* न विज्ञान से , न धर्म से चलता है समाज | चलेगा तो वह
संस्कृति से जिसमें यथार्थ और कल्पना , पदार्थ और चेतना ,
बुद्धि और हृदय साथ चलते हैं |
[ नागरिक , २२/१२/२०१० ]
उग्रनाथ'नागरिक'(1946, बस्ती) का संपूर्ण सृजनात्मक एवं संरचनात्मक संसार | अध्यात्म,धर्म और राज्य के संबंध में साहित्य,विचार,योजनाएँ एवं कार्यक्रम @
मंगलवार, 21 दिसंबर 2010
रविवार, 19 दिसंबर 2010
नई टिप्पणी
झूठी इज्ज़त
करोडो का महल बनवा लिया तो इसमें सच्चा मान- सम्मान है , और लडकी घर से भाग गयी तो यह झूठी इज्ज़त है ?
विद्रोह बनाम आतंक
अफगानिस्तान - पाकिस्तान में इस्लामी जेहाद आतंक नहीं , विद्रोह है | भारत में इस्लामी जेहाद आतंक है | यहाँ उसे विद्रोह की संज्ञा नहीं दी जा सकती | इसी प्रकार , भारत में कथित भगवा आतंक आतंक नहीं , हिदू विद्रोह है | यही अगर वे पाकिस्तान में अंजाम दें तो वह निश्चय ही भगवा आतंक कहा जायगा | आतंक और विद्रोह देश - देश के अनुसार अलग - अलग परिभाषित होता है ||
आज़ादी का मतलब
गुलाम भारत में जनता का कोई काम बिना सोर्स - सिफारिश -घूस के नहीं होता था , क्योंकि तब विदेशी राज था और देश
आज़ाद नहीं था | अब अगर हर जगह नीचे से ऊपर तक जनता का कोई काम बिना सोर्स - सिफारिश -घूस के नहीं होता तो
फिर आज़ादी कहाँ है ? मेरी दृष्टि में तो आज़ादी का यही पैमाना घूम रहा है |

शनिवार, 18 दिसंबर 2010
रूपये 5-45
५ रुपया ४५ पैसा
लखनऊ में थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा का किराया इस प्रकार निर्धारित है , जो बाकायदा हर गाडी की बाडी पर अंकित है :-प्रथम कि. मी .का रु.५-४५ | उसके बाद ५०० मीटर व उसके भाग का २रु ६० पै | अब बताइए, कोई कैसे सही पैसे
दे पायेगा | ऐसा किराया तय करने वाला कोई बहुत ईमानदार व्यक्ति या संस्था होगी , पैसे पैसे का हिसाब रखने वाला |

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2010
किसलिए खड़े
कविता
ठेले वाले घूम रहे हैं
कोई खरीदार मिल जाए
रिक्शा वाले चक्कर लगा रहे हैं
थ्री व्हीलर दौड़ रहे हैं
कोई सवारी मिल जाय
लेखक कवि परेशान हैं
कोई श्रोता ,
कोई पाठक मिल जाय
टी वी , अख़बार वाले ---
--समाचार मिल जाय ,
दिहाड़ी मजदूर
चौराहों पर खड़े --
कोई काम मिल जाय |
भला हम --
किसलिए खड़े हैं ?
==============
ठेले वाले घूम रहे हैं
कोई खरीदार मिल जाए
रिक्शा वाले चक्कर लगा रहे हैं
थ्री व्हीलर दौड़ रहे हैं
कोई सवारी मिल जाय
लेखक कवि परेशान हैं
कोई श्रोता ,
कोई पाठक मिल जाय
टी वी , अख़बार वाले ---
--समाचार मिल जाय ,
दिहाड़ी मजदूर
चौराहों पर खड़े --
कोई काम मिल जाय |
भला हम --
किसलिए खड़े हैं ?
==============
साधारण हिन्दू मुसलमान
साधारण हिन्दू मुसलमान
साधारण हिन्दू मुसलमान सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं , क्योंकि वे ही ख़ास हिन्दू - मुसलमानों द्वारा ज्यादा इस्तेमाल होते हैं | खास लोगो के वश का कुछ न हो यदि ये आम लोग उनका काम न करें | हर दंगे -फसाद के ये भागीदार होते हैं | अयोध्या की मस्जिद इन्होने तोडी , वरना अडवानी -उमा भारती की तो साड़ी - धोती ही फंस जाती और वे धडाम से नीचे गिर जाते | साधारण पैंट -बुश्शर्ट वाले लोगों ने बड़ों की योजना में भागीदारी की | इन्हें आम आदमी कह कर उन पर दया नहीं की जा सकती | ये लोग ही बड़े दुष्ट लोगों का कहना मान कर उनकी योजनाओं को क्रियान्वित करके उन्हें
सफलीभूत बनाते हैं | अच्छा हो अब ये स्वयं कुछ ख़ास हिन्दू मुसलमान बन जांय |

बुधवार, 15 दिसंबर 2010
chat and date
चैट और डेट
Thanks for using our chat messenger . Your service has been renewed for next 30 days . Rs 30.charged .
[ this is an SMS from 540004030 / dated 13.12.2010 / 05:23PM to my bsnl Mobile No-9415160913.]
महोदय ,
मैंने यह सेवा न किसी से मांगी न कभी इस्तेमाल की , पर ३०रु कट गए | सेवा समाप्त करने का भी कोई तरीका नहीं बताया गया | ऐसा लगभग हार महीने होता है | एक बार डेटिंग के लिए ३०रु काट लिए गए ,जब कि इस ६४ वर्षीय युवा के पास कोई नहीं आया डेटिंग पर | उसमे तो STOPDAT की भी सुविधा थी
पर भेजते रहिये sms वह not sent ही होता रहा | धन्यवाद , बीएसएनएल और उसके किरायेदार आर्थिक अपराधी | बरक्क़त हो आपको मेरा हर माह ३०रु |
[प्रिय महोदय]
========================================

8 G Scam
8 G Scam
आज 2G स्कैम पर बड़ी हलचल मच रही है | एक तो यह दूर की बात है , जो साधारण जनता के वश की बात नहीं | भारत को दूर से डफली बजाने में बड़ा मज़ा आता है | दूसरे यह कि इस पर चिल्लाने से
से बड़ा यश मिलता है कि देखो यह आदमी कितना भ्रष्टाचार विरोधी है , ज़ाहिर है ,बड़ा ईमानदार है | लेकिन मै पूछता हूँ , जो सड़क सड़क - गली गली स्कैम चल रहे हैं उनका क्या होगा ? क्या कारण है कि लखनऊ शहर में टेम्पो में पीछे तीन तीन के बजाय चार चार सवारियां बैठने लगीं धड़ल्ले से डंके की चोट पर ? ड्राइवर से बात करके देखिये वह क्या बताता है | और ज़रा विरोध करके दखिये , इज्ज़त बच जाय तो कहिये | क्यों हुवा और क्यों हो रहा है ऐसा कि किराया भी बढ़ता रहता है पर सवारियों
को न इज्ज़त मिलती है न सुविधा | अब तो अलीगंज से अमीनाबाद व महानगर से विकास नगर रूट पर भी जहाँ अभी तक तीन तीन सवारियां कायदे से बैठते थे , चार चार =आठ सवारियां बैठने लगी हैं | इससे तो हमारा सीधा वास्ता पड़ता है ! संसद को शून्य करने वाली पार्टियों की नज़र इन जैसी समस्याओं पर क्यों नह पड़ती ?
क्योंकि वे आम जनता की तरह जीते नहीं , सफ़र नहीं करते |
[ जनजीवन ]
================================================

स्फुट अशआर
अशआर
गलत कहीं होता है सम्बन्ध भला कोई !
शेर-
उतना बुरा न था
शेर
मै सड़क को छोड़ किनारे को लग गया
पीछे से मुझे आपने जो हार्न दे दिया |
गलत कहीं होता है सम्बन्ध भला कोई !
शेर-
उतना बुरा न था
थोडा -बहुत पुराना था वह उतना बुरा न था
अब जो थोडा नया हुआ ,वह उतना बुरा नहीं ,
मै सड़क को छोड़ किनारे को लग गया
पीछे से मुझे आपने जो हार्न दे दिया |
मैं हारना चाहता
मैं हारना चाहता
नहीं ,
मैं जीतना नहीं चाहता
मैं हारना चाहता हूँ
कोई मुझे जीत तो ले !
====== [ कविता प्रकार ]
नहीं ,
मैं जीतना नहीं चाहता
मैं हारना चाहता हूँ
कोई मुझे जीत तो ले !
====== [ कविता प्रकार ]
हिन्दू सिकंदर
हिन्दू सिकंदर
यदि भारत के हिन्दू को यह अहसास हो जाय , या उसे यह अहसास दिला दिया जाय कि वह हिंदुस्तान का राजा है ,
तो मेरी कल्पना है कि वह भारत के मुसलमानों से वही व्यवहार करने लगे
जैसा सिकंदर ने पोरस से किया था | यानी जो व्यवहार एक राजा को एक राजा के साथ करना चाहिए |
और हिंदुस्तान की साम्प्रदायिक समस्या काफी हद तक सुलझ जाय |
========[राज विचार]

विज्ञानं को झटका / वन्दे मातरम / सेकुलर बॉस / विलक्षण धर्म
विज्ञानं को झटका
विज्ञानं को एक झटका तब लगा होगा जब समाजवाद वैज्ञानिक हुआ | एक झटका अब लगने वाला है जब धर्म भी अपने को वैज्ञानिक सिद्ध करने लगे हैं |
भारत की शर्त
हिंदुस्तान में रहना होगा
वन्दे मातरम कहना होगा
यह त्रुटिपूर्ण शर्त है | वन्दे मातरम गा देने से कोई देशभक्त नहीं हो हो जाता | लेकिन जो मेरी शर्त है वह ज्यादा ज़रूरी और महत्व पूर्ण है |
भारत में रहना होगा - समालोचना सहना होगा | शास्त्रार्थ भारत की परंपरा है | इसलिए भारत में रहने की यही उचित शर्त हो सकती है | सारे धर्मों , सारे वादों को तर्क के परीक्षण से गुज़रना होगा |यह शर्त लागू न होने के कारण यहाँ न मुस्लिम हिन्दुस्तानी हो पा रहे हैं , न हिन्दू ही | सब अपनी अपनी आस्था की आंड लेकर हिंदुस्तानियत से बच रहे हैं |
मैं सोचता हूँ कि यदि मैं राज्य की किसी कुर्सी पर हूँ तो प्रबंधन के सिलसिले में मुझे मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा जाना पड़ सकता है | पर मैं पूजा –नमन नहीं करूंगा | पोलीटीसियन होने के नाते मैं किसी की आस्था को तो चोट नहीं दूंगा , पर यह कहकर पल्ला झाड़ लूँगा कि मुझे मेरा बॉस इसकी इजाज़त नहीं देता |
विलक्षण
मुझे आज तक इस्लाम जैसा धर्म और ब्राह्मणवाद जैसा वाद कोई नहीं दिखा |
सेकुलर बॉस
विलक्षण
मुझे आज तक इस्लाम जैसा धर्म और ब्राह्मणवाद जैसा वाद कोई नहीं दिखा |
रविवार, 12 दिसंबर 2010
जिले का जमाई
[कथासंभव]
जिले का जमाई
============ एक व्यक्ति अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता था | लेकिन उसने सोचा की पहले इसका काल्पनिक परीक्षण कर ले | वह अगला हफ्ता इस प्रकार जिए मनो उसका पत्नी से कोई सम्बन्ध नहीं है |
उसने ऐसा ही किया | पत्नी से कोई सम्बन्ध नहीं रखा | पत्नी भी चुप रही | उसने समझा की वह सफल हो रहा है | वह तलाक दे सकता है |
अगले दिन एक फोन आया - फूफा जी, अम्मा को फालिज का अटैक पड़ा है |
पत्नी को लेकर फ़ौरन वहां जाना पड़ा |
फिर सरहज की खबर आई कि उनके पिछवाड़े की ज़मीन पर किसी ने कब्ज़ा कर लिया है |
फिर बड़े साले का इसरार - आकर बिटिया की शादी तय करा दो |
पूरे सहालग ससुराल के जिले भर से न्योतों की भरमार रही |
उस नाई ने , जिसने उनका विवाह कराया था , अपने पुत्र को मेरे साथ कर दिया - इसे शहर में एक गुमटी करवा दीजिये |
पंडित जी ने लड़के के लिए रेलवे सर्विस कमीशन का फार्म भेजने का अनुरोध किया |
साढ़ू की लड़की का बगलोर में सेलेक्शन हो गया - मौसा जी हम को लेकर ज्वाइन करा आईये |
जवार के मरीज़ हमारे शहर में डाक्टरों को दिखाने आये |
गाँव भर के विद्यार्थी कम्पयूटर सीखने आने लगे |
वह व्यक्ति बड़े असमंजस में पड़ गया | किसको किसको तलाक दे ? विवाह केवल पत्नी से हुवा होता तो वह उसे छोड़ भी देता | अब ससुराल के पूरे गाँव , जवार , जिले को कैसे छोड़े ?

Sahitya mein gaaliyan
साहित्य में गालियों की पैरवी
------------------------- यदि दैनिक जीवन व्यवहार में गालियों का प्रयोग नहीं करेंगे , छिनाल/ छिछोरा का उच्चारण नहीं
करेंगे तो फिर साहित्य में इन्हें कैसे लिखकर इनका सदपयोग किया जायगा ? और यदि गालियाँ लिखेंगे नहीं तो आप
राही मासूम रजा कैसे बन पायेंगे ?
*******************************

शनिवार, 11 दिसंबर 2010
दीन-दुनिया worldly matters /empty
१ - शादी - विवाह का कार्ड देना हो तो प्रगतिशील मित्रों को मत दो | वे बाल बिखराए , जींस झाड़े आयेंगे , आपस में झगड़ा करते हुए बारात की शोभा बढ़ायेंगे | ग्यारह रूपये व्यवहार तो देंगे नहीं , एक सौ ग्यारह आलोचना सुनायेंगे | कि यह कर्मकांड दकियानूसी था वह रीति - रिवाज़ गलत है , इत्यादि | आप की मानसिक परेशानी के सबाब बनेंगे ये | इनको अपने परिवार - समाज से दूर रखिये , तो सुखी रहिएगा |
===============The page goes bottom to top
===============The page goes bottom to top
शनिवार, 4 दिसंबर 2010
खुदाई ही खुदाई/सांसद वेतन/आसान हिंदी Current matters
५ - दहेज़
जब लोग पैसे ऍन -केन- प्रकारेण इकठ्ठा ही कर रहे हैं , तो फिर दहेज़ क्यों न दें ? अलबत्ता इसमें
मारे वे जा रहे हैं जो पैसे इकठ्ठा नहीं कर रहे हैं |
४ - अयोध्या बंटवारा
हाई कोर्ट का बंटवारा न इनको मंज़ूर है , न उनको स्वीकार है | फिर भागें ये लोग यहाँ से | बवाल समाप्त हो | अब तो इन दो बिल्लियों के झगडे में बन्दर सरकार को पूरी रोटी खा लेनी चाहिए |
३ - आसान हिंदी
खायेंगे पियेंगे , फिर हगेंगे मूतेंगे | इस प्रक्रिया को विज्ञान कभी बदल नहीं सकता |
२ * सांसद वेतन
अब चूंकि सांसदों ने केन्द्रीय सचिवों की प्रतिद्वंद्विता में अपने वेतन बढ़ा लिए हैं , केन्द्रीय सचिवों को चाहिए कि वे अपने वेतन घटाकर सांसदों के पुराने वेतन के बराबर कर लें |
हाइकु
१ - लखनऊ में
खुदाई ही खुदाई
पड़ी दिखाई.
२ - थोड़ा , लेकिन
जाति में रहने दो
अभी मुझको .
यह तय हुआ ,
जाति में बने रहो
एक सभा में .
========================
page starts from here , bottom to top
------------------------------------------
~!@#$%^&*()_+

हाइकु किताब [Five] , 3 lines , 100 up
१०० - घूम रहा है
किसके मन में क्या
मुझे क्या पता ! !
९९ - कुछ न सोचो
आंख बंद कर लो
ध्यान लगाओ .
९८ - यह , कहाँ तो
पहुँचा है फकीर
लौटता नहीं .
९७ - जीवन भाष्य
खेतिहर मनई
खूब जानता
अमिताभ बच्चन
जैसा किसान
कहने का आशय
नहीं है मेरा .
९६ - ज़रूरी नहीं
बोलना पटापट
चुप भी रहो .
९५ - लड़का होता
तो मुझसे लड़ता
ज़मीन बांटो .
९४ - दुर्घटना से
यह दुनिया बनी
बुरी घटना .
९३ - उपनाम तो
बेमानी हो जाने हैं
किसी भी दिन .
९२ - कौन बड़ा है
कुछ तय नहीं है
कौन है छोटा .
९१ - धर्म , धर्म है
तमाम नाम , भ्रम
पैदा करते .
९० - किसके लिए
रुदन रत हूँ मैं
प्रथम प्रेम .
८९ - कुछ भी करो
कंडोम लगाकर
करो तो ठीक .
८८ - बहू जो आई
आ गया हाहाकार
हा- हा , हू- हू का ,
८७ - कभी कभी तो
इंसान होते ही हैं
मुल्ला पण्डे भी .
८६ - अपने आप
समझें तो समझें
मैं क्यों बताऊँ .
८५ - दुनिया को क्या
जानना पर्याप्त है ?
बिल्कुल नहीं .
८४ - बात कहना
भी एक काम ही है
महत्व पूर्ण .
८३ पहले पार
छोटी -छोटी दूरियां
बड़ी बाद में |
८२ - बुलाओ मत
अपने में खोये हैं
महोदय जी |
८० - हो ही जाती है
शराफत प्रकट
बना कीजिये |
७९ - बैठ गए हैं
एक खूंटा पकड़
छूटें तो कैसे |
७८ - जैसा भी मैंने
जिसकी कल्पना की
वह हो गया |
७७ - इस शीशे को
साफ़ होना चाहिए
बाहर से भी |
७६ - यही दुनिया
सखि , पूरी दुनिया
और न कोई |
७५ - एवरी बोडी
इज इम्पोरटेंट
नन एलोन
७४ - हर आदमी
महत्वपूर्ण होता
हर आदमी |
७३ - दूर रहते
कभी - कभी मिलते
प्रसन्न होते |
७२ - चोबीस घंटे
अन्ड़तालिस घंटे
में अंतर है |
[ bglr /kol ]
७१ - मात्र प्रेम से
चलती है जिंदगी
घृणा से नहीं |
७० - नहीं संभव
युद्ध निर्णायक हो
कोई भी कभी |
६९ - चलो इतना
बहाना तो बनाया
थोड़ा पीने का |
६८ - सही बात है
किसको फुर्सत है
जो हाल पूछे |
६७ - यह आदमी
कितना चालाक है
दुष्ट - दानव |
६६ - अपना ज्ञान
नहीं , निज स्वभाव
लिखते हम |
६५ - एक से एक
अनुभव बनते
राह चलते |
६४ - प्यार के किस्से
अजीब अजीब से
याद आते हैं |
६३ - खुश थे हम
बहुत गरीबी थी
बचपन में |
६२ - तुम्हारी रजा
कोई क्या कर डाले
तब प्राप्त हो |
६१ - सेक्स के पार
हुए सेक्स में डूब
जाने के बाद |
६० - सब तो किया
कुछ भी छोड़ा नहीं
जो कर सका |
५९ - बने न बने
बिगाड़ तो दिया ही
व्यवस्था को |
५८ - लालच जब
मन में ही नहीं है
तब फिर क्या |
५७ - समझनी है
बहुत करीब से
उनकी मंशा |
५६ - सरल ही हैं
समस्याओं के हल
हम समस्या |
५५ - झेलनी तो है
प्रताड़ना , सिखाते
हैं शिष्टाचार \
५४ - बुरे फल भी
लोक प्रियता के हैं
कष्ट कारक |
५३ - सवेरे चढ़ा
जो आँख पर चश्मा
शाम उतरा |
५२ - अंग्रेजी भी तो
साधारण भाषा है
उनके लिए |
५१ - प्रतीक्षा में है
सुपर मानव की
हमारा देश |
५० - जीने आया हूँ
सुन लीजिये आप
मरने नहीं |
४९ - पानी के साथ
फेंके तो जा रहे हैं
टब के बच्चे |
४८ - मृत्यु होगी तो
जीवन के बाद न
अभी तो जिंदा |
४७ - जन्म दिन है
मेरा रोना बिल्कुल
मना है आज |
४६ - भ्रम तो था ही
आप मेरे मित्र हैं
अब टूटा है |
४५ - आत्मा धिक्कारे
तभी बात बनेगी
न्याय आएगा |
४४ - सरकार से
मानता हूँ कि वह
सरकार हो |
४३ - इतना तो हैं
हम प्रगतिशील
हाथ मिलाते |
४२ - जो भी हो तो हो
देवी हो तो देवी हो
वेश्या तो वेश्या |
४१ - देवता नहीं
हैवान भी नहीं हूँ
तो आदमी हूँ |
४० - बड़े दबाव
मानव सभ्यता ने
झेले हैं , मित्र !
३९ - संयोग वश
हम उनसे मिले
उनके हुए |
३८ - मित्रता वश
चाहें हाथ थामो या
या गले लगाओ |
३७ - किस प्रकार
शरीर को बचाए
भीड़ में बेटी |
३६ - नहीं चलेगी
किसी भी आदर्श से
यह दुनिया |
३५ - दुर्घटना से
अभी तो बच गए
लेकिन फिर -- |
३४ - नहीं रहूँगा
हमेशा मैं अकेला
साथी आयेंगे |
३३ - हम न तब
जवान थे , न अब
कुछ बूढ़े हैं |
३२ - कोई एक हो
तो बताएं भी , यहाँ
तो अनेक हैं |
३१ - नाम रहेंगे
जातियों का आभास
नहीं रहेगा |
३० - दुनिया दारी
पालन करनी है
सही हो न हो |
२९ - देते रहिये
अक्ल नहीं आयेगी
इस लोक को |
२८ - यहाँ आये हैं
दूरसे चलकर
अब पहुंचे |
२७ - और क्या चारा
क्षमा के अतिरिक्त
या पाश्चाताप .
२६ -बात करके
अपनी जुबान क्यों
बिलावजह
खराब करते हो
अनावश्यक.
२५ - बिगाड़ दे जो
इतना भी क्या प्यार
माँ हो या बेटा .
२४ - हमने जाना
मन को मनाना है
कुछ पाना है .
२३ - अचंभित हो
सोच में पड़ गया
वह ईश्वर
देखकर आदमी
चकरा गया .
२४ - स्वर्ग होता या
नहीं होता , चाहता
हर आदमी .
२३ - थोड्रा उत्साह
पहले ज़रूर था
अब नहीं है .
२२ - लो , मैं खुद ही
कटघरे में खड़ा
हो गया तेरे .
१ - निराश न हो
ज्यादा आशा न करो
यह भी तो है .
२ - हर व्यक्ति का
गुज़र - बसर हो
ऐसा चाहिए
समाज , सरकार
मरे न कोई .
३ - उससे होता
तुमसे न होता तो
मेरा विवाह .
४ - अच्छा नहीं है
पैर छूना इतना
बुरा भी नहीं
पैर छूना इतना
रीति की बात .
५ - हुआ ही होगा
हुआ ही होगा कुछ
दुनिया बनी .
६ - खाना मना है
ऐसा नहीं है , बस
मन नहीं है .
७ - कुछ नहीं हूँ
आद्यांत तुम्हारा हूँ
ऐसा समझो .
८ - वह करेगा
अपने ही मन की
निष्फल पूजा .
९ - दूरी ही जानो
नज़दीकी नहीं है
यदि उनसे
१० - हमें ज्ञात है
धर्म निरपेक्षता
का मतलब .
११ - आगे बनेंगे
नाटक कार , अभी
बाल बढ़ाए .
१२ - संभाल कर
कीजिये आलोचना
कान न पके
१३ - धूमधाम से
हुयी थी मेरी शादी
तलाक़ हुआ |
१४ - मैं चल रहा
दवा चल रही है
श्वांस चलती .
१५ - जिसको तुम
लिखना कहते हो
लिखना क्या है |
१६ - छलावा ही है
यद्यपि वह भी तो
लेकिन प्रिय |
१७ - बूढ़ों के लिए
कभी मत खरीदो
नयी रजाई |
१८ - इत्मिनान से
था ,हूँ और रहूँगा
सब स्वीकार |
१९ - कराहने से
दर्द कम होता है
मनोविज्ञान |
२० - स्थितियां तो हैं
न सच बोलने की
न सुनने की |
२१ - दुखी करती
सच न बोल पाने
की मजबूरी |
===================c/o to pre no. 1
~!@#$%^&*()_+ THE END .
किसके मन में क्या
मुझे क्या पता ! !
९९ - कुछ न सोचो
आंख बंद कर लो
ध्यान लगाओ .
९८ - यह , कहाँ तो
पहुँचा है फकीर
लौटता नहीं .
९७ - जीवन भाष्य
खेतिहर मनई
खूब जानता
अमिताभ बच्चन
जैसा किसान
कहने का आशय
नहीं है मेरा .
९६ - ज़रूरी नहीं
बोलना पटापट
चुप भी रहो .
९५ - लड़का होता
तो मुझसे लड़ता
ज़मीन बांटो .
९४ - दुर्घटना से
यह दुनिया बनी
बुरी घटना .
९३ - उपनाम तो
बेमानी हो जाने हैं
किसी भी दिन .
९२ - कौन बड़ा है
कुछ तय नहीं है
कौन है छोटा .
९१ - धर्म , धर्म है
तमाम नाम , भ्रम
पैदा करते .
९० - किसके लिए
रुदन रत हूँ मैं
प्रथम प्रेम .
८९ - कुछ भी करो
कंडोम लगाकर
करो तो ठीक .
८८ - बहू जो आई
आ गया हाहाकार
हा- हा , हू- हू का ,
८७ - कभी कभी तो
इंसान होते ही हैं
मुल्ला पण्डे भी .
८६ - अपने आप
समझें तो समझें
मैं क्यों बताऊँ .
८५ - दुनिया को क्या
जानना पर्याप्त है ?
बिल्कुल नहीं .
८४ - बात कहना
भी एक काम ही है
महत्व पूर्ण .
८३ पहले पार
छोटी -छोटी दूरियां
बड़ी बाद में |
८२ - बुलाओ मत
अपने में खोये हैं
महोदय जी |
८० - हो ही जाती है
शराफत प्रकट
बना कीजिये |
७९ - बैठ गए हैं
एक खूंटा पकड़
छूटें तो कैसे |
७८ - जैसा भी मैंने
जिसकी कल्पना की
वह हो गया |
७७ - इस शीशे को
साफ़ होना चाहिए
बाहर से भी |
७६ - यही दुनिया
सखि , पूरी दुनिया
और न कोई |
७५ - एवरी बोडी
इज इम्पोरटेंट
नन एलोन
७४ - हर आदमी
महत्वपूर्ण होता
हर आदमी |
७३ - दूर रहते
कभी - कभी मिलते
प्रसन्न होते |
७२ - चोबीस घंटे
अन्ड़तालिस घंटे
में अंतर है |
[ bglr /kol ]
७१ - मात्र प्रेम से
चलती है जिंदगी
घृणा से नहीं |
७० - नहीं संभव
युद्ध निर्णायक हो
कोई भी कभी |
६९ - चलो इतना
बहाना तो बनाया
थोड़ा पीने का |
६८ - सही बात है
किसको फुर्सत है
जो हाल पूछे |
६७ - यह आदमी
कितना चालाक है
दुष्ट - दानव |
६६ - अपना ज्ञान
नहीं , निज स्वभाव
लिखते हम |
६५ - एक से एक
अनुभव बनते
राह चलते |
६४ - प्यार के किस्से
अजीब अजीब से
याद आते हैं |
६३ - खुश थे हम
बहुत गरीबी थी
बचपन में |
६२ - तुम्हारी रजा
कोई क्या कर डाले
तब प्राप्त हो |
६१ - सेक्स के पार
हुए सेक्स में डूब
जाने के बाद |
६० - सब तो किया
कुछ भी छोड़ा नहीं
जो कर सका |
५९ - बने न बने
बिगाड़ तो दिया ही
व्यवस्था को |
५८ - लालच जब
मन में ही नहीं है
तब फिर क्या |
५७ - समझनी है
बहुत करीब से
उनकी मंशा |
५६ - सरल ही हैं
समस्याओं के हल
हम समस्या |
५५ - झेलनी तो है
प्रताड़ना , सिखाते
हैं शिष्टाचार \
५४ - बुरे फल भी
लोक प्रियता के हैं
कष्ट कारक |
५३ - सवेरे चढ़ा
जो आँख पर चश्मा
शाम उतरा |
५२ - अंग्रेजी भी तो
साधारण भाषा है
उनके लिए |
५१ - प्रतीक्षा में है
सुपर मानव की
हमारा देश |
५० - जीने आया हूँ
सुन लीजिये आप
मरने नहीं |
४९ - पानी के साथ
फेंके तो जा रहे हैं
टब के बच्चे |
४८ - मृत्यु होगी तो
जीवन के बाद न
अभी तो जिंदा |
४७ - जन्म दिन है
मेरा रोना बिल्कुल
मना है आज |
४६ - भ्रम तो था ही
आप मेरे मित्र हैं
अब टूटा है |
४५ - आत्मा धिक्कारे
तभी बात बनेगी
न्याय आएगा |
४४ - सरकार से
मानता हूँ कि वह
सरकार हो |
४३ - इतना तो हैं
हम प्रगतिशील
हाथ मिलाते |
४२ - जो भी हो तो हो
देवी हो तो देवी हो
वेश्या तो वेश्या |
४१ - देवता नहीं
हैवान भी नहीं हूँ
तो आदमी हूँ |
४० - बड़े दबाव
मानव सभ्यता ने
झेले हैं , मित्र !
३९ - संयोग वश
हम उनसे मिले
उनके हुए |
३८ - मित्रता वश
चाहें हाथ थामो या
या गले लगाओ |
३७ - किस प्रकार
शरीर को बचाए
भीड़ में बेटी |
३६ - नहीं चलेगी
किसी भी आदर्श से
यह दुनिया |
३५ - दुर्घटना से
अभी तो बच गए
लेकिन फिर -- |
३४ - नहीं रहूँगा
हमेशा मैं अकेला
साथी आयेंगे |
३३ - हम न तब
जवान थे , न अब
कुछ बूढ़े हैं |
३२ - कोई एक हो
तो बताएं भी , यहाँ
तो अनेक हैं |
३१ - नाम रहेंगे
जातियों का आभास
नहीं रहेगा |
३० - दुनिया दारी
पालन करनी है
सही हो न हो |
२९ - देते रहिये
अक्ल नहीं आयेगी
इस लोक को |
२८ - यहाँ आये हैं
दूरसे चलकर
अब पहुंचे |
२७ - और क्या चारा
क्षमा के अतिरिक्त
या पाश्चाताप .
२६ -बात करके
अपनी जुबान क्यों
बिलावजह
खराब करते हो
अनावश्यक.
२५ - बिगाड़ दे जो
इतना भी क्या प्यार
माँ हो या बेटा .
२४ - हमने जाना
मन को मनाना है
कुछ पाना है .
२३ - अचंभित हो
सोच में पड़ गया
वह ईश्वर
देखकर आदमी
चकरा गया .
२४ - स्वर्ग होता या
नहीं होता , चाहता
हर आदमी .
२३ - थोड्रा उत्साह
पहले ज़रूर था
अब नहीं है .
२२ - लो , मैं खुद ही
कटघरे में खड़ा
हो गया तेरे .
१ - निराश न हो
ज्यादा आशा न करो
यह भी तो है .
२ - हर व्यक्ति का
गुज़र - बसर हो
ऐसा चाहिए
समाज , सरकार
मरे न कोई .
३ - उससे होता
तुमसे न होता तो
मेरा विवाह .
४ - अच्छा नहीं है
पैर छूना इतना
बुरा भी नहीं
पैर छूना इतना
रीति की बात .
५ - हुआ ही होगा
हुआ ही होगा कुछ
दुनिया बनी .
६ - खाना मना है
ऐसा नहीं है , बस
मन नहीं है .
७ - कुछ नहीं हूँ
आद्यांत तुम्हारा हूँ
ऐसा समझो .
८ - वह करेगा
अपने ही मन की
निष्फल पूजा .
९ - दूरी ही जानो
नज़दीकी नहीं है
यदि उनसे
१० - हमें ज्ञात है
धर्म निरपेक्षता
का मतलब .
११ - आगे बनेंगे
नाटक कार , अभी
बाल बढ़ाए .
१२ - संभाल कर
कीजिये आलोचना
कान न पके
१३ - धूमधाम से
हुयी थी मेरी शादी
तलाक़ हुआ |
१४ - मैं चल रहा
दवा चल रही है
श्वांस चलती .
