बुधवार, 3 अगस्त 2011

अन्ना से ज्यादा तो मुन्ना कारगर

१ - लगे हाथ अन्ना हजारे टीम उसी चांदनी चौक में यह जनमत संग्रह भी करा लें कि कितनी प्रतिशत जनता उन्हें अपना सिविल प्रतिनिधि मानती है | और हाँ , अब तो अन्ना को कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव जीतने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए | ##

२ - अन्ना जी , दस करोड़ क्यों लगेंगें आपके चुनाव में भला ? फिर अन्य में और आप में क्या अंतर रह जायगा ? और यदि आप जानते हैं हैं कि इतना पैसा लगता है , तो यह क्यों लगता है , इस प्रश्न पर आपने क्यों नहीं सोचा ? यदि इसी मुद्दे पर आप काम करते तो देश का कुछ पक्का काम हो जाता बनिस्बत उसके जो आप कार रहे हैं , या जो आपसे कराया जा रहा है | ##

३ - आप दस दिन बिना खाए रह सकते हैं तो क्या इस आधार पर कोई जिद करेंगें ? आप पांच लोग प्रधान मंत्री और न्यायपालिका को लोकपाल के दायरे में लाना चाहते हैं , तो दस लोग मानते हैं कि ऐसा करना गलत होगा | फिर आप अनशन करके अपनी ही बात देश को मनवाने पर क्यों तुले हैं ? क्या यह जिद अनुचित नहीं है ? मामला संसद में है ,और आप संसद की तौहीन कर रहे हैं | दुःख है की आप जानते ही नहीं की आप क्या कर रहे हैं | आप लगातार अपनी समझ में नहीं ,दूसरों के उकसावे में हैं | तिस पर भी यदि आप जिद करते हैं तो आप ख़ुशी से जान दे दीजिये | यह देश के हित में ज्यादा होगा | आप ही नहीं , आपके साथ भीड़ भी नहीं समझती कि आप देश के लिए कितना घातक आन्दोलन कर रहे हैं जो लोकतंत्र के खिलाफ है , आज़ादी का नाशक है , और गुलामी का दिशा निर्देशक | उलटी बात यह है कि अभी आप और देश एश यह समझ रहा है कि आप आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं | जब संसद और संसद की गरिमा समाप्त हो जायगी ,और आप की पूँछ पर पाँव धरकर कोई बदमाश भारत का लोक - अध्यक्ष बन जायगा तब समझ में आएगा ,आपने कितना नुकसान किया देश का ! आप की टीम अलोकतांत्रिक अक्ल की है | और जो आप यह समझते हैं कि देश में केवल आप पांच ईमानदार हैं ,शेष सब बे ईमान , तो यह सोच गलत है | फिर भी यदि ऐसा है तो लोकतंत्र में तो बे ईमानों की ही चलेगी | यहाँ आपकी सात्विक तानाशाही नहीं चलेगी | गुस्ताखी मुआफ | ##

४ - इसे विडम्बना ही तो कहेंगे , या कोई छद्म किगाँधी के अनुयायी अब भगत सिंह , चन्द्र शेखर आज़ाद , सुभाष चन्द्र बोस बन ने की होड़ में हैं | ##

५ - एक शातिर दिमाग अरविन्द केजरीवाल को तो लगता है पक्का भ्रम हो गया है कि भारत के प्रथम जन लोक पाल वही बनेंगे , और वह देश से भ्रष्टाचार भगा देंगें | बड़ी मशक्कत कर रहा है बेचारा | अब इस महत्वाकांछा के आगे भला कलक्टरी की नौकरी कैसे पसंद आती ? ##

६ - पूछने पर श्रीमान जी कहते हैं की कितना समय लगा सरकार को अपने आरोपित मंत्रियों के खिलाफ कार्यवाही करने में | इसका श्रेय उन्होंने सरकार के बजाय सुप्रीम कोर्ट को दिया | वे सुप्रीम कोर्ट से ज़रा पूछें की उसके पास कितने मामले कितने दिनों से लंबित हैं ? ##

७ - लोकपाल भी कोई कार्यवाही तभी तो कर पायेगा जब उसके पास कोई सूचना , शिकायत पहुंचेगी ? यदि भ्रष्टाचारी ऐसा आपस में प्रबंधन कर लें कि सब काम अन्दर अन्दर हो जाय , जैसा अभी हो रहा है , और उन तक पौंचे ही नहीं | तो क्या कर लेगा लोकपाल भी , जैसा कि अभी ही लोकायुक्त एवं अन्य एजेंसियां नहीं कर पा रही हैं | ##

८ - देखने वालों ने देखा होगा कि 'लगे रहो मुन्ना भाई ' देश के मानस पर अन्ना के आन्दोलन से ज्यादा कारगर हुआ था | ##

- सभ्य समाज लोकतान्त्रिक सरकारों के खिलाफ साज़िश नहीं किया करते | ##

१० - निष्कर्ष = यदि यह मान लिया आय कि यह राजनीतिक भ्रष्टाचार का युग है | दूसरी ओर यह ध्यान दिया जाय कि दलितों की आर्थिक स्थिति सबसे ख़राब है | तो हमें समग्रतः यह जिद बनानी , अपनानी चाहिए अन्ना की तरह कि फिर अब तो हम केवल दलितों को ही राजनीतिक सत्ता में जाने देंगें | नेत्र बंद करके केवल दलित उम्मीदवार को ही वोट देकर विधायक -सांसद बनायेंगे जिस से यदि वे भ्रष्टाचार भी करे तो उनकी आर्थिक दशा सुधरे , और वे मोद पायें | है न उम्दा बात और बेहतरीन प्रस्ताव ? ##

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें