१ - बच्चे नक़ल करते हैं
बच्चे नक़ल करके
सीखते , बड़े होते हैं |
अब ऐसी स्थिति में ,
ऐसे समय में ,
उनके पास सीखने ,
पढ़ने , बड़े होने के
कौन से साधन
उपलब्ध हैं भला !
किसकी तो नक़ल करें वे ?
===========
२ - कमाता कोई नही है
मेहनत की कमाई में
भला क्या बरक्कत !
ईमानदारी से कोई
लखपति - करोड़पति
नहीं बनता |
सब लूटते हैं , चोरी करते ,
डाका डालते हैं ;
घूस लेते , भ्रष्टाचार -
स्कैम करते
अपने ही तरीके से
छद्म या प्रकट
सूक्ष्म या स्थूल
हर कोई , छोटा बड़ा
कर्मचारी - व्यापारी - अधिकारी
तभी वह धनाढ्य बनता |
हराम की कमाई तो बस
दो जून नमक - रोटी ही दे सकती है
किसे संतोष इतने पर !
==================== [ कवितायेँ ]
उग्रनाथ'नागरिक'(1946, बस्ती) का संपूर्ण सृजनात्मक एवं संरचनात्मक संसार | अध्यात्म,धर्म और राज्य के संबंध में साहित्य,विचार,योजनाएँ एवं कार्यक्रम @
बुधवार, 5 जनवरी 2011
समतावादी [ कथन ]
* आप समतावादी हैं इसलिए आप उनके बराबर होंगे ,
मैं विषमतावादी हूँ इसलिए मैं उनके बराबर नहीं हूँ |#
[ कथन ]
मैं विषमतावादी हूँ इसलिए मैं उनके बराबर नहीं हूँ |#
[ कथन ]
सुनने वाला नहीं [ कविता ]
* यदि कोई सुने ही नहीं
कोई सुनने वाला ही न हो
तो चिल्लाने से कोई
फायदा नहीं होता |
[ कविता ]
कोई सुनने वाला ही न हो
तो चिल्लाने से कोई
फायदा नहीं होता |
[ कविता ]
रामायण मेला
* लोहिया जी ने रामायण मेला क्या लगवा दिया कि उनकी धर्म निरपेक्षता की साख पर रामायण भी
धर्म निरपेक्षता हो गया |
* सिर्फ धार्मिक सीरिअल ही जनता में अंधविश्वास नहीं भरते , सामान्य टी वी के सीरिअल और सिनेमा
भी यह शुभकाम पर्याप्त करते हैं |
धर्म निरपेक्षता हो गया |
* सिर्फ धार्मिक सीरिअल ही जनता में अंधविश्वास नहीं भरते , सामान्य टी वी के सीरिअल और सिनेमा
भी यह शुभकाम पर्याप्त करते हैं |
टोका - टाकी
* मेरे पिता मुझे बात - बात पर टोकते थे , तब बुरा लगता था |
अब पुत्र मेरी किसी बात से मतलब नहीं रखता तो बुरा लगता है |
[ व्यक्तिगत ]
अब पुत्र मेरी किसी बात से मतलब नहीं रखता तो बुरा लगता है |
[ व्यक्तिगत ]
मंगलवार, 4 जनवरी 2011
मुस्लिम राजनीति
निजाम की मुखालफत
इस्लाम की आलोचना करो तो वह ईश निंदा , blasphemy , हो जाती है , और हम मुसलमान की आलोचना करना नहीं चाहते | इसलिए , ऐसी दशा में , हम मुस्लिम राजनीति का ही विरोध करना उचित और सुरक्षित समझते हैं |
वैज्ञानिक हिन्दू परिषद् ?
[ बेहतर इंसानी भविष्य के लिए ]

मूर्खता का प्रदर्शन
१ - आप बदलाव की चिंता करें , यह तो अच्छी बात है | लेकिन यह भी तो देखें , इसकी भी तो समीक्षा करें कि चीज़ें बदल क्यों नहीं रही हैं , हमारे - आपके तमाम प्रयासों के बावजूद !
२ - अपनी मूर्खता का बुद्धिमत्ता पूर्वक प्रदर्शन ही संस्कृति है |
२ - अपनी मूर्खता का बुद्धिमत्ता पूर्वक प्रदर्शन ही संस्कृति है |
इंतजार [ कविता ]
१ - बिस्तर बिछाता हूँ
इंतजार कर
थक हार कर , फिर
समेट ले जाता हूँ |
****
२ - ईश्वर की बातें
इसलिए सच हैं , क्योंकि
वह स्वयं झूठ है
और कुछ नहीं |
कुछ नहीं की ,
कुछ नहीं होने की ,
शून्यता की स्थिति में
कोई भी आएगा
वह सच ही कहेगा
तुम भी , मैं भी , वह भी |
===========
३ - मैं कह नहीं रहा हूँ
इसका मतलब यह नहीं है
की मुझे कुछ
कहना नहीं है
कहना तो है
पर कह नहीं रहा हूँ |
==============
४ - दरअसल होता यह है
की हम या तो
किसी के होते हैं ,
या फिर , उसके नहीं होते |
मीन - मेख निकलना
संभव नहीं होता , उसमें
जिसके हम होते हैं ,
और सहमति होते हुए भी
मुश्किल होता है खड़ा होना
साथ उसके
जिसके हम नहीं होते |
==========
इंतजार कर
थक हार कर , फिर
समेट ले जाता हूँ |
****
२ - ईश्वर की बातें
इसलिए सच हैं , क्योंकि
वह स्वयं झूठ है
और कुछ नहीं |
कुछ नहीं की ,
कुछ नहीं होने की ,
शून्यता की स्थिति में
कोई भी आएगा
वह सच ही कहेगा
तुम भी , मैं भी , वह भी |
===========
३ - मैं कह नहीं रहा हूँ
इसका मतलब यह नहीं है
की मुझे कुछ
कहना नहीं है
कहना तो है
पर कह नहीं रहा हूँ |
==============
४ - दरअसल होता यह है
की हम या तो
किसी के होते हैं ,
या फिर , उसके नहीं होते |
मीन - मेख निकलना
संभव नहीं होता , उसमें
जिसके हम होते हैं ,
और सहमति होते हुए भी
मुश्किल होता है खड़ा होना
साथ उसके
जिसके हम नहीं होते |
==========
शनिवार, 1 जनवरी 2011
new year 2011 nonstop nonsense
१ - चाहे ३१ दिसंबर हो चाहे पहली जनवरी , ख़ुशी मनाने की बात क्या है ?
२ - चलो एक पाखंड निभाएं / नया साल , नव वर्ष मनाएं /
२ - चलो एक पाखंड निभाएं / नया साल , नव वर्ष मनाएं /
३ - ६ महीने तक नया , फिर ६ महीने पुराना आने वाला वर्ष २०११ आपको शुभ हो
==========
अब आगे मानुषेर मुंशी के स्थान पर लिखूंगा = नॉनस्टॉप नोंसेंसे
बुद्धि विहीना nonstop nonsense [कोई समझदारी हो जाय तो क्षमा करें ]
गुरुवार, 30 दिसंबर 2010
Indian Religion
भारतीय धर्म
भारतीय होना सिर्फ राजनीतिक पहचान नहीं होना चाहिए | इसे भारतीयों का धर्म होना चाहिए , जिसमे सभी धर्म
सम्मिलित भी हो सकते हैं और बहिष्कृत भी \ तभी वास्तविक सेकुलरिज्म आएगा |
=================
मानसिक बनावट
धर्म एक मानसिक मेक अप है |यह पूरा हो चुका है तो आप के लिए धर्म ज़रूरी लगेगा | नहीं हुआ है तो धर्म के बगैर भी काम चल सकता है |
======================
दूर से प्रकृति , नजदीक से ईश्वर
ईश्वर कि अनुभूति नजदीक से अपने शरीर द्वारा ही प्राप्त होती है | शरीर की संरचना , उसका काम -काज ध्यान से
देखें तो ईश्वर की करामात का अनुमान लगता है | दूर से पेड़ -पौधे , हवा -पानी , नदियाँ - पहाड़ देखो तो उसे प्रकृति
कहकर टाला जा सकता है |
=======================
आस्था अटल नहीं
आस्था कोई ऐसी चीज नहीं जो अटल , अजर ,अमर ,चिरस्थायी और अपरिवर्तनशील हो |
राजनीति के तहत लोगों ने इसका इतना मन बढ़ा दिया है की यह लोगो के सर पर चढ़ नाचने लगी है , और
मनुष्य की आत्मिक - वैचारिक क्षमता को कमतर आँका जाने लगा है | वर्ना आस्था - विश्वास यदि इतना ही ज़रूरी ,प्राकृतिक और चट्टानवत होता तो ऐसा क्यों होता कि बगल के , पड़ोस के या परिवार के ही विभिन्न जनों की आस्थाएं अलग -अलग प्रकार की , अलग -अलग मात्राओं में होती | बल्कि हिन्दू -मुसलमान की आस्थाएं इतनी
विपरीत न होतीं | ज़ाहिर है यह सब दिमागी बनावट का खेल है | आदमी को खास विचार में ढाला जाता है , माँ - बाप - परिवार द्वारा समाज द्वारा ,और फिर अब तो राजनीति द्वारा भी | अपनी आस्था , अपने विचार व्यक्ति बदल भी सकता है , नए निजी विश्वास पाल सकता है , या अंधविश्वासों से मुक्ति पा सकता है | आस्था कोई पत्थर पर लकीर नहीं |
[ ugranath nagrik srivastava = 31/12/2010] MOB=09415160913, Email=priyasampadak@gmail.com ]

बुधवार, 29 दिसंबर 2010
निष्ठुर निर्धनता
१ - इतना ज्यादा मैंने अपने बच्चों के लिए नहीं किया है कि मेरे बच्चे मेरे लिए इतना ज्यादा करें !
२ - निष्ठुर निर्धनता
गरीबी ने मेरा पद , पहले अवर अभियंता फिर सहायक अभियंता , देखकर भी मेरा पीछा नहीं छोड़ा | वह निडर निश्चिन्त मुझसे चिपकी रही |
२ - निष्ठुर निर्धनता
गरीबी ने मेरा पद , पहले अवर अभियंता फिर सहायक अभियंता , देखकर भी मेरा पीछा नहीं छोड़ा | वह निडर निश्चिन्त मुझसे चिपकी रही |
करेला और नीम चढ़ा 17
१ - करेला , और नीम चढ़ा
उसमे भी कीड़ा पड़ा |-------------
२ - दुनिया न होती तो क्या होता
न वह होती , न वह होता |----
----------
३ - सूरज डूब गया , ठंडक बढ़ि आई |
मनई के देहिन पर कप्दन चढ़ि - चढ़ि आई |
४ - आज भी भोजन क्षुधा को मिल गया ,
या खुदाया फिर तुम्हारा शुक्रिया |
==========================
५ - थोड़ा दोष मुझे भी देना दुनिया नर्क बनाने का
थोड़ा श्रेय मुझे फिर देना दुनिया में सुख लाने का |६ - यदि आप किन्ही रोज़ नाशिस्तों में जायंगे
तो आप नाशिस्तों में बुलाये भी जायंगे |७ * उसने मुझे फँसाना चाहा , मैंने फँसना चाहा ..
८ * बहुत गहरे जम गयी काई . . .
९ * तुम कहते हो कोई नहीं था ,
रोया अतिशय लेकिन वह तो .....
१० - ऐ हवा मेरे संग - संग चल
ऐ फिजां मेरी हमवार बन | _ -- - -
११ * - ग़ज़ल
रदीफ़ = पहले के ज़माने में
ऐसा कहाँ होता था पहले के ज़माने में ,
ऐसा नहीं होता था पहले के ज़माने में |
जो सूख गयी दरिया , सूखेगा समंदर भी
कुदरत के फिक्र्दान थे , पहले के ज़माने में }
कहता था वही करता , करता वही जो कहता ,
होता था कोई संत जो पहले के ज़माने में |
======
१२ - नहीं संभव , नहीं संभव , नहीं संभव , नहीं संभव ,
जो तुम कहते हो , वह इस देश में कतई नहीं संभव |
======
१३ तब तो नहीं लगी थी लेकिन अब आकार वह लगी ,

=======
१४ - शमा की तीरगी को देखा है ,
मुझे मत ले चलो उसके नीचे |
१४ - शमा की तीरगी को देखा है ,
मुझे मत ले चलो उसके नीचे |
=======
१५ - फूल जो तुमने फेंका उस दिन तीर समान लगी |
१५ - फूल जो तुमने फेंका उस दिन तीर समान लगी |
===========
१६ - जैसे -जैसे हो रही दुनिया हमसे दूर
कहें नागरिक हम हुए चिंतन को मजबूर |
======
१७ - सोच रहा है वह दुनिया के बारे में ,
दुनिया है उसके बारे में सोच रही |
क्या होगा अब उसके पुत्र -पुत्रियों का ,
उसकी पत्नी निज नसीब पर झींक रही ||
====================लाल - हरा आतंकवाद
1 - I am a thinker . I do not think .
२ - जिसे आप शिक्षा कहते हैं उसे मैं सूचना कहना चाहता हूँ | बच्चों को मैं सूचना ही देना चाहूँगा | शिक्षा तो धर्म की दी जाति है | विज्ञान की जैसे शिक्षा हुयी , वह अवैज्ञानिक हुआ |
३ - इसमें क्या गलत बात है कि हिंदुस्तान में हिन्दुओं को विशेषाधिकार मिलना चाहिए !
४ - महत्वपूर्ण वे होते ही है जो निर्णय लेते हैं | इसीलिये राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध होते हैं |
५ - भगवा आतंकवाद राष्ट्रीय मसला है , लाल -हरा आतंकवाद
अंतरराष्ट्रीय |

Polymedical
जैसे इंजीनियरों की कमी पूरी करने लिए पोलिटेक्निक स्कूलों में डिप्लोमा कोर्स चलाया जाता है , वैसे ही आधे डाक्टर बनाने के लिए पोलिमेडिकल स्कूल खोले जाने चाहिए | ऐसे ट्रेंड डाक्टर झोला छाप डाक्टरों से zyada kushal to honge |
Do kavitayen
१ - ईश्वर के होने
और ईश्वर के
न होने के बीच भी
आदमी को तो
होना ही चाहिए |
=========
२ - शम्बूक ही नहीं
हर कोई मारा जायेगा
जो ब्राह्मण का काम करेगा
पाँच हजार साल पहले या
दो हजार पचास में |
एकलव्य भी
ब्राह्मणवाद से ग्रस्त था
जब गुरुदक्षिणा
देने को आतुर था
तो अंगूठा दे दिया
स्वयं काट कर |
गुरु ने उसका अंगूठा
नहीं काटा था
उन्होंने माँगा भर था ,
पर मांगना तो
उनका काम ही था
ब्राह्मण को धन
केवल भिक्षा |
===========
और ईश्वर के
न होने के बीच भी
आदमी को तो
होना ही चाहिए |
=========
२ - शम्बूक ही नहीं
हर कोई मारा जायेगा
जो ब्राह्मण का काम करेगा
पाँच हजार साल पहले या
दो हजार पचास में |
एकलव्य भी
ब्राह्मणवाद से ग्रस्त था
जब गुरुदक्षिणा
देने को आतुर था
तो अंगूठा दे दिया
स्वयं काट कर |
गुरु ने उसका अंगूठा
नहीं काटा था
उन्होंने माँगा भर था ,
पर मांगना तो
उनका काम ही था
ब्राह्मण को धन
केवल भिक्षा |
===========
नई टिप्पणी
नई टिप्पणी
१ - लोग कुछ पाने के चक्कर में रहते हैं | जब की असली काम तो है खोना , को देने का - अपना नाम , अहंकार ,
धार्मिक - सांस्कृतिक अंधविश्वास , अज्ञान | जाति क्या कुछ कम छोड़ने की चीज़ है ?
२ - आप समाजवादी हैं , वह भी वैज्ञानिक | मैं व्यक्तिवादी हूँ , वह भी अवैज्ञानिक |
३ - धर्म नहीं , संस्कृति लिखा जाता है अभिलेखों में | धर्म तो प्रौढ़ता के बाद तय किया जाना चाहिए |
४ - जब तक बहुत ज़रूरी और कोई बहुत बड़ी मजबूरी न हो , घूस का पैसा न लें |
५ - [निबंध ] गाय एक पालतू जानवर है || आदमी कोई पालतू जानवर नहीं है |

सोमवार, 27 दिसंबर 2010
Rich Minority and real expression
Here is a report from FRIDA LASKI memorial lecture by Shri Satya P. Gautam , V.C., MJP Rohilkhand
University on 27, Dec 2010 , at Lucknow :-
"The richest 50 individuals in the world have a combined income greatest than that of the poorest 40 crore
people. "
Now here , can I be allowed to say satirically that how minority these 50 persons are in ? And still we are not sympathetic to them .
In this way , a single lion or elefant can not be treated in minority against thousands of goats or sheep.
However , I raised the matter of injustice being done on children and thereby to the civilisation by
lebelling the child with a certain religion from the time of their birth which they should be able to choose
or unchoose after attaining adulthood. But my voice went in vain.
====================
Secondly a thought came into my mind while reading Matt cherry on the right to freedom of belief and
expression in Humanist Outlook Summer 2010.
I think that the real misuse of freedom of expression lies in dissemination of false , ungrounded , unscientific religious thoughts and messages simply on the basis that it has come from some supernatural source, a spirited sage or a sacred book.
Heresaying is real blasphemy to human wisdom and knowledge. Whereas saying NO , NO and NO is no
defamation to real religion. I may be wrong in my approach , but it is so.

बहाने से प्यार , कविता
कविता -
बहाने से प्यार
मैं जानती हूँ
तुम बहाने बना रहे हो
मुझे छूने का -
"यह तुम्हारे हाथ पर
कालिख कैसी लगी है?"
"पांवों में बिवाईयां
ज्यादा फट गयीं हैं,"
"बाल,देखो , कैसी तो
लटियाई हैं,"
"गालों पर झाँयीं
विटामिन की कमी है - --"
----और तुम छूते हो |
मुझे जगह जगह |
अच्छा लगता है
मैं चाहती हूँ कि
तुम मुझे छुओं
सचमुच , लेकिन
बहाने से छुओं
मैं बिल्कुल चाहती हूँ
तुम मुझे प्यार करो
लेकिन इज्ज़त के साथ | |
============
बहाने से प्यार
मैं जानती हूँ
तुम बहाने बना रहे हो
मुझे छूने का -
"यह तुम्हारे हाथ पर
कालिख कैसी लगी है?"
"पांवों में बिवाईयां
ज्यादा फट गयीं हैं,"
"बाल,देखो , कैसी तो
लटियाई हैं,"
"गालों पर झाँयीं
विटामिन की कमी है - --"
----और तुम छूते हो |
मुझे जगह जगह |
अच्छा लगता है
मैं चाहती हूँ कि
तुम मुझे छुओं
सचमुच , लेकिन
बहाने से छुओं
मैं बिल्कुल चाहती हूँ
तुम मुझे प्यार करो
लेकिन इज्ज़त के साथ | |
============
सदस्यता लें
संदेश (Atom)