१५ - जिसको तुम
लिखना कहते हो
लिखना क्या है |
१६ - छलावा ही है
यद्यपि वह भी तो
लेकिन प्रिय |
१७ - बूढ़ों के लिए
कभी मत खरीदो
नयी रजाई |
१८ - इत्मिनान से
था ,हूँ और रहूँगा
सब स्वीकार |
१९ - कराहने से
दर्द कम होता है
मनोविज्ञान |
२० - स्थितियां तो हैं
न सच बोलने की
न सुनने की |
२१ - दुखी करती
सच न बोल पाने
की मजबूरी |
===================c/o to pre no. 1
~!@#$%^&*()_+ THE END .
हाइकु किताब [Four] , 3 lines , 100nos up
१०० -धर्म रहेंगे
ईश्वर भी रहेगा
अब बताओ .
९९ - स्वत्वाधिकार
कहाँ है किसका है
कोई बताये .
९८ - लगे रहो तो
मिल तो जाता ही है
कुछ न कुछ .
९७ - जन्म की जाति
मिटा तो नहीं पाए
भुला तो सके |
९६ - राजकुमार
सपनों का ढूढोगी
छली जाओगी |
९५ - मन कहता -
नेता क्या होता है जी
लेकिन होते .
९४ - जाड़ा न फिट
बरसात बेकार
गर्मी न ठीक .
९३ - प्यासे रहोगे
प्यास बढ़ाओगे तो
प्यास मिटाओ .
९२ - नींद आई थी
तभी सोया था मैं
अब जागा हूँ .
९१ -थोडा हँसने
की गुंजाइश रखो
रोने के बीच .
९० - लौटे बराती
हारे हुए जुआरी
हम हो गए .
८९ - कोई भी बाप
पुत्र से संतुष्ट हो
संभव नहीं .
८८ - धार्मिक नहीं
धर्म में पैदा हुआ
बात ज़रूर .
८७ - खुश होने का
प्रयास करता हूँ
सफल होता .
८६ - सम्बन्ध रखो
परिवार न छोड़ो
लेकिन तुम .
८५ - बोल लीजिये
बोलने की आजादी
खूब तो है न !
८४ - और न अब
जितना ठगा गया
वह बहुत .
८३ - गतिशील हूँ
प्रगतिशील नहीं
अतः बेकार .
८२ -संत तो हम
कि कोई जाना नहीं
हम संत हैं .
८१ - पूछना क्या है
सब तो प्रकट है
दाढ़ी चन्दन .
८० - मंदिर नहीं
रह गए पवित्र
टूटें भी तो क्या !
७९ - लगता तो है
विचारक बड़े हैं
हैं भी या नहीं !
७८ - हर मंदिर
माथा नवाने योग्य
नहीं होता है |
७७ - शादी करके
सहजीवन में हूँ
पत्नी के साथ .
७६ - प्रदर्शन था
वह कर दिखाया
काम समाप्त .
७५ - हम दुखी थे
हम दुखी रहेंगे
हम दुखी हैं .
७४ - प्रश्न पूछता
उलझाने के लिए
जिम्मा आपका .
७३ - दुखी होने का
मन ही हो आता है
कभी कभी तो .
७२ - आते जाते हैं
तमाम तो विचार
ध्यान कैसे हो ?
७१ - सूनी बाँहों में
अकेले कैसे रहूँ
कोई नहीं है .
७० - आत्महत्या का
निर्णय क्या नहीं है
आत्मनिर्णय ?
६९ - अहंकार तो
कविता लिखने से
पहले आया .
६८ - कौन जानता
यह बुद्धू लड़का
बुद्ध हो जाए !
६७ - हमें पता है
कुछ छिपा रहे हो
वस्त्रों के पीछे
६६ - चाँद कमेटी
से पूछ लूं , तो तुझे
मैं चंद कहूं
६५ - मेरी रचना
आप नहीं , आप के
बच्चे पढेंगे
६४ - मेरी रचना
आप की औलादों के
कोर्स में होगी
६३ - विचार होंगे
तो आप लिखेंगे ही
विधा कोई हो
६२ - विचार होंगे
तो कुछ भी लिखोगे
रचना होगी
६१ - गुस्सा होने से
फायदा नहीं होता
कभी कुछ भी
६० - थोड़ा सा झूठ
ज़रूर है इसमें
क्षमा योग्य है
५९ - धर्म संकट
इतना न आसान
परिवर्तन |
५८ - क्या कोई मूल्य
होगा आपके पास !
थोड़ा दीजिये |
५७ - खेल वही है
कलाकार बदले
क्या फर्क आया ?
१ - वही औरत
रानी, वही औरत
मजदूरनी
२ - जानवरों में
सेक्स का आधिक्य तो
लक्षित नहीं
३ - बुद्धि बड़ी है
घूस, दहेज़ तर्क
से प्रमाणित
४ - क्या हो जायेगा
वह जो मिल जाये
ज़रा देर में.
५ - परिसीमन
जागतिक संबंधों
में भी ज़रूरी
६ - कुछ संभव
न कुछ असंभव
बस हो जाये
७ - क्यों नज़रों से
गिरते हो दानिश
क्या करते हो
८ - कौन पकड़े
मुख्य मुद्दा तो यह
म्याऊँ का ठौर
९ - प्यार करना
औरतें जानती हैं
और छलना
१० - अपने बच्चे
केवल प्यारे बच्चे
अन्य के नहीं
११ - पहले कौन
पकड़ेगा अंगुली
यही झगड़ा
१२ - जो भी करेगा
शुरू, वही जीतेगा
स्त्री या पुरुष
१३ - पहले कौन
करे प्रारंभ, प्रेम
नर या नारी
१४ - सब की नहीं
अपनी रह चलो
युग को जीतो
१५ - ऐसा किया तो
बुरे फंस जाओगे
ऐसा न करो
१६ - छात्र एकता
छात्रसंघ, अर्थात
अराजकता
१७ - बहुत पाया
इससे ज्यादा पाता
अपच होता
१८ - न हो तो न दो
लेकिन कभी जब
हो तो दे देना
१९ - हर एक को
पसंद नहीं आती
हर व्यवस्था
२० - अपना पादें
दूसरे हवा खोलें
बर्दाश्त नहीं
२१ - सभी हाइकु
तो जीवन दर्शन
नहीं हांकते
२२ -बात कर लें
बात करके देखें
बात ही करें
२३ - गुंडागर्दी जो
नहीं चल पानी थी
चल रही है
२४ - उतना ओशो
नहीं बन पाया मैं
जितना वे हैं
२५ - जाति सत्य है
जनगणना और
सत्य बनाती
२६ - उनको देख
फूंक सरक जाती
बास या पत्नी
२७ - अपना मत
बनाना पड़ता है
कोई न कोई
२८ - कहा मुझसे
साम्प्रदायिकता ने
नेता मरें तो ....
२९ - मर जाएगी
साम्प्रदायिकता जो
नेता मरें तो
३० - बच्चों से बड़े
लोगों जैसी उम्मीद
क्यों की जाये
३१ - बाप का फर्ज़
बच्चे पालना, आगे
बच्चो की दया
३२ - तय करता
मैं अपना एजेंडा
निज मन में
३३ - बोलता है जो
सब अहंकार है
सत्यार्थ नहीं
३४ - विषमता हो
पर प्रेम के साथ
तो चलेगा क्या?
