला नहीं हूँ
कहाँ रखोगे ?

*लोहा     लेकर    क्या करोगे ?

लोहे तो जंग
खाते हैं , लोहे जंग
नहीं करते |

मगर  फूल
कभी  न  मुरचाते
सड़  जाते  हैं |
पर मृत्यु  को  प्राप्त
तो  सभी होते  |

* सब का    सब
स्वार्थ    का   चक्कर
सारा    जीवन    |

* इधर जाएँ 
तो खाई , कुआँ है जो 
उधर जाऊं     |

* विज्ञानं का तो 
कोई अंत नहीं है 
न ही तर्क का |

* कैसा मन है 
खाकर तो देखिये 
घर का खाना !

* मैं जब तक 
हूँ संशय विहीन 
तब   तक हूँ |

* जान दे दूंगा
फुरसत तो मिले
अभी तो नहीं |

* हम बौद्धिक
मूर्खों से मुखातिब
बे मुताबिक |

* आज तो कोई
अखबार न आया
तो खली बैठो |

* मुझे न मिला
अंधा बांटे  रेवड़ी  
तुझे    न मिला | 

*कल्पना  शक्ति ,
आदमी का दिमाग 
अन्यो न्याश्रित  |

* समझदारी  
खुल  जा सिमसिम 
खोल  दिमाग |

*यह  भी भाषा
डेली मर्रा का काम
कहते सुना |

*परेशान  हूँ
सृजन शीलता से
कभी ख़त्म हो |

* रोज़ नहाना
ऐसी क्या ज़रुरत
पानी बहाना |

* दे देंगे  पास
जगह  मिलने दो
अभी जाम  है |

* सेक्स के लिए
कौन शादी करता
धन के लिए |

* एक म्यान में
दो तलवारें   आयें
तो भी न रखो   |

* विकास काले
विपरीत बुद्धिश्च
विनाश   काले  |

* अर्थान्वेषण
आदमी के होने का
सदा अधूरा  |

* फंसी रहेगी
औरत   पवित्रता /
बलात्कार में |

* गिर जाएँ तो
उठने  ki कोशिश
मर जाएँ तो 
पैदा होने ki |

* सो वाज़ द डे So  was the  day
 Today I didn't
say any thing  |

* समाजवादी  
नारीवादी भी होगा
शूद्रवादी भी |

* कठिन धर्म 
लोकतंत्र निभाना 
व्यक्तिगत भी |

* हो गया पूर्ण 
संशय विहीन मैं
संग विश्वास |

* मैं जब तक
सशंक , तब तक
खूब रहता |

* दुहराता हूँ
बार बार  , तुमसे 
करता प्यार | 
  
* धराशायी मैं
ख़ुशी है मुझे कि मैं
हवाई नहीं |

* मार्निंग वाक
आमाशय निर्वात
दोस्तों से बात |

* वह बेचारी
वह भी तो बेचारी
सब बेचारी |


* झटके से ही
टूटेंगी रवायतें
गैर इंसानी |

* पेशाब को भी 
दीवाल का सहारा 
चाहिए होता |

* पहले  छोडो  
कुछ पाने की इच्छा
तब न पाओ |

* भ्रमित ही हैं
हम जो क्रांतिकारी
हैं कहलाते |  

* ऊँचे से ऊँचा
और ऊँचा ही ऊँचा
दिल करता |

* सरलता ही
मूल वैज्ञानिकता
सच्चाई यही |

* अंगूठा टेक
होना बेहतर है
कुपठित से |

* महासंबंध
शारीरिक संबंध
तब आत्मिक |

* एक तरफ
बेरोज़गारी दूजे
श्रमिक नहीं |

* प्रथम ध्यान
अपने काम पर
फिर चाहे जो  |

* वह रोता है
वहां इंसानियत
है आदमी में |

*कुछ न कुछ
कमी लगी रहती
घर गिरिस्ती |

* माफ़ करना
हैसियत नहीं कि
बात करूँ |

* बहुत हुआ
तुम आओ तो आओ
या नहीं  आओ |

* वह माता है
बकरे की कितनी
खैर मनाये  ?

* नियम था तो
पालन हो भी गया
अन्यथा नहीं |

* विरोध दर्ज
करता हूँ अपना
तेरे विरुद्ध |

* सब कहते
तुम क्यों कहते
पीना छोड़ दो ?

*संयत करो
अपने आप को
विवेक आये |

*योजना बढ
कर्म प्रवृत्त हुआ
सफल हुआ |

* मेरा दुश्मन
मेरा हंसोरपन
हल्का बनाता |

* नहीं मिलते
नौकर ,ढूंढने  से
साथी मिलेंगे |

*डर न होता\
कानूनी कार्वाई का
तो मर लेता |

*दुर्घटनाएं 
दूसरे की गलती 
से भी हो जातीं |   

*किसी के साथ
नहीं रह सकता
मैं , मैंने पाया |

* गलत हुआ
नहीं , सही तो हुआ
यही तो हुआ |

* पुरुषों को ही
अच्छा लगता है क्या
काम -कलाप ?

* सब सही है
पर पैसे की दोस्ती
नहीं जी नहीं |

* आँखों में देखो
तो आँख मार देगा
कोई पुरुष |

* रोना या रोना
स्त्री का मतलब है
केवल रोना |

* मिल पाने के
कोई आसार नहीं
अब सोता हूँ |

* लिखते जाओ
कोई फायदा नहीं
फिर भी है तो |

* कौन साथी है
हिम्मत के अलावा
भला दुःख में ?

* केवल सुनो
किसी की कोई बात
मानो तो गुनो |

* सोचता जाता
हाइकु बनी जाती
पूरी जिंदगी |

* कभी नहीं थे
इतने महान तो
आदमी लोग |

* लड़ जायेंगे
दिन इन चिकनी
पत्रिकाओं के |

* दादा हैं दादा
तो दादा की मर्यादा
निभानी होगी |

* बंधा हुआ है
शेर , चिंता न करो
पिंजरे में है |

* दकियानूसी
पकड़ मजबूत
परंपरा की|

* दिमाग तो है
लेकिन बहुत ही
शातिर वह |

रविवार, 1 मई 2011

अप्राकृतिक मन का खेल

* एक विचित्र वार्ता मन में उभर रही है | मेरा ख्याल है कि किसी के द्वारा यदि बता दिया जाय कि अमुक कार्य अप्राकृतिक है , और वह व्यक्ति उसे मानना स्वीकार कर ले तो वह उसके लिए सचमुच  अप्राकृतिक हो जायेगा | उदाहरण के लिए यदि आप समलैंगिकता को अप्राकृतिक समझते हैं , तो विज्ञानं दर किनार , उस से आप का मान विरत हो ही जायगा | यहाँ तक कि यदि आपको नितांत स्वाभाविक बुराई - पर स्त्री (पुरुष) गमन / आकर्षण को अप्राकृतिक बता दिया जाय तो आपका मन इसमें नहीं लगेगा | मांसाहार - मद्य पान गलत है यदि आप के मन में बैठ गयी तो आप उसका भी सेवन नहीं करेंगे | और तो और , यदि स्व-स्त्री- संसर्ग भी सत्य से प्रयोग के लिए उचित लगे  और यह बात गाँधी जी की तरह आपकी अक्ल में बैठ जाय, तो आप यह भी करने लगेंगे |  
                इसी तरीके से आप शुभ कार्यों से भी बच सकते हैं , जैसे राष्ट्र भक्ति , धर्म  निरपेक्षता , यहूदियों ,मुसलमानों ,अंग्रेजों ,अंग्रेजी भाषा से प्रेम , दलितों से बराबरी भी यदि आपको बेहूदा  बात के रूप में रगड़ -रगड़ कर समझा दिया जाय तो आप ऐसा व्यवहार भी करने लगेंगे | कहा है न , मानो तो देव , नहीं तो पत्थर | आदमी के मानने के कारण  ही पत्थर देवता बना हुआ है अन्यथा वह सचमुच तो पत्थर ही है | इसी को मैं "मान्यतावाद " के रूप में मैं व्याख्यायित करता हूँ | वैज्ञानिक सोच , सत्य का शोध वगैरह मुझे निष्फल प्रतीत हो रहे हैं | आदमी जो मान ले वाही सत्य ,वही वैज्ञानिक है | इसलिए मैं मनुष्य की मान्यता बनाने , बिगड़ने , फिर बनाने पर ज्यादा मुनहसर रहता हूँ |      
                                             इस सिद्धांत के आधार पर जनतांत्रिक मूल्यों में जनता का प्रशिक्षण , उसे रटा -रटा कर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की योजना के अनुसार लोकतंत्र में दीक्षित कर देश का महान - महत्व पूर्ण नागरिक बनाये जाने की महती आवश्यकता है | इसी पद्धति से उसे ऐसा बनाया जा सकता है |
मुझे कहने में दुःख तो है पर कोई संकोच नहीं, कि उसे ऐसा बिल्कुल लोकतान्त्रिक तरीके से ,आज़ादीपूर्वक उसे खुला छोड़कर , उसके विवेक पर छोड़ने से नहीं किया जा सकता | निश्चय ही वह conditioning  होगी , लेकिन इसके अलावा  और कोई चारा नहीं है यदि हम सचमुच उन्हें "आदमी " बनाना चाहते हैं | वर्ना धार्मिक -साम्प्रदायिक शक्तियाँ ,साधू -संत , मौलवी -मौलाना जन तो उन्हें अपने -अपने अनुकूल उपयुक्त सांचे में ढालते जा रहे हैं और हम स्वतंत्रता वादी  लोग उसमे स्वविवेक जागने की प्रतीक्षा में सृष्टि  और मानव सभ्यता का अमूल्य  समय नष्ट कर रहे हैं | अब ,समय की पुकार न सुनने वालों का पराजय तो सुनिश्चित भी है न !

1/5/11 To ANNA_BANNA

               * [उवाच]
* महाप्रलय आता है तो आ जाये | फिर ईश्वर और देवी - देवता भी तो समाप्त हो जायेंगे  !

       *जन लोकपाल   बिल  Drafting  committee  ke  सिविल memberan  ka  कुछ मानदेय , यात्रा भत्ता ,दैनिक भत्ता आदि कुछ तय हुआ या नहीं , इसकी मुझे चिंता सता रही  है | ##

*भ्रष्टाचार का  पानी बहुत डूब कर पिया जाता है | कहाँ तक पीछा करोगे पीने वालों का ?

*ANNA_BANNA=28/4/2010. Anna Hazare bahut chhota kaam kar rahe hain ,desh ke “wealth” ko bachane ka | Aur maze ki baat unka agla aage ka kaam ho sakta tha desh ke “Health” ko bachane , pusht karne ka | Is mudde par unka vyavhar ulta hai | Anna ji ko hum kya janen par unke saathi tamam civil activists un naxalvadiyon/Maovadiyon ke samarthan me hain jo desh ke swasthya ka nar sanghar kar rahe hain  | par hum to  desh ke “character” ko bachane ka kaam karte hain | kyonki ydi yeh chala gaya to samjho sab chala gaya |wh kahavat yaad rakhiyega –ki dhan[wealth] gaya to kuchh nahi gaya , swasthya [Health] gaya to thoda kuchh gaya , likin ydi charitra[character] ka ksharan hua to samjho sab kuchh chala gaya | Main galat kahun to bataiyega |- - - - - - - - - - -               
 - - -Billiyon ke bhagya se chheenka toota Anna ke karykram ke bahane unhe bhi kuchh kar dikhane , pakdaman batane ka mauka mil gaya | - - - - - - - - - - - - -chhatra- yuva bade utsaah me dikhte hai aur boorhe unse badi aasha aasha prakat kar rahe hain | Lekin unhe jan na chahiye ki jo log aaj bhrashtachar ke top par hain ve bhi apne samay me kam jawan nahi the | aur na kisi se kuchh kam parhe – likhe hain |- - - - - - - - - - - - - - - Anna ke andolan se khyal aaya ki PPP [public private partnership] model par desh ko chalane ki bhi kabhi naubat aa sakti hai , awashyakta pad sakti hai |Janta ko taiyar rahna chaihiye | Jis tareeke se azadi aayi , usi raste se azadi chali jayegi |  ###




                       * हाइकु कविता    
* गरीब  मुल्क
कहीं  गुज़ारा नहीं
गरीब का ही |
   
*भ्रष्ट नहीं है
भ्रष्टाचार में डूबा
हुआ है देश |

* आदमी देखो
कपड़ों ke  भीतर
ऊपर नहीं |

                # # #