३५ - प्यार!हाँ अच्छा
तो लगता कहना
करना किसे?
३६ - निहित पक्ष
स्वार्थी शब्दावली को
मेरा प्रणाम
३७ - कई ढंग से
ढूँढ़ता हूँ आराध्य
पूजा प्रकार
३८ - कटु ज़रूर
सत्य से भरपूर
उसकी बातें
३९ - सजी संवरी
है इतनी औरतें
किसके लिए
४० - आँखें फेर लो
तुम्हे नहीं पसंद
टी वी चलेगा
४१ - ge u rc
toku Fks u vc
dksbZZ cw<-s gSa
४१ - gjk vkrad
xs#vk Hkh vkrad
yky Hkh vkrad
४२ - dgka rks tk;s
frjaxs ds e/; dk
lQsn jax
४३ - yxrk rks gS
Ckktkj vkd"kZd
Qalrs ge
४४ - eSa fdlh ls Hkh
[kq’k ugha gksrk gwaA
lrdZrk esa
४५ - पीठ फेरना
तो पड़ेगा मुझको
आगे जो जाना
४६ - यौन शुचिता
दिमाग से निकल
तो आगे बढ़
४७ - लंच बाहर
डिनर घर में हो
विवाह संस्था
४८ - तिस पर भी
जो मिल जाये खा लो
सिद्धांत यही
४९ -नहीं तो लेते
प्यार बिना पीयर्स
बाप से बच्चे
५०- -हमको वोट
जो देना चाहें] वे दें
न चाहें] न दें
५१ - बाप का बोझ
सच बोलूं] तो नहीं
उठाया जाता
५२ - सारा साहस
मिटटी में मिल गया
लक्ष्य पाकर
५३ - पानी की धार
आश्चर्यचकित हो
देखता हूँ मैं
५४ - कितना सोचें
ख़त्म ही नहीं होता
कभी] सोचना
५५ - प्रेम करते
परवाह लेकिन
नहीं करते
५६ - प्रेम ज़रूर
लेकिन परवाह
उतना नहीं
============= see 57 pre 1
THE END HERE
THE END HERE
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2010
सोचना पड़ेगा [ points to ponder ]
४ -
१ - आदमी मंदिर , मस्जिद , मूर्तियाँ बनाता रहेगा | तब तक ,जब तक ,या तो उसे इनसे संतोष हो जाए ,या फिर वह इनसे ऊब जाए | अब यहाँ बीच में यह न टपकियेगा कि मस्जिदें मूर्तियाँ नहीं हैं !
===========================
२ - प्रश्न = सावरकर क्यों सफल नहीं हुए , जिन्ना क्यों सफल हो गए ? ?
====================
३ - आपको एक जीवन मिला है | ध्यान दीजियेगा , मैंने जी ..व ...न ..कहा है !

गलतबयानी 11
११ - लोकतंत्र को ही आधार बना लीजिये | यदि भारत का हिन्दू किसी मुसलमान को वोट न दे तो हम आप उसका क्या कर लेंगे ? जिस प्रकार पाकिस्तान में कोई मुसलमान किसी हिन्दू को वोट नहीं देता |
१० --छिनाल होना स्त्री का जन्मसिद्ध अधिकार है ,और छिछोरा होना पुरुष का |
९ - धन्यवाद कहना होगा चोरों को जिनकी वजह से ताला आविष्कार में आया , और इसका व्यवसाय बढ़ा |
८ -वैसे तो इसमें मेरी काबिलियत ही नहीं है, लेकिन मैं सोचता हूँ की यदि मुझे लिखना आ भी जाए तो भी मैं क्रांतिकारी गाने न लिखूं | कारण यह है कि इन गानों का दुरूपयोग कथित क्रांतिकारी लोग बहुत करते हैं | वे क्रान्ति तो कर नहीं पाते या करना चाहते नहीं या करने कि क्षमता नहीं रखते , बस गला फाड़कर , ढपली बजाकर , नाच - गा कर
क्रान्ति के दंभ में चकनाचूर होकर क्रान्ति कर्म की बड़ी क्षति करते हैं |
७ - " एम. ए. तो हैं ही | बस बीच में एल लग जाय तो एम. एल.ए. हो जांय ! "
या फिर भोपाल गैस कांड की बरसी पर जिसमे भी चार छः लोग मरे थे , मुसलमानों में कोई हलचल नहीं दिखाई पड़ती , जब की 6 दिस. बाबरी बरसी पर वे पूरे देश को पुलिस की तैनाती से लबरेज़ कर देते हैं ? इस दुर्घटना में तो कोई मुसलमान मरा भी नहीं था | बाबरी मस्जिद कोई हिन्दुओं का सोमनाथ मंदिर जैसा हो गया क्या ? हिन्दू तो चलिए मूर्तिपूजा के लिए चिर –अपमानित हैं , मुसलमान कब से मूर्तिपूजक हो गए ? क्या उन पर भी हिन्दुओं का भूत सवार हो गया ? क्या वे मुसलमान नहीं रह गए ? मुसलमान सामान्य नागरिकता में क्यों नहीं आते यह दुखदायी प्रश्न है |
६ - गंभीर प्रश्न
क्या कारण है की १९८४ के दंगों की बरसी पर जिसमे दो - चार लोग मरे थे ,
६ - गंभीर प्रश्न
क्या कारण है की १९८४ के दंगों की बरसी पर जिसमे दो - चार लोग मरे थे ,
५ - परधानों की एक पचायत ने लड़कियों को मोबाइल रखने पर रोक लगा दी है | उनका आदेश सही है या गलत ,यह मैं नहीं जानता | मैं कुछ कर भी नहीं सकता | उनका सहयोग मैं इस ऑफर के साथ कर सकता हूँ की उन्हें जब भी बात करनी हो मेरी मोबाइल से कर लिया करें | उनका कोई पैसा भी खर्च नहीं होगा और चुपके से काम भी चल जाएगा |
३ - हम कुछ लोगों के भाग्य ईश्वर ने तीन रूपये वाली use and throw डोट पेन से लिखी | इसलिए हम कभी
किसी द्वारा use कर लिए जाते हैं , कोई हमें use करने के बाद कभी throw कर देता है |
२ - आदमी के लिए अकेलापन इसलिए भी ज़रूरी है जिससे वह स्वतंत्रतापूर्वक अपनी हवा निकाल सके |
१ - मुग़ल / अँगरेज़ भारत में जब हिन्दुवों को उर्दू भाषा से कोई ऐतराज़ नहीं हुयी और उन्होंने उसे खूब अपनाया और
प्रयोग किया , तो अब आज़ाद भारत में किसी मुसलमान / अँगरेज़ को हिन्दी भाषा से आपत्ति क्यों हो ?
========== page starts from here / down to up side
~!@#$%^&*()
गुरुवार, 2 दिसंबर 2010
कथित कविता [contd.]
२९ -
२८ -जब बूढ़ा पेंसन पाता है तब बेटा उसे खर्चा क्यों दे ?
२७ - प्रेम ही नहीं
मुझसे घृणा भी
सुबूत है कि
आप मेरे हैं |
१ - हम बहस में
नहीं पड़ते
हम निर्णय करते हैं
और चल देते हैं |
===
२ - चुटकी बजाते ही
हम कुछ कर लेते ,
चलो चुटकियाँ बजाएं |
===
३ - अपनी सीमा समझ
मेरे पास आ
मेरे घेरे में
"आ ' जद ' में आ "
आज़ादी कहती |
===
४ - कोई ऐसा विषय बताओ
जिस पर मैंने
कविता न की हो ,
तो उसकी
समस्या पूर्ति करूँ |
===
५ - मैं कोई पदचिन्ह नहीं छोड़ता
छोडूंगा तो तुम
उस पर चलने लगोगे ,
अपने पैरों पर चलो |
===
६ -कहने से
पूरी नहीं होती
हर बात
चुप होना पड़ता है |
====
७ - अभी बहुत अच्छा है
बहुत हल्का हूँ मैं
मेरे शव को मेरा एक पुत्र
एक पुत्री मिलकर
कब्र में डाल सकते हैं |
लेकिन यदि
ज्यादा मान -सम्मान ,
प्रतिष्ठा -पुरस्कार का भार
तमगों का बोझ
अपनी देह पर लादूंगा
तो मेरे परिजनों को
अतिरिक्त मजदूर लगाने पड़ेंगे
मेरी लाश को कब्र में
आहिस्ता उतारने के लिए |
मौके से कहीं मजदूर न मिले
तो कब्र में मजबूरन मुझे
धक्का देकर डालेंगे
और मेरे शरीर को कष्ट होगा |
=======
८ - बहुत अच्छा , आप
खूब सुंदर तो लिख लेते हैं ,
मेरे जैसा टेढ़ा - मेढ़ा
लिखिए तो जानूं !
=====
९ - हम अजब संकट में हैं
हम जिसको प्यार करते हैं
वह अपने कुत्ते को
प्यार करती है /
=====
१० - राजा से पूछो
वह टोपियाँ सिलना
जानता है या नहीं !
[or औरंगजेब को याद करो ,
और फिर अपने मंत्री ,
मुख्य मंत्री - प्रधान मंत्री से पूछो -
उसे टोपियाँ सिलनी
आती हैं या नहीं ? ]
=======
११ - हम उस दौड़ में नहीं हैं
जिसमे तुम हमें
असफल समझते हो /
======
१२ - सोच रहा हूँ अभी
लिखने के बारे में
सीख रहा हूँ अभी लिखना
मेरे लेखक बनने की
संभावना नहीं है /
======
१३ - १५ -अगस्त
सोच रहा हूँ मुझे
कैसे मनाना चाहिए १५ अगस्त
आम आदमी की तरह
यह दिन भी " आया -गया हो गया " जैसा ,
या विशिष्ट बुद्धिजीवी की तरह -
"हाय -हाय क्या हो गया है लोकतंत्र को
इतनी समस्याएं आ गयी हैं
आज़ादी के बाद
कि कलम सूख गयी लिखते -लिखते
गला बैठ गया चिल्लाते - चिल्लाते
आँखें धंस गयीं मोटी -मोटी
किताबें पढ़कर " |
मैं विधान सभा की झांकी
देखने निकल पड़ा , और
रात भर रिक्शे वालों , मजदूरों '
के साथ वहीँ जी पी ओं
पार्क में पड़ा रहा |
==============
१४ -जंगल का मज़ा
इसी में है कि
शेर , शेर रहे
बकरी , बकरी रहे |
==========
१५ - क्या करें
उसे न आने दें
जो पैदा होना चाहता ?
=============
१६ - सोचता हूँ कहीं
भ्रूण हत्या न हो जाये
ईश्वर की
जो पैदा होना चाहता है !
=============
१७ - खुद थूको चाँद पर
और जब थूक
तुम्हारे ऊपर गिरे
तो तुम कह सकते हो
देखो मैं कितना बड़ा आदमी हूँ |
===============
१८ - कोई सफ़र
होता नहीं
कुछ पैदल
चले बिना |
========
१९ - इजाज़त किसी को
नहीं है , लेकिन
इजाज़त मांगता
कौन है ! [ambiguous ]
==========
२० - आकर्षक पहाड़
आकर्षक
उन्नत उरोज |
==========
२१ - वह करेगा
अपने मन की
करते रहो
पूजा - पाठ |
==============
२२ - ईश्वर है तो
उसका कोई
मतलब भी
होना चाहिए
या यूँ ही
जपे जायेंगे
माला , बजाये
जायेंगे ढपली !
============
२३ - चिंता छोडो
----------
ज्यादा चिंता न करो भाई
बस अपनी रोटी और रोज़ी
का इंतजाम करो
और शान्ति से रहो |
रोटी के साथ शान्ति ही जोड़ो
रोटी के साथ कमल मत जोड़ो |
यह कमल- वमल का खेल
राजा - रानियों का है
और तुम राजा - रानी नहीं हो |
जो तुम्हें कमल का वास्ता देते हैं ,
समझ लो वे राजा के आदमी हैं
तुम्हे राजा की
लिप्सा में शामिल कर
वे तुम्हे मरवाना चाहते हैं
और राजा का राज्य
स्थापित करना चाहते हैं |
वरना भला कमल
तुम्हारे किस काम का |
शान्ति से काम लो और
रोटी का इंतजाम करो ,बस !
अपना जीवन सत्ता के खेल में मत गंवाओ |
लोकतंत्र के भ्रम में मत पड़ो
यह कभी नहीं होता , कभी नहीं होगा
बहुत शौक हो तो नेताओं के
चक्कर में पड़कर देख लो
आता - डाल का भाव
मालूम पड़ जायगा |
इसलिए , केवल आता डाल देखो
और कायम रखो
अपने तन मन की शान्ति
अमन और चैन |
============================
२४ - कोई किस्सा
केवल आपका नहीं है
वह सबका है |
===============
२५ - कुछ डाक्टरों की पर्चियां
कुछ दवाओं की रसीदें
जांच की रपटें तमाम
मिलीं उसके बैग से
उसके मर जाने के बाद |
========================
२६ - मेरा प्रश्न है -
मुझे कविता
लिखनी ही
क्यों पड़ती है ?
=============
~!@#$%^&*()_+ THE END [ read 27 pre 1 ]

सदस्यता लें
संदेश (Atom)